राशिफलः 1 अप्रैल 2021- मीन राशि वालों को कार्य क्षेत्र में सफलता

0
279
Horoscope 14 April 2021- मेष राशि वालों दिन उत्तम रहेगा। आज आपका मन शान शांत रहेगा। मान-सम्मान, सुख-शांति में वृद्धि होगी।
Horoscope 14 April 2021- मेष राशि वालों दिन उत्तम रहेगा। आज आपका मन शान शांत रहेगा। मान-सम्मान, सुख-शांति में वृद्धि होगी।

राशिफलः 1 अप्रैल 2021- राशिफल के हिसाब से आज मीन राशि वाले व्यक्तियों को कार्य क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। आत्मविश्वास बढ़ेगा। साहस में भी वृद्धि होगी। भाग्य की दृष्टि से भी आज का दिन उत्तम रहेगा। वहीं  धनु राशि वाले व्यक्तियों को इस समय ननिहाल पक्ष को लेकर चिंताजनक स्थिति रहेगी। मानसिक तनाव होने की भी संभावना रहेगी। यात्रा के दौरान भी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है,  इसलिए घर से निकलने से पहले अपने पितरों का और ईश्वर का ध्यान करके निकलें। आइए विस्तार से जानते हैं ज्योतिष एक्सपर्ट रचना भारद्वाज के साथ,  कैसा रहेगा अन्य राशि वालों का आज का दिन।

1 अप्रैल 2021 का पंचांग

सूर्योदयः प्रातः 6:09 बजे से, सूर्योदयः (झारखंड) समय 5:02, सूर्योदयः (बिहार) समय 5:04, सूर्यास्तः सायं 6:34  बजे तक, मासः चैत्र कृष्ण पक्ष, तिथि: चतुर्थी सुबह 11:0 बजे तक तत्पश्चात् पंचमी, दिनः गुरुवार, नक्षत्र: विशाखा सुबह 7:21 बजे तक तत्पश्चात् अनुराधा, योगः बज्र सुबह 6:12 बजे तक तत्पश्चात् सिद्धि, करणः बालव, राशि: चन्द्रमा वृश्चिक राशि में भ्रमण करेगा, शुभ समयः सुबह 10:52  बजे से दोपहर 15:25 बजे तक, राहुकालः दोपहर 13.58 बजे से दोपहर 15.31 बजे तक

- Advertisement -

1 अप्रैल 2021 का राशिफल 

मेषः- संचित धन का लाभ हो सकता है। आज जमीन का सौदा न करें, आर्थिक हानि हो सकती है। अपने पित्रों का ध्यान करके घर से निकले अन्यथा परेशानी हो सकती हैं।

वृषः- आपका मन अच्छे कार्यो के प्रति विचार करेगा। भाई से शुभ समाचार मिलने के संकेत रहेंगे। अदालती झगड़ों से बचाव होगा।

मिथुनः- अच्छे कार्यों में धन द्वारा सहयोग करेंगे। वाणी मंे मधुरता एवं संयम रखें। ऋण मिलने की संभावना हैं।

कर्कः- आपके अधिकारों की वृद्धि होगी, जिम्मेदारी बढ़ेगी। आपके स्वभाव में सौम्यता बढ़ेगी। सन्तान का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

सिंहः- व्यापार में कड़ी मेहनत के बाद सफलता मिलेगी। मानसिक तनाव से बचें। आज वाहन नहीं खरीदें अन्यथा दुर्घटना अधिक होगी।

कन्याः- राशिफल के मुताबिक रुके हुये कार्यो में में गति आयगी। आपके अधिक प्रयास से इच्छा की पूर्ति होगी। भाइयों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा।

तुलाः- राशिफल के मुताबिक आप किसी विशेष वस्तु का नाश होने से बचायेंगे। नौकरी के प्रयास सफल होंगें।  परिवार का पूर्ण सहयोग मिलेगा।

वृश्चिकः- खोई हुई वस्तु की मिलने की संम्भावना है। धार्मिक कार्य में रूचि अधिक रहेगी। सगे सम्बन्धी की पार्टी में जाने का योग बनेगा।

