मेष, तुला, कन्या और सिंह राशि वालों के लिए अच्छा दिन

0
160
दैनिक राशिफलः मेष, वृष, मिथुन, कर्क राशि वालों के लिए आज (9 अप्रैल 2021) का दिन शुभ है। सिंह राशि वाले व्यक्तियों में कार्य करने का उत्साह रहेगा।
दैनिक राशिफलः मेष, वृष, मिथुन, कर्क राशि वालों के लिए आज (9 अप्रैल 2021) का दिन शुभ है। सिंह राशि वाले व्यक्तियों में कार्य करने का उत्साह रहेगा।

मेष, तुला, कन्या और सिंह राशि वालों के लिए अच्छा दिन रहेगा। मेष राशि वालों को भाइयों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। रुके काम में तेजी आएगी। कन्या राशि वालों के लिए दिन सामाजिक दृष्टि से दिन उत्तम रहेगा। प्रत्येक क्षेत्र  में सफलता अवश्य मिलेगी। वहीं मीन राशि वालों के लिए आज का दिन मानसिक दृष्टि से कष्टकर रहेगा। कठिन परिश्रम के बाद ही सफलता मिलेगी। अतः संयम रखें। आइए, विस्तार से जानते हैं, ज्योतिष एक्सपर्ट रचना भारद्वाज के साथ,  कैसा रहेगा अन्य राशि वालों का आज का दिन।

2 दिसम्बर 2020 पंचांग  

सूर्योदय-  प्रातः 6:51 बजे से

- Advertisement -

सूर्यास्त- सायं 5:23  बजे तक

मास- मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष

तिथि- द्वितिया सायं 6:22 बजे तक तत् पश्चात् तृतिया, दिन बुधवार,

नक्षत्र- मृगसिरा सुबह 10:37 बजे तक तत् पश्चात् आद्र्रा,

योग- साध्य सुबह 11:14 बजे तक तत् पश्चात् शुभ,

करण- गर,

राशि- चन्द्रमा मिथुन राशि में भ्रमण करेगा,

शुभ समय- सुबह 10:48  बजे से दोपहर 12:07   बजे तक रहेगा

राहुकाल- दोपहर 12.7 बजे से दोपहर 1.26 बजे तक

आज का राशिफल 

मेषः- रुके हुये कार्यो में में गति आयेगी। मेष राशि वालों को आज जमीन का सौदा करना आपके लिये शुभ रहेगा। भाइयों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा।

वृषः- आप किसी विशेष वस्तु का नाश होने से बचायेंगे। भाई से शुभ समाचार मिलने के संकेत रहेंगे। परिवार का पूर्ण सहयोग मिलेगा।

मिथुनः- खोई हुई वस्तु की मिलने की संम्भावना है। वाणी मं मधुरता एवं संयम रखें। सगे सम्बन्धी की पार्टी में जाने का योग बनेगा।

कर्कः- मौसी पक्ष की वजह से तनाव की संभावना अधिक रहेगी। अपने स्वभाव में कठोरता न लायें। यात्रा में परेशानियां अधिक रहेगी।

सिंहः- सफलता के लिये सन्तान द्वारा किये गये प्रयास सफल होंगे। शान-शौकत दिखावे में विश्वास नहीं करेंगे। पदोन्नति होने की सम्भावना है।

कन्याः- सामाजिक प्रशंसा में वृद्धि होगी। आपके अधिक प्रयास से इच्छा की पूर्ति होगी। नौकरी में शुभ समाचार की प्राप्ति होगी।

तुलाः- अपने आत्मविश्वास पर भरोसा रखें, कार्य में सफलता मिलेगी। नौकरी के प्रयास सफल होंगें।  भाग्य की दृष्टि से लाभप्रद रहेगा।

वृश्चिकः- संचित धन का लाभ हो सकता है। पूजा-पाठ एवं धार्मिक कार्यों में रूकावटे रोज के अनुसार अधिक रहेगी। अपने पित्रों का ध्यान करके घर से निकले अन्यथा परेशानी हो सकती हैं।

धनुः- आपका मन अच्छे कार्यो के प्रति विचार करेगा। बड़ी बहिन के पुत्र का सहयोग एवं सुख मिलेगा। अदालती झगड़ों से बचाव होगा।

