बिहार के गवर्नर ने अंतरिक्ष महाशक्ति बनने पर वैज्ञानिकों को बधाई दी

0
114
बिहार के राज्यपाल से मिले बिहार विश्वविद्यालय सेवा आयोग के अध्यक्ष

पटना। बिहार के गवर्नर लालजी टंडन ने विश्व की चौथी अंतरिक्ष महाशक्ति बनने पर रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन तथा इसके महान वैज्ञानिकों, अनुसंधानकर्ताओं, को बधाई दी है। राज्यपाल ने कहा है कि हमें अपने महान वैज्ञानिकों के परिश्रम, ज्ञान और शोध पर गर्व है और मैं उनकी कोटिशः प्रशंसा करता हूँ।

राज्यपाल श्री टंडन ने कहा कि पौरुष और पराक्रम से भरे नये भारत का अंतरिक्ष में महाशक्ति के रूप में स्थापित होना सभी भारतवासियों के लिए अत्यन्त गौरवपूर्ण और आह्लाद का अवसर है। इससे पूरी दुनिया में भारत की प्रतिष्ठा बढ़ी है। राज्यपाल ने कहा कि अब हम पर कोई कुदृष्टि नहीं डाल सकता, इसलिए कि हम अपनी इस उपलब्धि के जरिये उसे माकूल जवाब देने में सक्षम हो गये हैं।

- Advertisement -

यह भी पढ़ेंः गरीबों की आंखों में धूल झोंकना चाहते हैं राहुल गांधीः सुशील मोदी

श्री टंडन ने कहा है कि हमारे वैज्ञानिकों ने अंतरिक्ष में 300 किलोमीटर दूर एल॰ई॰ओ॰ में एक लाइव सैटेलाइट को एंटी सैटेलाइट मिसाइल से मार गिराने में कामयाबी हासिल की है। ‘मिशन शक्ति’ के इस अभियान की सफलता से आज सभी भारतवासियों का मुखमंडल गर्व से दीप्त हो उठा है। राज्यपाल ने कहा है कि अंतरिक्ष में हमारी यह सफलता  हमारे राष्ट्रीय स्वाभिमान और पुरूषार्थ का प्रकटीकरण है। इस उपलब्धि से अंतरिक्ष में एक ओर अगर सामरिक दृष्टि से हमारी शक्ति बढ़ी है तो साथ ही हमारे कल्याणकारी और समृद्धिमूलक कार्यक्रमों को भी नई गति मिलने की संभावनाएँ जगी हैं।

यह भी पढ़ेंः बिहार की हाट सीट पटना साहिब, दरभंगा व बेगूसराय बन गयीं हैं

बिहार के सीएम ने भी दी बधाईः इधर बिहार के मुख्यमंत्री ने ‘मिशन शक्ति’ की सफलता पर डीआरडीओ एवं वैज्ञानिकों की प्रशंसा करते हुए उन्हें बधाई दी है। मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने ‘मिशन शक्ति’ की सफलता पर डीआरडीओ एवं ‘मिशन शक्ति’ से जुड़े सभी वैज्ञानिकों की प्रशंसा करते हुए उन्हें बधाई दी है। ‘मिशन शक्ति’ की सफलता के फलस्वरूप विश्व के अंतरिक्ष महाशक्तियों में भारत के रूस, अमेरिका और चीन के बाद चौथा देश बनने पर मुख्यमंत्री ने प्रसन्नता व्यक्त की।

यह भी पढ़ेंः ‘मुगल-ए-आज़म’ की अनारकली इस तरह ज़िंदा बच निकली 

उन्होंने कहा कि ‘मिशन शक्ति’ भविष्य में देश की सुरक्षा के दृष्टिकोण से अहम है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘मिशन शक्ति’ की सफलता डीआरडीओ एवं वैज्ञानिकों की कड़ी मेहनत का नतीजा है, जिसके लिए वे बधाई के पात्र हैं। मेरी शुभकामनाएं उनके साथ है, पुरे देश को उनपर गर्व है।

राज्यपाल से मिले विश्वविद्यालय सेवा आयोग के अध्यक्ष

बिहार के राज्यपाल श्री लाल जी टंडन से आज बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग के नये अध्यक्ष डा॰ राजवर्द्धन आजाद ने राजभवन पहुँच कर शिष्टाचार मुलाकात की। इस शिष्टाचार मुलाकात के दौरान राज्यपाल के साथ डा॰ आजाद ने राज्य के विश्वविद्यालयों में शिक्षकों की कमी की समस्या पर आवश्यक विचार-विमर्श किया।

यह भी पढ़ेंः भाजपा को खरी खोटी सुनाने वाली अन्नपूर्णा देवी अब गुणगान कर रहीं

राज्यपाल श्री टंडन ने मुलाकात के क्रम में आशा व्यक्त की कि बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग ईमानदारी और तत्परतापूर्वक अपने सभी दायित्वों का निर्वहन करेगा तथा राज्य में उच्च शिक्षा के विकास में अपना पूरा सहयोग प्रदान करेगा।

यह भी पढ़ेंः सुशील मोदी की शत्रुघ्न को सलाह, इस उम्र में अब और फजीहत ठीक नहीं

- Advertisement -