राशिफलः सिंह राशि वालों को 3 दिसंबर को विदेश यात्रा के योग हैं

0
305
दैनिक राशिफलः मेष, वृष, मिथुन, कर्क राशि वालों के लिए आज (9 अप्रैल 2021) का दिन शुभ है। सिंह राशि वाले व्यक्तियों में कार्य करने का उत्साह रहेगा।
दैनिक राशिफलः मेष, वृष, मिथुन, कर्क राशि वालों के लिए आज (9 अप्रैल 2021) का दिन शुभ है। सिंह राशि वाले व्यक्तियों में कार्य करने का उत्साह रहेगा।

राशिफलः सिंह राशि वालों को विदेश यात्रा के योग हैं। राशिफल के हिसाब से 3 दिसम्बर  का दिन सिंह राशि वालों के लिएह अच्छा रहने वाला है। कुंभ राशि को परेशानी हो सकती है। कुंभ राशि के लोगों को मानसिक आघात पहुंचेगा। तो आइए विस्तार से जानते हैं ज्योतिष एक्सपर्ट रचना भारद्वाज के साथ,  कैसा रहेगा अन्य राशि वालों का आज का दिन।

3 दिसम्बर 2020 पंचांग

सूर्योदय-  प्रातः 6:52 बजे से, सूर्यास्त- सायं 5:23  बजे तक, मास- मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष, तिथि- तृतीया रात्रि 7:27 बजे तक तत्पश्चात् चतुर्थी, दिन गुरुवार, नक्षत्र- आद्र्रा सुबह 12:21 बजे तक तत्पश्चात् पुर्नवसु, योग- शुभ सुबह 11:02 बजे तक तत्पश्चात् शुक्ल, करण- वणिज, राशि- चन्द्रमा मिथुन राशि में भ्रमण करेगा, शुभ समय- दोपहर 12:10  बजे  से 1:15  बजे  तक रहेगा, राहुकाल- दोपहर 1.26 बजे से दोपहर 2.45 बजे तक

- Advertisement -

3 दिसम्बर 2020 राशिफल 

मेषः-राशिफल के मुताबिक आज भौतिक सुख के साधनों की खरीदारी का योग बनेगा। अपने आत्मविश्वास पर भरोसा रखें, कार्य में सफलता मिलेगी। धार्मिक कार्य में रूचि अधिक रहेगी।

वृषः- राशिफल के मुताबिक वृष राशि वालों की सहन शक्ति की वृद्धि होगी। संचित धन का लाभ हो सकता है। बड़ी बहिन के पुत्र का सहयोग एवं सुख मिलेगा।

मिथुनः- पारिवारिक दृष्टि से आज का दिन अच्छा रहेगा। आपका मन अच्छे कार्यो के प्रति विचार करेगा। आपको अपने ही किसी बुजुर्ग व्यक्ति का आर्शीवाद मिलेगा।

कर्कः- आप गलत कार्यो से दूर रहें। गलत कार्यो में धन खर्च होगा। आप किसी बड़ी हानि में फंस सकते हैं।

सिंहः- राशिफल के मुताबिक सिंह राशि वालों का दिन अच्छा रहेगा। सिंह राशि वालों के विदेश यात्रा की सम्भावना बनेगी। आपके अधिकारों की वृद्धि होगी, जिम्मेदारी बढ़ेगी। सन्तान से शुभ समाचार प्राप्त होगा।

कन्याः- आपकी मेहनत का फल अच्छा मिलेगा। व्यापार में कड़ी मेहनत के बाद सफलता मिलेगी। आज जमीन का सौदा करना आपके लिये शुभ रहेगा।

तुलाः- व्यापार में नये और लाभकारी अनुबंध रहेंगे। रुके हुये कार्यो में में गति आयगी। भाई से शुभ समाचार मिलने के संकेत रहेंगे।

वृश्चिकः- भाग्य के भरोसे कार्य पूर्ण नहीं होगा। आपका स्वास्थ्य कुछ खराब रहेगा। वाणी मंे मधुरता एवं संयम रखें।

धनुः- ससुराल पक्ष से धन प्राप्त होने की सम्भावना है। खोई हुई वस्तु की मिलने की संम्भावना है। आपके स्वभाव में सौम्यता बढ़ेगी।

मकरः- पत्नी की ओर से आर्थिक लाभ मिलेगा। मौसी पक्ष से लाभ प्राप्त होगा। शान-शौकत दिखावे में विश्वास नहीं करेंगे।

