राशिफलः आज का दिन मेष राशि वालों के लिए बहुत ही उत्तम

0
72
दैनिक राशिफलः मेष, वृष, मिथुन, कर्क राशि वालों के लिए आज (9 अप्रैल 2021) का दिन शुभ है। सिंह राशि वाले व्यक्तियों में कार्य करने का उत्साह रहेगा।
दैनिक राशिफलः मेष, वृष, मिथुन, कर्क राशि वालों के लिए आज (9 अप्रैल 2021) का दिन शुभ है। सिंह राशि वाले व्यक्तियों में कार्य करने का उत्साह रहेगा।

राशिफलः राशिफल के हिसाब से 17  जनवरी  2021  का दिन मेष राशि वाले व्यक्तियों के लिए पारिवारिक दृष्टि से बहुत ही उत्तम रहेगा। शिक्षा की ओर रुझान बढ़ेगा। मेष राशि वालों को व्यापार में नई तकनीकी में सफलता मिलेगी। नए-नए कार्यों को सीखने की इच्छा भी प्रबल हो होगी। वहीं वृश्चिक  राशि वाले व्यक्तियों का आज का दिन भी थोड़ा चिंताजनक रहेगा। आज के दिन भूमि का सौदा ना करें, अन्यथा आर्थिक हानि की संभावना रहेगी। सरकारी अधिकारियों से न उलझें, नहीं तो सामाजिक मान-सम्मान में हानि होने की संभावना रहेगी। आइए विस्तार से जानते हैं ज्योतिष एक्सपर्ट रचना भारद्वाज के साथ,  कैसा रहेगा अन्य राशि वालों का आज का दिन ।

17 जनवरी 2021 पंचांग 

सूर्योदय-  प्रातः 7:09 बजे से, सूर्यास्त- सायं 5:47  बजे तक, मास- पौष शुक्ल पक्ष, तिथि- चतुर्थी सुबह 8:8 बजे तक तत्पश्चात् पंचमी, दिन- रविवार, नक्षत्र- पूर्व भाद्रपद द्विरा, योग- वरीयान् सायं 6:32 बजे तक तत्पश्चात् परिध, करण- विष्टि, राशि- चन्द्रमा कुम्भ राशि में रात्रि अंत 1 बजकर 16 मिनट तक तत् पश्चात्मीन राशि में, शुभ समय- दोपहर  13:49  बजे से दोपहर  03:04  बजे तक, राहुकाल- सुबह 8.29 बजे से सुबह 9.49 बजे तक

- Advertisement -

17 जनवरी 2021 का राशिफल 

मेषः- मेष राशि वालों को भतीजे का सहयोग मिलने की सम्भावना रहेगी। आपकी शिक्षा की ओर रूचि बढेगी एवं नये कार्य सीखने की इच्छायें प्रबल होगी। आपको ननिहाल की ओर से प्रेम एवं सहयोग मिलने की सम्भावना रहेगी। मेष राशि के लोगों को ससुराल पक्ष से सम्बन्ध सुधरेंगे एवं सुख का अनुभव करेंगे।

वृषः- नौकरी में शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। आपको माता का सुख अच्छा प्राप्त होगा। मामा-मामी का पूर्ण सहयोग मिलेगा। यदि आपके छोटे भाई-बहिन आपसे सहयोग चाहेगे तो आप मन से सहयोग करने को तैयार रहेंगे।

मिथुनः- धार्मिक कार्यों में सम्मलित होने का योग बनेगा। यदि भाई-बहिन से कोई पुराना मन-मुटाव चला आ रहा है तो सम्बन्धों में सुधार होगा। यदि आप विद्यार्थी है तो आपकी शैक्षणिक शिक्षा में मन अधिक लगेगा।

कर्कः- यात्रा न करें, दुर्घटना होने की सम्भावना है। इस समय में आपके संचित धन में वृद्धि होगी। आपको अपने पूर्वजों से धन मिलने का योग बन सकता है। आपका मन अपने कार्यो की ओर कम लगेगा।

सिंहः- वैवाहिक सुख एवं आनन्द उपभोग करेंगे। इस समय में आपके जीवन में सुख, शान्ति, मान-सम्मान, प्रतिष्ठा आदि प्राप्त होगी। आपके गुप्त शत्रु बढ़ेगे।

कन्याः- किसी विशेष दुर्घटना से बचाव होगा। आपका धन शुभ कार्यो में अधिक व्यय होगा। आप अपनी बातों को सत्य साबित करने में सफल रहेंगे।

