मकर राशि वालों के लिए 24 जनवरी का दिन बहुत ही उत्तम रहेगा

0
624
दैनिक राशिफलः मेष, वृष, मिथुन, कर्क राशि वालों के लिए आज (9 अप्रैल 2021) का दिन शुभ है। सिंह राशि वाले व्यक्तियों में कार्य करने का उत्साह रहेगा।
दैनिक राशिफलः मेष, वृष, मिथुन, कर्क राशि वालों के लिए आज (9 अप्रैल 2021) का दिन शुभ है। सिंह राशि वाले व्यक्तियों में कार्य करने का उत्साह रहेगा।

राशिफल के हिसाब से 24  जनवरी  2021  का दिन मकर राशि वालों के लिए आज का दिन बहुत ही उत्तम रहेगा |  संतान की ओर से शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। जीवन साथी के साथ मेलजोल अच्छा रहेगा  | वहीं मिथुन राशि वाले व्यक्तियों को आज के दिन कोई भी कार्य बहुत ही सोच समझ कर करना चाहिए अन्यथा आर्थिक हानि का सामना करना पड़ेगा और मानसिक तनाव रहेगा   |  तो आइए विस्तार से जानते हैं , ज्योतिष एक्सपर्ट रचना भारद्वाज के साथ,  कैसा रहेगा , अन्य राशि वालों का आज का दिन ।

24 जनवरी 2021 का पंचांग 

सूर्योदयः  प्रातः 7:07 बजे से, सूर्यास्तः सायं 5:52  बजे तक, मासः पौष शुक्ल पक्ष, तिथि: एकादशी रात्रि 10:58 बजे तक तत्पश्चात् द्वादशी, दिनः रविवार, नक्षत्र: रोहिणी रात्रि 12:1 बजे तक तत्पश्चात् मृगसिरा, योग: ब्रह्मा रात्रि 10:29 बजे तक तत्पश्चात् ऐन्द्र, करण: वणिज, राशि: चन्द्रमा वृष राशि में भ्रमण करेगा, शुभ समयः सुबह   09:50  बजे से दोपहर  12:24  बजे तक , राहुकालः सुबह 8.28 बजे से सुबह 9.48 बजे तक

- Advertisement -

24 जनवरी 2021 का राशिफल 

मेषः- आज भूमि खरीदना आपके लिये शुभ रहेगा। ससुराल पक्ष से धन प्राप्त होने की सम्भावना है। वाणी में मधुरता एवं संयम रखें।

वृष:- मित्रगण आपका सहयोग करेंगे। पत्नि की ओर से आर्थिक लाभ मिलेगा। आपके स्वभाव में सौम्यता बढ़ेगी।

मिथुन:- धन की हानि होने की सम्भावना रहेगी। कोई भी कार्य करें समझदारी सें करें। अन्यथा न करे। मानसिक तनाव से बचें।

कर्क:- आपका मन शान्त रहेगा, अच्छे आचरण की तरफ आकर्षित होंगे। अधिक प्रयास से प्रतियोगिता में सफलता मिलने के संकेत हैं। आपके अधिक प्रयास से इच्छा की पूर्ति होगी।

सिंह:- छोटी बहिन के पुत्र से सुख मिलेगा। भौतिक सुख के साधनों की खरीदारी का योग बनेगा। नौकरी के प्रयास सफल होंगें।

कन्या:- भतीजे का सहयोग मिलने की सम्भावना रहेगी। सहन शक्ति की वृद्धि होगी। धार्मिक कार्य में रूचि अधिक रहेगी।

तुला:- व्यापार में किसी मित्र से धोखा मिलने की संभावना है। पारिवारिक दृष्टि से आज का दिन अच्छा रहेगा। बड़ी बहिन की पुत्र के स्वास्थ्य की तरफ से मानसिक तनाव रहेगा।

