राशिफलः 18 मार्च 2021- सिंह राशि वालों को हर क्षेत्र में सफलता

0
395
दैनिक राशिफलः मेष, वृष, मिथुन, कर्क राशि वालों के लिए आज (9 अप्रैल 2021) का दिन शुभ है। सिंह राशि वाले व्यक्तियों में कार्य करने का उत्साह रहेगा।
दैनिक राशिफलः मेष, वृष, मिथुन, कर्क राशि वालों के लिए आज (9 अप्रैल 2021) का दिन शुभ है। सिंह राशि वाले व्यक्तियों में कार्य करने का उत्साह रहेगा।

राशिफलः 18 मार्च 2021- सिंह राशि वालों को हर क्षेत्र में सफलता मिलेगी। सिंह राशि के व्यक्तियों के साहस व आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। इससे कार्य के हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त होने की संभावना रहेगी। सामाजिक मान-सम्मान में वृद्धि होने की पूरी संभावना है। अतः आज का दिन उत्तम रहेगा। वहीं वृश्चिक राशि वाले व्यक्तियों का आज का दिन स्वास्थ्य की दृष्टि से चिंताजनक रहेगा। आपके कार्यों को पूरा करने में बाधाएं उत्पन्न होने की संभावना रहेगी। इससे आपको आर्थिक हानि होने की भी संभावना रहेगी। आइए विस्तार से जानते हैं, ज्योतिष एक्सपर्ट रचना भारद्वाज के साथ,  कैसा रहेगा अन्य राशि वालों का आज का दिन।

18 मार्च 2021 का पंचांग 

सूर्योदयः प्रातः 6:24 बजे से, सूर्योदयः (झारखंड) प्रातः 5:23 बजे, सूर्योदयः (बिहारः प्रातः 5:25 बजे, सूर्यास्तः सायं 6:27  बजे तक, तिथि: फागुन शुक्ल पक्ष पंचमी रात्रि अंत 2:10 बजे तक तत्पश्चात् षष्ठी, दिनः गुरुवार, नक्षत्र: भरणी सुबह 10:35 बजे तक तत्पश्चात् कृतिका, योगः वैधृति सुबह 9:56 बजे तक तत्पश्चात् विष्कम्भ, करणः बव, चन्द्रमा मेष राशि में सायं 5 बजकर 22 मिनट तक तत्पश्चात् वृष राशि में, शुभ समयः सुबह 10:59  बजे से दोपहर 13:55  बजे तक, राहुकालः दोपहर 13.59 बजे से दोपहर 15.59 बजे तक

- Advertisement -

राशिफलः 18 मार्च 2021

मेषः- वाहन सुख-सुविधा बढे़गी एवं नये वाहन खरीदने का योग बनेगा। नये व्यापार की योजनायें बनायेंगे, साझेदारी मे व्यापार करें। आप के मन में परोपकार की भावना अधिक रहेगी

वृषः- आप छोटी-छोटी यात्रा की भाग दौड़ में फँसे रहंेगे। यदि आप ऋण लेना चाहेंगे तो परेशानियों सहित कार्य पूरा होगा। आपका दूर देश की यात्राओं का योग बनेगा।

मिथुनः- परिवार के तरफ से शुभ समाचार मिलने के संकेत है। आप किसी भी बात को शीघ्र उजागर नहीं करेंगे। आपके पुराने रुके हुए कार्य थोड़े सहयोग से ही पूर्ण होंगे।

कर्कः- आपमें शारीरिक शक्ति एवं उत्साह अच्छा रहेगा। आपको समाज में सम्मान मिलेगा एवं सामाजिक कार्यों में अधिक रूचि लेंगे। आप अपने व्यापार में कुछ नया कार्य जोडना चाहते है तो आप कर सकते है।

सिंहः- आप अपने कार्य पूर्ति के लिए झूठ का सहारा लेंगे। आपके साहस एवं पराक्रम की वृद्धि होगी। आपके आत्मविश्वास की वृद्धि होगी।  आपका भाग्य सहयोग करेगा एवं पदोन्नति या अपने क्षेत्र में उन्नति होगी।

कन्याः- यदि आपको कहीं से धन मिलने की सम्भावना है तो उम्मीद कम करें। आपको आकस्मिक धन प्राप्त हो सकता है।  आपके शत्रु शारीरिक कष्ट पहुँचाने का प्रयास करेंगे।

तुलाः- आपके अच्छे कर्मों से आपके पिता का मान-सम्मान बढ़ेगा एवं बुजुर्गों का आर्शीवाद प्राप्त होगा। आप गरीबों एवं निर्बल की सहायता करने में हिचकिचायेंगें नहीं। यदि आप विवाहित नहीं है तो आपका स्त्रियो की ओर आकर्षण बढेगा।