मकरः- अच्छे कार्यों में धन द्वारा सहयोग करेंगे। आपको अपने ही किसी बुजुर्ग व्यक्ति का आर्शीवाद मिलेगा। ऋण मिलने की संभावना हैं।

कुम्भः- आपके अधिकारों की वृद्धि होगी, जिम्मेदारी बढ़ेगी। आप किसी बड़ी हानि से बचेंगे। सन्तान का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

मीनः- व्यापार में कड़ी मेहनत के बाद सफलता मिलेगी। सन्तान की तरफ से अशुभ समाचार मिलने के संकेत हैं। आज वाहन नहीं खरीदें अन्यथा दुर्घटना अधिक होगी।

अंक ज्योतिष के अनुसार

यदि आपका जन्म आज या आज की तिथि में किसी भी कैलेण्डर वर्ष में हुआ हो, तो आप धन की अपेक्षा कीर्ति मान-सम्मान व स्वाभिमान को विशेष महत्व देते हैं। भौतिक जीवन यापन करते हुए भी ईश्वरवादी रहेंगे। जीवन में कुछ कर गुजरने का साहस आप में रहेगा। आप किसी के कार्यों में दखलन्दाजी नहीं करते हैं और न ही चाहते हैं कि कोई आपके किसी कार्य में हस्तक्षेप करें। आप निकम्मे नहीं बैठ सकते हैं। आप अत्यन्त श्रमशील होते हुए भी भाग्यवादी व्यक्ति हैं। ईश्वर और धर्म में पूर्ण आस्था रखते हैं। आपकी उन्नति में मोती तथा श्वेत वस्तुएं सहायक होंगी। 2, 11, 20, 29 श्रेष्ठ तिथियां हैं। 7, 16, 25 सहायक तिथियां हैं।

श्रेष्ठ समयः प्रत्येक कैलेण्डर वर्ष में 20 जुलाई से 20 अगस्त के मध्य। जिन व्यक्तियों का जन्म किसी भी वर्ष 20 जुलाई से 20 अगस्त के मध्य 2, 11, 20, 29 तारीखों को हुआ हो, वे व्यक्ति आपके लिए अच्छे मित्र, जीवन साथी, अधीनस्थ कर्मचारी आदि सिद्ध होंगे। वर्जितः जिनकी जन्म तिथि 6 और 9 तारीख है उनसे सावधान रहें। विवाह तो भूलकर भी न करें। वर्ना अशांति ही अशांति है। विशेषः आप में अनेक क्षमताएं हैं। किसी भी क्षेत्र में सफल हो जाते हैं, लेकिन यदि लेखन, पर्यावरण, पर्यटन, राजनीति आदि के क्षेत्र में प्रवेश करते हैं तो शिखर की सफलता अर्जित कर सकते हैं। जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में चाहे वह शिक्षा, परिवार, समाज, व्यवसाय का क्षेत्र हो या फिर प्रेम, दाम्पत्य, मित्रता एवं अध्यात्म का संघर्ष के बाद ही आप सफलता अर्जित करने में सफल होंगे।  आपके जीवन काल में सदा दिसम्बर, जनवरी के महीने में मांगलिक कार्यो की अधिकता रहेगी, पारिवारिक एवं आर्थिक मामलों में तनाव मिलेगा। वृद्ध व रोगी व्यक्तियों को स्वास्थ्य के प्रति सजग रहा होगा यात्रा या देशाटन का लाभ मिल सकता है। फरवरी से जून के मध्य व्यावसायिक प्रगति होगी। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति होगी, यात्रा या देशाटन का लाभ मिल सकता है। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जुलाई से सितम्बर के मध्य भागदौड़ रहेगी तथा रचनात्मक कार्यो में सफलता मिलेगी। व्यर्थ की उलझें तथा तनाव मिल सकता है। अक्टूबर, नवम्बर के महीनों में व्यावसायिक प्रगति होगी। यात्रा या देशाटन का लाभ रहेगा। आर्थिक मामलों में लाभ मिलेगा।

ज्योतिषी- रचना भारद्वाज, संपर्क- 9717891538

यह भी पढ़ेंः कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन व्यक्तित्व में निखार लाएगा(Opens in a new browser tab)

- Advertisement -