कुम्भः- क्रूर कार्य से बचे अन्यथा परेशानी में पड़ जायेंगे। सफलता के लिये सन्तान द्वारा किये गये प्रयास सफल होंगे। आपके अधिक प्रयास से इच्छा की पूर्ति होगी।

मीनः- अधिक प्रयासों के बावजूद असफलता मिलने की संभावना रहेगी। सामाजिक मान-सम्मान में हानि हो सकती हैं। नौकरी के प्रयास सफल होंगें।

अंक ज्योतिष के अनुसार

यदि आपका जन्म आज या आज की तिथि में किसी भी कैलेण्डर वर्ष में हुआ हो तो आपके जीवन में अनेक घटनाएं घटती रहती है। आपको शिखर तक पहुंचने में विलम्ब नहीं होगा, सहायक मिलते रहते हैं और जब आपका पतन प्रारम्भ होगा तब वह भी भयंकर अन्त की सीमा तक पहुंचता है। आपका जीवन सामान्य नहीं है। आप में असाधारण क्षमताएं हैं, आपकी सफलता आपके निर्णय पर निर्भर है। जरा सी चूक आपको भयंकर परिणाम दे सकती है। इसलिए आपकी सजगता आपके लिए अनिवार्य है। वैसे आपके अनेक अवसर मिलते हैं। लेकि लक्ष्स की प्राप्ति के लिए आप उनका कितना उपयोग करते हैं यह आप पर निर्भर करता है। अनेक उपलब्धियों को छोड़ भी जाते हैं और बाद में पछताते है। आप कई बार गम्भीर विषयों को हल्के मन से लेते हैं, जिससे सफलता नहीं मिलती है। अतः यही आपके हित में होगा कि आप इस दोष को दूर करने का प्रयास करें। आपकी उन्नति में पुखराज, श्वेत, पीले वस्त्र एवं वस्तुएं सहायक होंगी।1, 3, 12, 21, 30 श्रेष्ठ तिथियां। सहायक तिथियां हैं- 7, 16, 25, श्रेष्ठ समयः प्रत्येक कैलेण्डर वर्ष में 18 दिसम्बर से 20 जनवरी तक। जिन व्यक्तियों का जन्म किसी भी कैलेण्डर वर्ष में 18 दिसम्बर से 20 जनवरी के मध्य 3, 12, 21, 30 तारीखों में हुआ हो, वे व्यक्ति आपके लिए निष्ठावान तथा उपयोगी सिद्ध हो सकते हैं। जीव साथी, प्रेमी-प्रेमिका, मित्र अधीनस्थ कर्मचारी आदि का चयन करते समय यदि सम्भव हो तो इस बात का ध्यान रखें। शुभ दिनः रविवार, मंगलवार, गुरुवार। आप अपने मांगलिक कार्य इन्हीं दिनों सम्पन्न करें। शुभ फल की प्राप्ति होगी। वर्जितः जिनकी जन्मतिथि 5 और 6 है उनसे सावधान रहें। घोर शत्रुता वाले अंक हैं। विवाह एवं व्यापारिक सम्बंध कदापि स्थापित न करें।

विशेषः आप में अनेक क्षमताएं हैं। आप किसी भी क्षेत्र में सफल हो जाते हैं। लेकिन आप प्रशासनिक सेवाएं, राजनीति, पत्रकारिता, शिक्षा आदि के क्षेत्र में शिखर की सफलता अर्जित कर सकते हैं। यह वर्ष आपके लिए उपलब्धिपूर्ण होगा, धन पद प्रतिष्ठा की दिशा में सफलता मिलेगी। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति होगी रचनात्मक कार्यो में सफलता मिलेगी। दिसम्बर के महीने में धन, मकान तथा अन्य पारिवारिक कार्यो में व्यस्त रहेंगे। जनवरी से जून के मध्य भौतिक उपलब्धि के योग हैं। निजी सम्बन्धों का लाभ मिलेगा। शासन सत्ता से लाभ लेने के प्रयास सार्थक होंगे। आप में अनेक क्षमताएं हैं। भौतिक दिशा में सफलता के लिए जुलाई से नवम्बर के मध्य का समय उत्तम है। यद्यपि रोग व शत्रु तनाव भी देंगे।

ज्योतिषी- रचना भारद्वाज, संपर्क- 9717891538

यह भी पढ़ेंः कभी नींदभर सोने को न मिला ठाकुरप्रसाद सिंह को(Opens in a new browser tab)

- Advertisement -