राशिफलः मकर राशि के व्यापारी वर्ग को व्यापार में सफलता मिलेगी

0
190
दैनिक राशिफलः मेष, वृष, मिथुन, कर्क राशि वालों के लिए आज (9 अप्रैल 2021) का दिन शुभ है। सिंह राशि वाले व्यक्तियों में कार्य करने का उत्साह रहेगा।
दैनिक राशिफलः मेष, वृष, मिथुन, कर्क राशि वालों के लिए आज (9 अप्रैल 2021) का दिन शुभ है। सिंह राशि वाले व्यक्तियों में कार्य करने का उत्साह रहेगा।

राशिफल (Horoscope) के हिसाब से 27 दिसम्बर 2020 को मकर राशि के व्यापारी वर्ग के लोगों की व्यापार में नई योजनाएं सफल होंगी। मकर राश के लोग राशिफल (Horoscope) के हिसाब से अपने क्षेत्र में उन्नति प्राप्त करेंगे। मकर राशि के विद्यार्थियों को भी आज के दिन अपने मेहनत का फल अच्छा मिलेगा। शिक्षा की ओर रुझान बढ़ेगा ।  वहीं धनु राशि वाले व्यक्तियों को आज के दिन स्वास्थ्य से संबंधित परेशानियां रहेंगी और कार्यों को पूरा करने में भी परेशानी आएगी। इससे धन का अपव्यय बढ़ेगा।  तो आइए विस्तार से जानते हैं, ज्योतिष एक्सपर्ट रचना भारद्वाज के साथ,  कैसा रहेगा अन्य राशि वालों का आज का दिन।

27 दिसम्बर 2020 का पंचांग

सूर्योदय-  प्रातः 7:06 बजे से, सूर्यास्त- सायं 5:32  बजे तक, मास- मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष, तिथि- त्रयोदशी रात्रि अंत 6:19 बजे तक तत्पश्चात् चर्तुदशी, दिन- रविवार, नक्षत्र- कृतिका दोपहर 1:18 बजे तक तत्पश्चात् रोहिणी, योग- साध्य दोपहर 3:59 बजे तक तत्पश्चात् शुभ, करण- कौलव, राशि- चन्द्रमा वृष राशि में भ्रमण करेगा, आज का शुभ समय- सुबह  09:45  बजे से   दोपहर  12:15  बजे तक, राहुकाल- सायं 4.14 बजे से सायं 5.32 बजे तक।

- Advertisement -

27 दिसम्बर 2020 का राशिफल 

मेषः- वाहन सुख-सुविधा बढे़गी एवं नये वाहन खरीदने का योग बनेगा। आपको शत्रु नुकसान पहुँचा सकते हैं। आपकी तन्त्र-मन्त्र साधना में रूचि अधिक रहेगी। आपका मन अध्यात्म पूजा-पाठ की ओर बढ़ेगा।

वृषः- आप गरीबों की सहायता करेंगे। आपके अन्दर सहनशीलता का भाव बढ़ेगा। नये व्यापार की योजनायें बनायेंगे, साझेदारी मे व्यापार करें। आप के मन में परोपकार की भावना अधिक रहेगी

मिथुनः- आपके अन्दर सहनशीलता कम रहेगी। यदि आप ऋण लेना चाहेंगे तो परेशानियों सहित कार्य पूरा होगा। आपका दूर देश की यात्राओं का योग बनेगा।

कर्कः- आपमें शारीरिक शक्ति एवं उत्साह अच्छा रहेगा। आप किसी भी बात को शीघ्र उजागर नहीं करेंगे। आपके पुराने रुके हुए कार्य थोड़े सहयोग से ही पूर्ण होंगे।

सिंहः- आप अपने कार्य पूर्ति के लिए झूठ का सहारा लेंगे। आपको समाज में सम्मान मिलेगा एवं सामाजिक कार्यों में अधिक रूचि लेंगे। आप अपने व्यापार में कुछ नया कार्य जोडना चाहते है तो आप कर सकते है।

कन्याः- यदि आप किसी प्रतियोगी परीक्षा में सम्मिलित हो रहे हैं तो आप कठोर परिश्रम करें तब ही सफलता प्राप्त होगी। आपके साहस एवं पराक्रम की वृद्धि होगी। आपके आत्मविश्वास की वृद्धि होगी।  आपका भाग्य सहयोग करेगा एवं पदोन्नति या अपने क्षेत्र में उन्नति होगी।

