राशिफलः 19  जनवरी  2021  के दिन वृष राशि वालों की बल्ले-बल्ले

0
109
दैनिक राशिफलः मेष, वृष, मिथुन, कर्क राशि वालों के लिए आज (9 अप्रैल 2021) का दिन शुभ है। सिंह राशि वाले व्यक्तियों में कार्य करने का उत्साह रहेगा।
दैनिक राशिफलः मेष, वृष, मिथुन, कर्क राशि वालों के लिए आज (9 अप्रैल 2021) का दिन शुभ है। सिंह राशि वाले व्यक्तियों में कार्य करने का उत्साह रहेगा।

व्यक्तियों साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी और कार्यक्षेत्र में उन्नराशिफल के हिसाब से 19  जनवरी  2021  के दिन वृष राशि वालेति भी होगी। वृष राशि वालों को आर्थिक लाभ होने की संभावना रहेगी। वहीं सिंह राशि वाले व्यक्तियों को आज के दिन शारीरिक व मानसिक दृष्टि से कष्ट रहेगा, जिस कारण मन अशांत रहेगा। अतः आप आध्यात्मिक यानी कि पूजा पाठ की ओर मन लगाएं तो मन शांत होगा। आइए विस्तार से जानते हैं  ज्योतिष एक्सपर्ट रचना भारद्वाज के साथ,  कैसा रहेगा अन्य राशि वालों का आज का दिन। सबसे पहले देखते हैं आज का पंचांग।

19 जनवरी 2021 का पंचांग 

सूर्योदय-  प्रात: 7:08 बजे से , सूर्यास्त- सायं 5:48  बजे तक, मास- पौष शुक्ल पक्ष, तिथि: षष्ठी सुबह 10:59 बजे तक तत्पश्चात् सप्तमी, दिन- मंगलवार, नक्षत्र: उत्तरा भाद्रपद सुबह 9:55 बजे तक तत्पश्चात् रेवती, योग: शिव सायं 6:48 बजे तक तत्पश्चात् सिद्ध, करण: तैतिल, राशि: चन्द्रमा मीन राशि में भ्रमण करेगा, शुभ समय- सुबह  11:09  बजे से दोपहर  12:24  बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.28 बजे से दोपहर 1.48 बजे तक

- Advertisement -

19 जनवरी 2021 का राशिफल 

मेष:- आपको सामाजिक कार्यों में कम रुचि रहेगी। आप भोग-विलास की वस्तुओं पर धन का व्यय करेगें। आपको ज्वलनशील वस्तुओं से हानि होने की सम्भावना रहेगी।

वृष:- आपके साहस एवं पराक्रम की वृद्धि होगी। आपके आत्मविश्वास की वृद्धि होगी।  आप अपनी बातों को सत्य साबित करने में सफल रहेंगे। उन्नति की ओर अग्रसर होंगे।

मिथुन:- आपको आकस्मिक धन प्राप्त हो सकता है।  आपको सरकार द्वारा मान-सम्मान प्राप्त हो सकता है। जमीन-जायदाद से सम्बन्धित क्षेत्रों में लाभ मिलेगा।

कर्क:- आप गरीबों एवं निर्बल की सहायता करने में हिचकिचायेंगें नहीं। आज आप जनता के प्रिय रहेगें, आप में एक विशेंष आर्कषण रहेगा। आपका सगे-सम्बन्धियों के साथ चल रहे सम्बन्धें में सुधार होगा।

सिंह:- आपको शारीरिक कष्ट होने की संभावना रहेगी। मन में अशान्ति रहेगी एवं मानसिक तनाव अधिक रहेगा। आपकी तन्त्र-मन्त्र साधना में रूचि अधिक रहेगी। आपका मन अध्यात्म पूजा-पाठ की ओर बढ़ेगा।

कन्या:- यदि आप विद्या अध्ययन कर रहे है तो इस क्षेत्र में आपको सफलता होगी। नये व्यापार की योजनायें बनायेंगे साझेदारी या पत्नि के साथ व्यापार में लाभ होगा। आप के मन में परोपकार की भावना अधिक रहेगी

तुलाः- आपको पिता से पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। आपके शत्राुओं की वृद्धि होगी। अनायास आपका विरोध प्रारम्भ हो जायेगा। आपकी पैतृक सम्पत्ति पर विवाद होने की सम्भावना है।

