भाजपा के लोग भारत की कुर्सी खरीद लेना चाहते हैंः जगतानंद

0
237

दिनारा (रोहतास)। भाजपा के लोग भारत की कुर्सी को खरीद लेना चाहते हैं। देश को अरबपतियों एवं खरबपतियों से बचाने के लिए पूंजीपतियों की भाजपा सरकार से दूर रहना होगा। धन की तुलना  जन की तुलना से तुच्छ होती है। उक्त बातें बक्सर संसदीय क्षेत्र के राजद प्रत्याशी एवं पूर्व सांसद जगतानंद सिंह ने गुरुवार को यहां आयोजित विधानसभा सभा कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहीं।

यह भी पढ़ेंः कन्हैया कुमार ने की आन लाइन चंदे की अपील, खाते में आये 30 लाख

- Advertisement -

उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने पाँच वर्षों में जुमलेबाजी एवं झूठे अश्वासनों के अलावा कुछ नहीं दिया। युवाओं को रोजगार तो मिला नहीं, बल्की साढ़े तीन करोड़ नौजवानों को नौकरी से निकाल दिया गया। किसानों को दुगुनी आय के बजाय लागत मूल्य भी नहीं मिला। नोटबंदी से पूरा देश परेशान हुआ, लेकिन मिला कुछ नहीं।

यह भी पढ़ेंः झारखंड में खंड-खंड हुआ राजद, बिहार में गठबंधन का बंटाधारः सुमो

भाजपा विकास का मुद्दा छोड़ देश को संप्रदायिकता के आग में झोंक कर सत्ता पाना चहती है। उन्होंने कहा कि मैं क्षेत्र के विकास कार्य में विश्वास करता हूँ, छूठे आश्वासनों में नहीं। शिक्षा समेत  हर क्षेत्र में मैं तत्परता के साथ चौबीसो घंटे आपकी सेवा में लगा रहा। आप खुद मूल्यांकन कर चुके होंगे मेरे सेवा काल में और अब में क्या फर्क है।

यह भी पढ़ेंः बिहार में किसी भी वक्त बिखर सकता है विपक्ष का महागठबंधन

यूपीए के शासनकाल में लालू जी ने शाहाबाद को तोहफे के रूप में आरा मुण्डेश्वरी रेल लाइन की स्वीकृति प्रदान करायी थी, जो आज ठण्डे बस्ते में चली गयी है। एनएच की बदहाली के लिए केन्द्र सरकार एवं स्थानीय प्रतिनिधियों को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि चुनाव के समय ही क्यों जनता का दर्द याद आया।  यह लड़ाई देश और बिहार की लड़ाई है। लालू यादव के उतराधिकारी तेजस्वी यादव के नेतृत्व में हम लोग बिहार में चुनाव लड़ रहे हैं। जब-जब महागठबंधन सशक्त बना है, केन्द्र में सरकार बनी है। इसका जीता जागता उदाहरण 1990 , 95, 2000 के चुनाव परिणाम हैं।

यह भी पढ़ेंः ‘मुगल-ए-आज़म’ की अनारकली इस तरह ज़िंदा बच निकली 

उन्होंने कार्यकर्ताओं को पार्टी की बुनियादी बताते हुए कहा कि आप लोगों की भूमिका ज्यादा बढ़ गई है। आप ही लोगों के कंधे पर देश एवं  राज्य का भविष्य है। सभा की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष संतोष सिंह तथा संचालन जितेन्द्र नटराज ने किया। मौके पर  पूर्व मंत्री अनीता चौधरी, विधायक डा. अशोक कुशवाहा, जिलाध्यक्ष विजय मंण्डल, प्रदेश किसान प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष राम बचन पाण्डेय, प्रदेश महासचिव सरोज गुप्ता, सुषमा कुशवाहा, साजिद हुसैन, विरेन्द्र सिंह, चितरंजन दुबे, श्री राम सिंह, कन्हैया शर्मा, विजय वाष्णेय सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

यह भी पढ़ेंः मलिकाइन के पाती- ठांव गुने काजर, कुठांव गुने कारिख

- Advertisement -