वृश्चिक:- धार्मिक कार्यों में सम्मलित होने का योग बनेगा। आपका मन गलत कार्यो से दूर रहेगा। आपको अपने ही किसी बुजुर्ग व्यक्ति का आर्शीवाद मिलेगा।

धनु:- किसी विशेष दुर्घटना से बचेंगे। विदेश यात्रा की सम्भावना बनेगी। आप किसी बड़ी हानि से बचेंगे।

मकर:- मकर राशि वाले वैवाहिक सुख एवं आनन्द उपभोग करेंगे। मकर राशि वालों को मेहनत का फल अच्छा मिलेगा। सन्तान से शुभ समाचार प्राप्त होगा।

कुम्भ:- यात्रा न करें, दुर्घटना हो सकती हैं। अगर यात्रा करना जरुरी हो तो गणेश जी के दर्शन कर के घर से निकलें। व्यापार में नये और लाभकारी अनुबंध रहेंगे। आज जमीन का सौदा न करें, आर्थिक हानि हो सकती है।

मीन:- स्मरण शक्ति आज अच्छी रहेगी। भाग्य की दृष्टि से आज का दिन अच्छा रहेगा। भाई से शुभ समाचार मिलने के संकेत रहेंगे।

अंक ज्योतिष के अनुसार

शुक्र और शनि आपके लिए अत्यधिक कारक ग्रह हैं। लेकिन नए वर्ष का शुभ अंक 9 है जिसके स्वामी अदम्य साहसी तथा क्रूर ग्रह पृथ्वी मंगल हैं। आपके कारक शुक्र से मंगल की युति अच्छी रहेगी लेकिन शनि तथा मंगल की युति हानिकारक रहेगी। यही स्थिति आपको नई-नई परेशानियों में डालेगी। प्रेम और विवाह की आपके जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। अगर आप युवक हैं तो युवतियों के प्रति आपकी विशेष रुचि रहेगी। यदि आप युवती जीवनपर्यन्त गुप्त रोगों से बचना चाहिए। 6, 24, 15 आपकी श्रेष्ठ तिथियां हैं। 3, 6 आपकी सहायक तिथियां हैं। श्रेष्ठ समय: प्रत्येक कैलेन्डर वर्ष की 6 जून से लेकर 24 जुलाई के मध्य। जिसका जन्म किसी भी वर्ष की 24, 15, 6 तारीखों को हुआ है, वो आपके लिए सहायक और मददगार साबित होगा। वर्जित: आयात निर्यात का कार्य। तरल पदार्थो से सम्बंधित वस्तुएं। रिश्तेदारों से लेन-देन में गवाही अवश्य मांगें वर्ना दीवाला निकल सकता है। 9 अंक वालों से सावधान रहें। विशेष: जनवरी तथा फरवरी में खर्च अधिक रहेगा तथा आय की कमी का अहसास होगा। मार्च-अप्रैल का माह भी इसी प्रकार से रहेगा। किन्तु इस समय में आप केन्द्र सरकार के उच्च पद पर आसीन हो सकते हैं। इसका सदुपयोग अवश्य करें। आप संगीत, कला, उपन्यासकार, सामाजिक कार्य तथा मनोरंजन की वस्तुओं से लाभ प्राप्त कर सकते हैं। मई तथा जून का माह सामान्य भाग-दौड़ वाला रहेगा और आय की वृद्धि करेगा। जुलाई तथा अगस्त के माह से आय के स्रोत बनेंगे। सितम्बर और अक्टूबर का माह मान-सम्मान में वृद्धि करेगा। इस समय आपको ऐश्वर्यपूर्ण जीवन का अहसास होगा।

यह भी पढ़ेंः अधिक मास में 33 पुओं के दान का है बड़ा महत्व(Opens in a new browser tab)Post

ऑनलाइन वैदिक ज्योतिष सीखने व परामर्श  के लिए संपर्क करें- रचना भारद्वाज, 9717891538
- Advertisement -