बिहार के सारण में बिजली गिरी, 9 लोगों की मौत, 7 घायल

0
1593
बिहार के सारण में बिजली गिरने से 9 लोगों की मौत होयी और 7 लोग झुवस गये। घटना रविवार की सुबह छपरा जिले के खलपुरा के दियारा है।
बिहार के सारण में बिजली गिरने से 9 लोगों की मौत होयी और 7 लोग झुवस गये। घटना रविवार की सुबह छपरा जिले के खलपुरा के दियारा है।

छपरा। बिहार के सारण में बिजली गिरने से 9 लोगों की मौत होयी और 7 लोग झुवस गये। घटना रविवार की सुबह छपरा जिले के खलपुरा के दियारा है। ये लोग दियारा इलाके में परवल के खेतों से तैयार परवल तोड़ने में लगे हुए थे। तभी तेज बारिश होने लगी और बिजली गरजने लगी।

लोग पास ही बनी झोपड़ी में जाकर छिप गये। उसी वक्त झोपड़ी पर वज्रपात हो गया और 17 लोग झुलस गये। इनमें 9 लोगों की मौत की प्रशासन ने पुष्टि की है। 7 लोग झुलस गये हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। इनमें भी कुछ की हालत खराब है।

- Advertisement -

बिहार के सारण जिले के मखदूमगंज दियारा इलाके में जहां इस वज्रपात से 9 लोगों की मौत हो गई है, वहीं भोजपुर से में भी वज्रपात से एक व्यक्ति की मौत होने की खबर है। इस घटना में कई लोग झुलस गए हैं। सभी झुलसे लोगों को सदर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि मरने वालों लोगों की संख्या बढ़ भी सकती है।

बिहार के सारण जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के खलपुरा और मखदूम गंज के बीच दियारे में रविवार की सुबह एक झोपड़ी के पास ठनका गिरने से उसमें छिपे 9 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में बाप-बेटे भी शामिल हैं। जो 7 लोग झुलसे हैं, उनमें कुछ की हालत खराब है। इसलिए मृतकों की संख्या अभी बढ़ भी सकती है।

सभी झुलसे हुए लोगों का इलाज सदर अस्पताल में कराया जा रहा है। सभी लोग दियारे में जमीन की मापी व सब्जी की खेती के लिए गए थे। इस हृदय विदारक घटना के बाद आसपास के इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। जिन घरों के लोग मरे हैं, उनके यहां रोना-धोना मचा है। सदर अस्पताल में भी अफरातफरी की स्थिति बनी हुई है।

सदर अस्पताल में स्थिति का जायजा लेने डीएसपी सदर, भगवान बाजार थाना के अलावा टाउन व मुफस्सिल थाना की पुलिस भी पहुंच गयी है। लोगों का कहना है कि कुछ लोग जमीन की मापी कराने गये थे और कुछ परवल की खेत से परवल तोड़ रहे थे। इसी दौरान मूसलधार बारिश शुरू हो गई। परवल तोड़ने गए लोग बारिश से बचने के लिए पास की झोपड़ी के पास चले गए।

इसी दौरान आसमान से बिजली गिरी और उसकी चपेट में लोग आ गए। घटनास्थल पर ही 9 लोगों की मौत हो गई। कुछ लोग भागने की कोशिश करने लगे। इसमें 7 लोग बुरी तरह झुलस गए। इस घटना में चार-पांच लोग सुरक्षित भी बच गये हैं। मरने वालों में नया बस्ती विशुनपुरा के सत्येंद्र राय, नीतीश कुमार राय, चांददेव राय, शेरपुर के रामनाथ राय, जितेंद्र राय, खलपुरा के अमीन, लव बहादुर सिंह और यहीं के रहने वाले सुरेंद्र सिंह और उनका बेटा अरविंद समेत कई लोग शामिल है।

यह भी पढ़ेंः Coronavirus के लिए World Bank ने 14 बिलियन डालर दिये

- Advertisement -