भारत-चीन सीमा पर वीर जवानों की कुर्बानी देश कभी नहीं भूलेगा

0
112
आरक्षण विरोधी कांग्रेस से दोस्ती करने वालों ने कर्पूरी ठाकुर के आदर्श मिट्टी में मिला दिये। सांसद सुशील कुमार मोदी ने यह आरोप लगाया है।
आरक्षण विरोधी कांग्रेस से दोस्ती करने वालों ने कर्पूरी ठाकुर के आदर्श मिट्टी में मिला दिये। सांसद सुशील कुमार मोदी ने यह आरोप लगाया है।

पटना। भारत-चीन सीमा पर वीर जवानों की कुर्बानी देश कभी नहीं भूलेगा। पूरे देश के साथ बिहार के लोगों में भी चीन के प्रति भारी गुस्सा है। बिहार के सपूत भी शहीद हुए हैं। उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा कि लद्दाख में भारत-चीन सीमा पर चीन के सैनिकों के साथ हिंसक झड़प में भारत के 20 सैनिकों के शहीद होने की घटना को लेकर पूरे देश के साथ बिहार के लोगों में भी गुस्सा है। शहीद सैनिकों के प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रकट करते हुए उन्होंने कहा कि भारतीय जवानों ने कर्तव्य के पथ पर असीम साहस और शौर्य का प्रदर्शन कर पूरे देश को गौरवान्वित किया है। इन सैनिकों ने भारतीय सेना की वीरता की परम्परा का निर्वाह करते हुए अपनी जानें कुर्बान कीं, जिसे यह देश कभी नहीं भूलेगा। अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए श्री मोदी ने कहा कि सभी शहीद जवानों के परिजनों के साथ हम सबकी गहरी संवेदना है।

उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी का जिस तरह से भारत सूझबूझ के साथ डट कर मुकाबला कर रहा है और आत्मनिर्भर भारत अभियान से देश को सशक्त करने की मुहिम शुरू की है, उससे चीन बौखला गया है। दरअसल कोरोना महामारी के आंकड़े व तथ्यों को छुपाने को लेकर पूरी दुनिया में बदनाम हो चुका चीन सीमा विवाद को हवा देकर दुनिया का ध्यान भटकाने की कोशिश कर रहा है।

- Advertisement -

उन्होंने कहा कि भारत युद्ध नहीं चाहता। यह बुद्ध की धरती है, संयम बरतेगा, मगर किसी के सामने कभी झुकेगा नहीं। शहीद जवानों ने अपनी वीरता से भारत के स्वाभिमान का जो आदर्श स्थापित किया, उसका साफ संदेश है कि दुश्मन की आक्रामकता हमें कतई बर्दाश्त नहीं है।

अवधेश नारायण सिंह को सभापित मनोनीत करने पर बधाई

उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने भाजपा के वरिष्ठ सदस्य अवधेश नारायण सिंह को बिहार विधान परिषद का सभापति मनोनीत होने पर बधाई देते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को धन्यवाद दिया है। श्री मोदी ने कहा कि दूसरी बार श्री सिंह को बिहार विधान परिषद का सभापति बनाया गया है। इसके पूर्व अगस्त, 2012 से मई, 2017 तक वे परिषद के सभापति का दायित्व संभाल चुके हैं। उन्होंने आशा व्यक्त की है कि अनुभवी श्री सिंह का यह नया कार्यकाल भी पूर्व की भांति सफल रहेगा।

यह भी पढ़ेंः NDA शासन में बिहार में 5 मेडिकल कालेज खुले, 11 प्रस्तावित 

- Advertisement -