राशिफलः मकर राशि के सितारे आज बुलंद रहेंगे, सिंह राशि वाले सतर्क रहें

0
82
दैनिक राशिफलः मेष, वृष, मिथुन, कर्क राशि वालों के लिए आज (9 अप्रैल 2021) का दिन शुभ है। सिंह राशि वाले व्यक्तियों में कार्य करने का उत्साह रहेगा।
दैनिक राशिफलः मेष, वृष, मिथुन, कर्क राशि वालों के लिए आज (9 अप्रैल 2021) का दिन शुभ है। सिंह राशि वाले व्यक्तियों में कार्य करने का उत्साह रहेगा।

राशिफल के हिसाब से मकर राशि के सितारे बुलंद रहेंगे। सिंह राशि वाले सतर्क रहें। 9 मार्च 2021 का दिन मकर राशि वाले व्यक्तियों के लिए दिन व्यापार की दृष्टि से अति उत्तम रहेगा। व्यापार में गई योजनाएं सफल होने की संभावना रहेंगी। साझेदारी के व्यापार में भी सफलता मिलेगी। वहीं सिंह राशि वाले व्यक्ति को आज के दिन शारीरिक दृष्टि से सचेत रहने की आवश्यकता है। चलते हुए कामों में परेशानियां आने के कारण मानसिक तनाव भी अधिक रहेगा। आइए विस्तार से जानते हैं ज्योतिष एक्सपर्ट रचना भारद्वाज के साथ,  कैसा रहेगा अन्य राशि वालों का आज का दिन।

9 मार्च 2021 का पंचांग

सूर्योदयः  प्रात: 6:34 बजे से, सूर्योदय- (झारखंड)- समय 5:41, सूर्योदय– बिहार समय 5:43

- Advertisement -

सूर्यास्तः सायं 6:23  बजे तक

मासः गुन कृष्ण पक्ष

तिथि: एकादशी दोपहर 3:3 बजे तक तत् पश्चात् द्वादशी, दिनः मंगलवार,

नक्षत्र: उत्तराषाढ़ा रात्रि 8:41 बजे तक तत् पश्चात् श्रवण,

योगः वरीयान् सुबह 12:3 बजे तक तत् पश्चात् परिध, करणः बालव,

राशि: चन्द्रमा मकर राशि में भ्रमण करेगा

शुभ समयः सुबह 09:35  बजे से दोपहर 13:59  बजे तक

राहुकाल दोपहरः 15.28 बजे से सायं 16.57 बजे तक

9 मार्च 2021 का राशिफल 

मेषः- वाहन सुख-सुविधा बढे़गी एवं नये वाहन खरीदने का योग बनेगा। आपको समाज में सम्मान मिलेगा एवं सामाजिक कार्यों में अधिक रूचि लेंगे। आप अपने व्यापार में कुछ नया कार्य जोडना चाहते है तो आप कर सकते है।

वृषः- आप गरीबों की सहायता करेंगे। आपके अन्दर सहनशीलता का भाव बढ़ेगा। आपके साहस एवं पराक्रम की वृद्धि होगी। आपके आत्मविश्वास की वृद्धि होगी।  आपका भाग्य सहयोग करेगा एवं पदोन्नति या अपने क्षेत्र में उन्नति होगी।

मिथुनः- आपके अन्दर सहनशीलता कम रहेगी। आपको आकस्मिक धन प्राप्त हो सकता है।  आपके शत्रु शारीरिक कष्ट पहुँचाने का प्रयास करेंगे।

कर्कः- आपमें शारीरिक शक्ति एवं उत्साह अच्छा रहेगा। आप गरीबों एवं निर्बल की सहायता करने में हिचकिचायेंगें नहीं। यदि आप विवाहित नहीं है तो आपका स्त्रियो की ओर आकर्षण बढेगा।

सिंहः- आप अपने कार्य पूर्ति के लिए झूठ का सहारा लेंगे। आपको स्वास्थ्य सम्बन्धी परेशानियाँ बनी रहेगी। आपके चलते हुए कार्यों में बाधयें उत्पन्न होगी एवं ध्न हानि की सम्भावना बढेगी।

कन्याः- यदि आप किसी प्रतियोगी परीक्षा में सम्मिलित हो रहे हैं तो आप कठोर परिश्रम करें तब ही सफलता प्राप्त होगी। यदि आप विद्या अध्ययन कर रहे है तो इस क्षेत्र में आपको सफलता होगी। उन्नति की ओर अग्रसर होंगे।