वृश्चिक:- धार्मिक स्थलों के दर्शन करेंगे। आपकी धर्मिक कार्यों में रूचि बढ़ जायेगी। आप अपनी सलाह अन्य व्यक्तियों को सोच-समझकर देंगे यदि वह व्यक्ति आपकी सलाह मानता है तो उसे लाभ की प्राप्त होगी आपके पुराने रुके हुए कार्य थोड़े सहयोग से ही पूर्ण होंगे।

धनु:- आपको कार्यो में बाधाँयें एवं कष्टों का सामना करना पड़ेगा। जमीन-जायदाद से सम्बन्धित समस्याओं बढे़गी। आप अपने व्यापार में कुछ नया कार्य जोडना चाहते है तो आप कर सकते है।

मकरः- नये व्यापार की योजनायें बनायेंगे, साझेदारी मेें व्यापार करें। यदि आपके छोटे भाई-बहिन आपसे सहयोग चाहेगे तो आप मन से सहयोग करने को तैयार रहेंगे। आपका भाग्य सहयोग करेगा एवं पदोन्नति या अपने क्षेत्र में उन्नति होगी।

कुम्भ:- आपको शारीरिक परेशानी बढेगी। आपकीं दूसरे व्यक्तियों पर शक करने की आदत बढेगी। यदि आप विद्यार्थी है तो आपकी शैक्षणिक शिक्षा में मन अधिक लगेगा।  आप कठिन मेहनत से ही अपने कार्यों में सफल हो सकेंगे।

मीनः- आप किसी भी बात को शीघ्र उजागर नहीं करेंगे। आप अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहेगें। यदि आप विवाहित नहीं है तो आपका स्त्रियो की ओर आकर्षण बढेगा।

अंक ज्योतिष के अनुसार

आप बहुत अधिक परिश्रमी हैं। आजाद प्रवृत्ति के कारण आप अपने व्यवसाय के प्रति निष्ठावान तथा भावुक होने के कारण कई बार हानि भी उठाते हैं। ईश्वर में आस्था रखते हैं। आप अंधविश्वासी कतई नहीं हैं। कुछ सीखने-समझने की आपमें विशेष क्षमता है। कोई भी जटिल कार्य को सुलझाने में आप सक्षम हैं। तमाम गुणों के साथ आप में एक ऐसा अवगुण भी है, जो आपको अनेकों शत्रुओं से सामना भी करवाता है। दूसरों को प्रभावित करने की आपमें अपार क्षमता है। लेकिन दूसरों की जरा-सी उपेक्षा को अपने आत्मसम्मान का विषय बना लेते हैं। आपकी उन्नति में गोमेद, गणेश की उपासना, श्वेत वस्त्र एवं सफेद रंग की ही वस्तुएं आपकी सहायक होंगी। 1, 10, 19, 28 श्रेष्ठ तिथियां हैं। 4, 13, 22, 31 सहायक तिथियां हैं।

श्रेष्ठ समय: प्रत्येक कैलेण्डर वर्ष में 20 जून से 21 अगस्त के मध्य का समय। 91, 82, 46, 64 अंक आपके जीवन के विभिन्न कार्यों में सर्वश्रेष्ठ फल देने वाले हैं। जिनका जन्म किसी भी कैलेण्डर वर्ष की 10, 19, 20 तारीख को हुआ हो। वह आपका परम हितैषी होगा।

वर्जित: ससुराल के लोगों पर कतई विश्वास न करें, पत्नी की राय पर जोखिम उठाने से सावधान। पत्नी मायके की हितैषी वाली है। 8 अंक की जन्मतिथि के मनुष्यों से सावधान रहें।

विशेष: पत्नी से भरपूर सहयोग मिलेगा। यात्र और देशाटन का लाभ। मई तक रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। जून से अगस्त के मध्य तनावपूर्ण स्थिति रहेगी। सितम्बर से दिसम्बर के मध्य पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन-सम्मान, यश, कीर्ति में वृद्धि के योग हैं। आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। भौतिक दिशा में उन्नति के योग हैं।

ऑनलाइन वैदिक ज्योतिष सीखने व परामर्श  के लिए संपर्क करें- रचना भारद्वाज, 9717891538
- Advertisement -