वृश्चिकः- यदि आप नौकरी करते है तो पद एवं अधिकारों की वृद्धि होगी। आपको स्वास्थ्य सम्बन्धी परेशानियाँ बनी रहेगी। आपके चलते हुए कार्यों में बाधयें उत्पन्न होगी एवं ध्न हानि की सम्भावना बढेगी।

धनुः- आज के दिन आपके अधिकारों में कमी आ सकती है। यदि आप विद्या अध्ययन कर रहे है तो इस क्षेत्र में आपको सफलता होगी। उन्नति की ओर अग्रसर होंगे।

मकरः- आपको लड़ाई झगड़ों या मुकद्दमों से बचें, अन्यथा परेशानी में पड़ जायेंगे। आपको पिता से पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। यदि आप सम्पत्ति बेचना चाहते है तो उसके बिकने में बाँधयें आयेगी।

कुम्भः- आप काफी सोच समझकर कार्य करेंगे फिर भी नुकसान होने की सम्भावना रहेगी। धार्मिक स्थलों के दर्शन करेंगे। आपकी धर्मिक कार्यों में रूचि बढ़ जायेगी। आपका सगे-सम्बन्धियों के साथ चल रहे सम्बन्धें में सुधार होगा।

मीनः- आपके सन्तान के अच्छे कर्मों से आपके सम्मान की वृद्धि होगी। आपको शत्रु नुकसान पहुँचा सकते हैं। आपकी तन्त्र-मन्त्र साधना में रूचि अधिक रहेगी। आपका मन अध्यात्म पूजा-पाठ की ओर बढ़ेगा।

अंक ज्योतिष अनुसार

अदम्य साहसी ग्रह पृथ्वी फत्र मंगल तथा देव गुरु वृहस्पति आपके कारक ग्रह हैं। आपके नूतन वर्ष का शुभांक 4 है। जिसके अधिपति यूरेनस तथा सूर्यदेव हैं। आपके कारक तथा वर्षपति यूरेनस की युति अत्यन्त लाभप्रद सिद्ध होगी। जो सफलता आपको पिछले समय में काफी मेहनत करके प्राप्त होती थी, वह आपको आसानी से मिलने जा रही है। स्वास्थ्य की दृष्टि से आपका यह समय वर्ष सर्वोत्तम है। आपको अपने स्वभाव तथा चंचलता पर नियंत्रण रखना होगा। श्रेष्ठ तिथियां: 9, 18, 27 और सहायक तिथियां हैं 6, 15, 24 हैं।

रश्रेष्ठ समय: जिन व्यक्तियों का जन्म किसी भी वर्ष 15 अप्रैल से 20 मई के मध्य 9, 17, 18 तारीखों को हुआ हो। आप अपने इस समय को हाथ से न जाने दें। मार्च तथा अप्रैल का माह अत्यन्त लाभप्रद तथा सफलतादायक सिद्ध होगा। इस अवधि में उच्च तथा प्रशासनिक पद प्राप्त होगा। मान-सम्मान की वृऋि होगी। मई जून तथा जुलाई में रचनात्मक कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। अगस्त और सितम्बर का माह अत्यधिक लाभदायक सिद्ध होगा, किन्तु व्यय खर्च से आप परेशानी का अनुभव करेंगे। आपका शुभ दिन: सोम, मंगल, गुरु, शुक्र। कोई भी मांगलिक कार्य इन्हीं दिनों करें। वर्जित: जिनकी जन्मतिथि 4 और 6 है उनसे व्यापार या विवाह कदापि न करें।

विशेष: आपको गुप्त शत्रुओं तथा विशेष बदनामियों से बचना चाहिए। प्रबन्धात्मक कार्य तथा प्रशासनिक कार्य में आप बेहद सफल रहेंगे। विशेषकर तकनीकी कार्यों के क्षेत्र में अच्छी सफलता प्राप्त होगी। जीवन में अनेक उच्च पद तथा धार्मिक यात्रएं करेंगे। इस सबके अतिरिक्त आपके इस वर्ष नैतिक सफलता तथा सामाजिक लाभ अवश्य प्राप्त होंगे। आप लेखक, शिक्षक, वक्ता तथा प्रचारक के रूप में बेहद सफल हो सकते हैं। इन सबके अतिरिक्त इस वर्ष आपको फलिस विभाग के उच्च पद कमान्डर, मेयर, अग्नि तत्व प्रधान कार्य, प्रापर्टी से लाभ, खरीदना, बेचना, कृषि कार्यों से लाभ प्राप्त होंगे। अगस्त और सितम्बर का माह अत्यधिक लाभदायक सिद्ध होगा, किन्तु व्यय खर्च से आप परेशानी का अनुभव करेंगे।

ऑनलाइन वैदिक ज्योतिष सीखने व परामर्श  के लिए संपर्क करें- रचना भारद्वाज, 9717891538

- Advertisement -