तुलाः- यदि आपको कहीं से धन मिलने की सम्भावना है तो उम्मीद कम करें। आपको पिता से पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। यदि आप सम्पत्ति बेचना चाहते है तो उसके बिकने में बाँधयें आयेगी।

वृश्चिकः– यदि आप नौकरी करते है तो पद एवं अधिकारों की वृद्धि होगी। धार्मिक स्थलों के दर्शन करेंगे। आपकी धर्मिक कार्यों में रूचि बढ़ जायेगी। आपका सगे-सम्बन्धियों के साथ चल रहे सम्बन्धें में सुधार होगा।

धनुः- आज के दिन आपके अधिकारों में कमी आ सकती है। आपको शत्रु नुकसान पहुँचा सकते हैं। आपकी तन्त्र-मन्त्र साधना में रूचि अधिक रहेगी। आपका मन अध्यात्म पूजा-पाठ की ओर बढ़ेगा।

मकरः- यदि आप व्यापार कर रहे हैं तो अपने व्यापार में कुछ नये परिवर्तन करेंगे जिससे आपका लाभ होगा। नये व्यापार की योजनायें बनायेंगे, साझेदारी मे व्यापार करें। आप के मन में परोपकार की भावना अधिक रहेगी

कुम्भः- आपके नौकर-चाकर धोखा देने का प्रयास करेंगे। यदि आप ऋण लेना चाहेंगे तो परेशानियों सहित कार्य पूरा होगा। आपका दूर देश की यात्राओं का योग बनेगा।

मीनः- आपके सन्तान के अच्छे कर्मों से आपके सम्मान की वृद्धि होगी। आप किसी भी बात को शीघ्र उजागर नहीं करेंगे। आपके पुराने रुके हुए कार्य थोड़े सहयोग से ही पूर्ण होंगे।

अंक ज्योतिष के अनुसार

अत्यंत साहसी ग्रह मंगल तथा गुरु आपको जीवन पर्यन्त प्रभावित करने वाले ग्रह हैं। आपके नूतन वर्ष का शुभ अंक 8 है तथा आपके वर्षाकपति सूर्य फत्र शनिदेव जी हैं। मंगल का स्वभाव आपमें लड़ाकू तथा अशुभ लक्षणों का विकास करायेगा। आपके कारक ग्रह तथा वर्षपति की युति आपके कार्य क्षेत्र में परेशानियां पैदा करेगी। यद्यपि संघर्ष करते-करते एक दिन आप अपनी स्वाभाविक मंजिल पर अवश्य पहुंचेंगे। इस वर्ष आप अपने स्वभाव तथा गुस्से पर काबू पाने का प्रयास करें। वर्ष के प्रारम्भ में आप गंभीर बीमारियों से बचें। आपकी सबसे बड़ी विशेषता यह है कि आप अपने से बड़ अधिकारियों से मित्रता बना लेंगे। श्रेष्ठ तिथियां: 9, 18, 27 हैं। सहायक तिथियां: 10, 19, 28 हैं।

श्रेष्ठ समय: प्रत्येक कैलेण्डर वर्ष में 8 अप्रैल से 20 जून तक। जिन व्यक्तियों का जन्म 20 अक्टूबर से 14 दिसम्बर के मध्य हुआ हो। मार्च तथा अप्रैल का माह आपको अत्यन्त महत्वपूर्ण सफलता तथा नाम, मान-सम्मान और पद तथा गरिमा का विकास करायेगा। मई, जून तथा जुलाई में आप अपने व्यवसाय के प्रति विशेष ध्यान दें। ये माह भी आपके लिए सफलतादायक सिद्ध होंगे। वर्जित: मूलांक 4 और 6 अंकों वालों से वैवाहिक एवं व्यापारिक सम्बंध न करें। आपके शुभ दिन: सोम, मंगल, गुरु, शुक्र।

विशेष: प्रापर्टी तथा प्रशासनिक कार्य में आपको अत्यधिक सफलता प्राप्त होगी। इस वर्ष आप फलिस के उच्च पद आई. पी. एस., थल सेना के उच्च पद, अनेकों प्रकार के प्रशासनिक कार्य, जमीन-जायदाद का कार्य, परिवहन का तथा अग्नितत्व प्रधान कार्य करके धनार्जन तथा उपरोक्त विभागों में नौकरी करके नाम तथा यश प्राप्त करेंगे। स्वास्थ्य की दृष्टि से आपको गुर्दों तथा रक्त विकार, ब्लड प्रेशर आदि का ध्यान रखना चाहिए।

ऑनलाइन वैदिक ज्योतिष सीखने व परामर्श  के लिए संपर्क करें- रचना भारद्वाज, 9717891538

 

- Advertisement -