धनुः- मौसी पक्ष की वजह से तनाव की संभावना अधिक रहेगी। बड़ी बहिन की पुत्र के स्वास्थ्य की तरफ से मानसिक तनाव रहेगा। यात्रा में परेशानियां अधिक रहेगी।

मकरः- सफलता के लिये सन्तान द्वारा किये गये प्रयास सफल होंगे। आपको अपने ही किसी बुजुर्ग व्यक्ति का आर्शीवाद मिलेगा। पदोन्नति होने की सम्भावना है।

कुम्भः- सामाजिक प्रशंसा में वृद्धि होगी। आप किसी बड़ी हानि से बचेंगे। नौकरी में शुभ समाचार की प्राप्ति होगी।

मीनः- अपने आत्मविश्वास पर भरोसा रखें, कार्य में सफलता मिलेगी। सन्तान से शुभ समाचार प्राप्त होगा। भाग्य की दृष्टि से लाभप्रद रहेगा।

अंक ज्योतिष के अनुसार

आप तीव्र बुद्धिमान होते हुए भी आलसी हैं। जब तक कार्य प्रारम्भ नहीं होता है तब तक आलसी हैं। एक बार कोई कार्य प्रारम्भ कर दिया तब विपरीत परिस्थितियों में भी आप उसको पूर्ण करेंगे ही। नेतृत्व करने की प्रवृत्ति है। जिस किसी भी क्षेत्र में आप रहते है उस वर्ग एवं क्षेत्र का नेतृत्व करते हैं। नवीनता देना आपका गुण है। आप ऐसी व्यवस्था तथा कार्य भी करते हैं जिनमें नेतृत्व करना होता है। आपक व्यक्तित्व चुम्बकीय है। समाज के विभिन्न क्षेत्रें के लोगों से अपने संबंधों का लाभ भी मिलता है। इनमें जोखिम भरा कार्य करने की आदत होती है, जिस कारण कई बार नुकसान भी उठाते हैं। आपकी उन्नति में माणिक या पन्ने, श्वेत गुलाबी, हरे वस्त्र एवं वस्तु सहायक होंगी। श्रेष्ठ तिथियां: 1, 10, 19, 28 हैं। सहायक तिथियां: 5, 14, 23 हैं। श्रेष्ठ समयः जिन व्यक्तियों का जन्म किसी भी वर्ष में 10 अप्रैल से 21 मई क मध्य 1, 10, 19, 28 तारीखों को हुआ हो, वे आपके अच्छे मित्र, जीवन साथी, प्रेमी प्रेमिका, सहयोगी कर्मचारी सिद्ध हो सकते हैं। इनका चयन करते समय ध्यान रखें। शुभ दिनः रविवार, बुधवार, गुरुवार हैं। अपने मांगलिक कार्य इन्हीं दिनों सम्पन्न में करें। वर्जित: जिनकी जन्म तिथि 8 है उनसे सावधान रहें। विवाह भूलकर भी न करें। घोर शत्रुता वाला अंक है।

विशेष: आप में अनेक क्षमताएं हैं। आप किसी भी क्षेत्र में सफल हो सकते हैं। लेकिन यदि आप लेखन, पत्रकारिता, राजनीति या व्यापार के क्षेत्र में प्रवेश करते हैं तो आप शिखर की सफलता अर्जित कर सकते हैं। लेकिन पत्नी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। किसी व्यक्ति विशेष से पीड़ा मिल सकतीहै। अप्रैल से जून के मध्य भौतिक उपलब्ध्यिां हो सकती हैं। उपहार फरस्कार या अन्य प्रकार का सम्मान मिल सकता है। भौतिक दिशा में प्रगति होगी, यात्र देशाटन के योग हैं। कुछ व्यासायिक समस्याएं रहेंगी।

ऑनलाइन वैदिक ज्योतिष सीखने व परामर्श के लिए संपर्क करें- रचना भारद्वाज, 9717891538

- Advertisement -