तुलाः- यदि आपको कहीं से धन मिलने की सम्भावना है तो उम्मीद कम करें। आपको आकस्मिक धन प्राप्त हो सकता है।  आपके शत्रु शारीरिक कष्ट पहुँचाने का प्रयास करेंगे।

वृश्चिकः- यदि आप नौकरी करते है तो पद एवं अधिकारों की वृद्धि होगी। आप गरीबों एवं निर्बल की सहायता करने में हिचकिचायेंगें नहीं। यदि आप विवाहित नहीं है तो आपका स्त्रियो की ओर आकर्षण बढेगा।

धनुः- राशिफल के मुताबिक आज के दिन आपके अधिकारों में कमी आ सकती है। आपको स्वास्थ्य सम्बन्धी परेशानियाँ बनी रहेगी। आपके चलते हुए कार्यों में बाधयें उत्पन्न होगी एवं ध्न हानि की सम्भावना बढेगी।

मकरः- यदि मकर राशि के लोग व्यापार कर रहे हैं तो उनके व्यापार में कुछ नये परिवर्तन होंगे, जिससे उनको लाभ होगा। यदि आप विद्या अध्ययन कर रहे है तो इस क्षेत्र में आपको सफलता होगी। उन्नति की ओर अग्रसर होंगे।

कुम्भः- राशिफल के मुताबिक आपके नौकर-चाकर धोखा देने का प्रयास करेंगे। आपको पिता से पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। यदि आप सम्पत्ति बेचना चाहते है तो उसके बिकने में बाँधयें आयेगी।

मीनः- आपके सन्तान के अच्छे कर्मों से आपके सम्मान की वृद्धि होगी। धार्मिक स्थलों के दर्शन करेंगे। आपकी धर्मिक कार्यों में रूचि बढ़ जायेगी। आपका सगे-सम्बन्धियों के साथ चल रहे सम्बन्धें में सुधार होगा।

अंक ज्योतिष के अनुसार

यदि आपका जन्म आज या आज की तिथि में किसी भी कैलेण्डर वर्ष में हुआ हो तो आप परिश्रमी तथा लगनशील हैं। अपने लक्ष्य को जानते हैं। एक बार लक्ष्य में जुट गये, तो कार्य समाप्त करके ही चैन लेते हैं। शुक्र प्रधान होने के कारण आप जैसे व्यक्ति भावुक होते हैं। क्रोध आने पर भी कार्य अवश्य कर देते हैं। वैसे आपमें क्रोध पर नियंत्रण की क्षमता है। आप लक्ष्य को हमेशा ध्यान में रखते हैं। आप उदार, धार्मिक, भावुक तथा सौन्दर्य प्रेमी हैं। आपका मस्तिष्क क्रियाशील है और शुक्र के प्रभाव से आपका मस्तिष्क निष्क्रिय नहीं रह सकता है। कई बार लोग आपसे गलत लाभ उठा लेते हैं। फिर भी आप की उदारता में तनिक भी अंतर नहीं आता। आपकी उन्नति में मूंगा, लाल, गुलाबी, श्वेत वस्त्र वस्तुएं सहायक होंगी। 9, 18, 27 श्रेष्ठ तिथियां हैं। 6, 15, 24 सहायक तिथियां हैं। श्रेष्ठ समयः प्रत्येक कैलेण्डर वर्ष में 15 अप्रैल से 15 मई तक। जिन व्यक्तियों का जन्म 15 अप्रैल से 15 मई के मध्य 9, 18, 27 तारीखों में हुआ है वे व्यक्ति आपके लिए अच्छे मित्र, सहयोगी, पत्नी, प्रेमिका सहायक सिद्ध हो सकते हैं। आपके शुभ दिनः रविवार, बुधवार, गुरूवार। अपने कार्य इन्हीं दिनों सम्पन्न करें। शुभ की प्राप्ति होगी। वर्जितः जिनकी जन्मतिथि 4 है उनसे सावधान। विवाह तो भूलकर भी न करें। विशेषः आप ठेकेदारी, सप्लाई, फलिस या सेना, सर्जरी, केमिकल आदि में कार्य करते हैं, तो सफलता प्राप्त कर सकते हैं। दिसम्बर के महीने में व्यावसायिक उलझनें रहेंगी। जनवरी, फरवरी मार्च के महीनों में भौतिक दौड़ में सफल हो सकते हैं। उसके लिए श्रम अधिक करना पड़ेगा।

ज्योतिषी- रचना भारद्वाज, 9717891538

यह भी पढ़ेंः राशिफलः मकर राशि वालों के लिए आज का दिन भाग्यशाली(Opens in a new browser tab)

- Advertisement -