तुलाः- स्मरण शक्ति आज अच्छी रहेगी। आज आपको हर क्षेत्र में लाभ की प्राप्त होगी। आपको सरकार द्वारा मान-सम्मान प्राप्त हो सकता है।

वृश्चिकः- आज भूमि खरीदना आपके लिये शुभ नहीं हैं। नौकरी के लिए प्रयास कर रहे है तो आप सफल होगें। अधिकारियों से अनबन रहेगी

धनुः- मित्रगण आपका सहयोग करेंगे। आज बोलने की अच्छी क्षमता होगी। इस समय में आपको गुप्त-विद्याओं एवं गुप्त शक्तियाँ का ज्ञान बढ़ेगा।

मकरः- आर्थिक दृष्टि से आज का दिन काफी लाभप्रद। आपको आकस्मिक लाभ भी मिलने की सम्भावना रहेगी। नये व्यापार की योजनायें बनायेंगे साझेदारी या पत्नि के साथ व्यापार में लाभ होगा।

कुम्भः- आपका मन शान्त रहेगा, अच्छे आचरण की तरफ आकर्षित होंगे। नये प्रेम सम्बन्ध स्थापित करने का प्रयास करेंगे। आपके शत्राुओं की वृद्धि होगी। अनायास आपका विरोध प्रारम्भ हो जायेगा।

मीनः- बहिन की पुत्री के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। आपको मानसिक चिन्तायें बढ़ेगी। इस समय आप सन्तान से सम्बन्धित चिन्ताओं से परेशान रहेगे।

अंक ज्योतिष के अनुसार

आपका जन्म आज या आज की तिथि में किसी भी कैलेण्डर वर्ष में हुआ है तो आपके जीवन में सदा ही उतार-चढ़ाव के योग परिलक्षित हैं। जीवन के संघर्षों ने आपको विशेष गंभीर प्रवृत्ति का व्यक्ति बना दिया है। बचकानी आदतें आपमें नहीं हैं। आप छोटी उम्र से ही गंभीर विषयों एवं कामों में रुचि लेना शुरू कर चुके हैं। लेकिन गंभीर होते हुए भी विनोद के क्षणों का पूरा प्रयोग करते हैं। आप जीने की कला जानते हैं। सामान्य घटनाएं आपको प्रभावित नहीं करती हैं। आप जो भी बात करते हैं ठोस प्रमाणों के साथ तथा अनुभव की कसौटी पर कसी हुई होती हैं। आपकी उन्नति में नीलम, आसमानी नीले वस्त्र एवं वस्तुएं सहायक होंगी। 8, 17, 26 श्रेष्ठ तिथियां हैं। 6, 15, 24 सहायक तिथियां हैं। श्रेष्ठ समय: प्रत्येक कैलेण्डर वर्ष में 14 जनवरी से 12 फरवरी के बीच का समय। जिन व्यक्तियों का जन्म किसी भी कैलेण्डर वर्ष में 14 जनवरी से 12 फरवरी के मध्य 8, 17, 26 के मध्य हुआ हो, वे लोग आपके लिए निष्ठावान, सहायक सिद्ध होते हैं। वर्जित: आप कुछ भी करें लेकिन दूसरी जाति की युवती से इश्क कदापि न करें। यह प्रसंग आपकी सामाजिक, पारिवारिक प्रतिष्ठा को भंग करके आपके विनाश का मार्ग प्रशस्त करेगा। जन्मतिथि 1, 4 वालों से सावधान रहें। विशेष: आपके जिन लोगों से निजी संबंध हैं उनमें प्रगाढ़ता आएगी। मांगलिक एवं पारिवारिक उत्सव की पूर्ति होगी। भौतिक दिशा में उस वर्ष सफलता मिलेगी। मार्च तक तनाव मिल सकता है। इसलिए आप जोखिम भरे काम न करें। सितम्बर से दिसम्बर के मध्य जारी प्रयास सार्थक होंगे। धन, पद, प्रतिष्ठा की दिशा में लाभ मिलेगा।

ऑनलाइन वैदिक ज्योतिष सीखने व परामर्श  के लिए संपर्क करें- रचना भारद्वाज, मो.- 9717891538

यह भी पढ़ेंः राशिफल (HOROSCOPE)- 16 जनवरी वृष राशि वालों के लिए शुभ (Opens in a new browser tab)

 

- Advertisement -