राशिफलः कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन उत्तम रहेगा

0
93
दैनिक राशिफलः मेष, वृष, मिथुन, कर्क राशि वालों के लिए आज (9 अप्रैल 2021) का दिन शुभ है। सिंह राशि वाले व्यक्तियों में कार्य करने का उत्साह रहेगा।
दैनिक राशिफलः मेष, वृष, मिथुन, कर्क राशि वालों के लिए आज (9 अप्रैल 2021) का दिन शुभ है। सिंह राशि वाले व्यक्तियों में कार्य करने का उत्साह रहेगा।

राशिफल- पंचांगः राशिफल के हिसाब से 20  जनवरी  2021  का दिन कर्क राशि वाले व्यक्तियों का आज का दिन पारिवारिक दृष्टि से बहुत ही उत्तम रहेगा। व्यापार में नई तकनीकी में सफलता मिलेगी। नए नए कार्यों को सीखने की इच्छा भी प्रबल हो होगी। वहीं मकर  राशि वाले व्यक्तियों का आज का दिन भी थोड़ा चिंताजनक रहेगा। सरकारी अधिकारियों से ना उलझें, नहीं तो सामाजिक मान-सम्मान में हानि होने की संभावना रहेगी। आइए विस्तार से जानते हैं ज्योतिष एक्सपर्ट रचना भारद्वाज के साथ  कैसा रहेगा अन्य राशि वालों का आज का दिन।

20 जनवरी 2021 पंचांग

सूर्योदयः  प्रात: 7:08 बजे से, सूर्यास्तः सायं 5:49  बजे तक, मासः पौष शुक्ल पक्ष, तिथि: सप्तमी दोपहर 1:15 बजे तक तत्पश्चात् अष्टमी, दिनः बुधवार, नक्षत्र: रेवती सुबह 12:36 बजे तक तत्पश्चात् अश्वनी, योग: सिद्ध रात्रि 7:30 बजे तक तत्पश्चात् साध्य, करण: वणिज, राशि: चन्द्रमा मीन राशि में सुबह 12 बजकर 36 मिनट तक तत्पश्चात् मेष राशि में पंचक सुबह 12 बजकर 36 मिनट पर समाप्त।

- Advertisement -

आज का शुभ समय 

शुभ समय- सुबह  11:09  बजे से दोपहर  12:24  बजे तक पंचक सुबह 12 बजकर 36 मिनट पर समाप्त

राहुकाल-   दोपहर 1.49 बजे से दोपहर 3.9 बजे तक

20 जनवरी 2021 राशिफल 

मेष:- अपने जीवन-साथी के साथ प्रेम-प्रसंग अच्छा रहेगा। अच्छे व्यंजनों का सुख प्राप्त होगा। भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी।

वृष:- किसी व्यक्ति से ऋण न लें अन्यथा परेशानी में पड़ जायेंगे। लम्बी यात्रा न करें, कष्ट होने की संभावना है। अगर बहुत जरुरी हो तो भगवान विष्णु के दर्श करके घर से निकले। भाई के स्वास्थ्य के प्रति मानसिक तनाव रहेगा।

मिथुन:- प्रतियोगिता में सफलता की प्राप्त होगी। आमदनी बढ़ाने के प्रयास सफल होंगे। परिवार का पूर्ण सहयोग मिलेगा।

कर्क:- जायदाद से सम्बन्धित सौदे में लाभ की प्राप्ति होगी। नौकरी में उन्नति के लिए प्रयास करेंगे। सगे सम्बन्धी की पार्टी में जाने का योग बनेगा।

सिंह:- सहनशीलता से कार्य करें अन्यथा परेशानी में पड़ सकते हैं। बिगड़े हुए कार्यो में सुधार होगा। यात्रा में सुख का आनन्द प्राप्त होगा।

कन्या:- आपके परिवार से शुभ समाचार मिलने के संकेत हैं। आप अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। पदोन्नति के लिये किये प्रयास में बाधायें आयेंगी।

तुला:- स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन अच्छा रहेगा। ससुराल पक्ष मिलने के संकेत हैं। नौकरी में शुभ समाचार की प्राप्ति होगी।

वृश्चिक:- किसी भौतिक साधन खरीदने का योग है। शत्रु कष्ट पहुँचाने का प्रयास करेंगे परन्तु निष्फल रहेंगे। भाग्य की दृष्टि से लाभप्रद रहेगा।

धनु:- रूके हुए धन की प्राप्ति होगी। अच्छे शास्त्र पढने में रूचि बढेगी। आपके ऊपर आज पित्रों की विशेष कृपा रहेगी।

मकरः- व्यापार में कुछ नये परिवर्तन की योजनाएं बनायेंगे। भौतिक सुख के साधनों में परेशानियां आयंेगी। अदालती झगड़ों से बचे अन्यथा परेशानी में फॅस सकते हैं।

कुम्भ:- पूजा-पाठ, सत्संग में रूचि बढ़ेगी। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी। ऋण मिलने की संभावना हैं।

मीनः- गुरूजी से गुप्त विद्यायें ग्रहण करेंगे। धन प्राप्ति से संचित धन में वृद्धि होगी। सन्तान का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

अंक ज्योतिष के अनुसार

आप सौन्दर्य, कला, प्रकृति, संगीत, साहित्य आदि में रुचि रखते हैं। भावुक होने पर भी आप में आत्मबल काफी है। आपको कोई कार्य साझे में नहीं करना चाहिए। आप भावुक हैं। किसी को दुःखी देखकर तत्काल पिघल जाते हैं। सभा-सोसायटी आपको भाती नहीं है। आपकी उन्नति में मोती श्वेत, वस्त्र एवं वस्तुएं सहायक होंगी। 2, 11, 20, 29 श्रेष्ठ तिथियां हैं। 7, 16, 25 सहायक तिथियां हैं। 52, 61, 20, 83 अंक आपके जीवन में आपकी सफलता के द्योतक होंगे।

श्रेष्ठ समय: प्रत्येक कैलेण्डर वर्ष में 21 जुलाई से 20 सितम्बर के मध्य। जिन व्यक्तियों का जन्म किसी भी वर्ष 21 जुलाई से 20 सितम्बर के मध्य 2, 11, 20, 29 तारीखों को हुआ हो, वे व्यक्ति आपके लिए अच्छे मित्र, सहयोगी सिद्ध होंगे।

वर्जित: आपको कोई भी कार्य साझे में नहीं करना है। प्रेमिका के जाल से सावधान रहें, विनाशकारी साबित हो सकता है। पहली पत्नी से जान का खतरा। दूसरे विवाह में साढ़े सात वर्ष का अंतराल आवश्यक। किसी विधवा से पुनर्विवाह सफल होगा। 2 और 7 अंकों वाले जन्म तिथि के लोगों से सावधान रहें।

विशेष: मार्च से अप्रैल तक नौकरी और उद्योग में प्रगति की सम्भावना है। मई और जून में व्यावसायिक क्षेत्र में सफल होंगे और पारिवारिक दायित्वों को निभाने में सक्षम होंगे। जुलाई से अगस्त मांगलिक कार्यों मंें सफलता हासिल होगी। सितम्बर से वर्षान्त तक सामाजिक कार्यों में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। क्या करें: यदि आप प्रकाशन, लेखन, आयात, निर्यात, कृषि, जल, पर्यावरण आदि से सम्बंधित कार्य करते हैं तो शिखर की सफलता प्राप्त कर सकते हैं।

ऑनलाइन वैदिक ज्योतिष सीखने व परामर्श  के लिए संपर्क करें- रचना भारद्वाज, 9717891538
- Advertisement -