बंगाल में नेताओं के बिगड़े बोल, अणुव्रत को बीजेपी ने भेजा नोटिस

0
127
बंगाल में अंतिम चरण के चुनाव में भी हिंसा नहीं थमी। सुरक्षा के व्यापक तामझाम के बावजूद बंगाल में आठवें चरण का मतदान भी शांतिपूर्ण नहीं रहा।
बंगाल में अंतिम चरण के चुनाव में भी हिंसा नहीं थमी। सुरक्षा के व्यापक तामझाम के बावजूद बंगाल में आठवें चरण का मतदान भी शांतिपूर्ण नहीं रहा।
  • डी. कृष्ण राव

कोलकाता। बंगाल में बोल तो तकरीबन सभी नेताओं के बिगड़े हैं, पर अब मामला कानूनी दांव-पेंच में फंसता नजर आ रहा है। अणुव्रत मंडल को बीजेपी ने नोटििस भेजा है। बीरभूम के बादशाह के रूप में प्रख्यात टीएमसी नेता अणुव्रत मंडल को बीजेपी ने कोर्ट में घसीटने की तैयारी कर ली है। अभी उन्हें लीगल नोटिस भेजा गया है। अणुव्रत ने बंगाल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष  दिलीप घोष को जानवर कहा था। इसके पहले भी वे अपने ऊटपटांग शब्दों के इस्तेमाल के लिए मशहूर रहे हैं। हाल ही में उनका दिया नारा- खेला होबे (खेल होगा) बंगाल में काफी चर्चा का विषय बना हउ है।

अनुव्रत मंडल के खिलाफ  बीजेपी की ओर से कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। हाल ही में मंगलकोट की एक जनसभा में उन्होंने खुलेआम दिलीप घोष को जानवर कहा था। इसके पहले भी अणुव्रत मंडल दिलीप घोष के बारे में अपशब्दों का इस्तेमाल करते आए हैं। लेकिन इस मंगलकोट की जनसभा में जानवर शब्द का इस्तेमाल करने के बाद भाजपा के लीगल सेल  ने उन्हें नोटिस भेज कर क्षमा मांगने की  बात कही है।

- Advertisement -

भाजपा सूत्रों से मिली खबर के मुताबिक  अणुव्रत द्वारा क्षमा नहीं मांगे जाने पर उनको कोर्ट तक घसीटा जाएगा। भाजपा की इस नोटिस को नजरअंदाज करते हुए अणुव्रत मंडल ने  फिर एक बार  एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में  दिलीप घोष के खिलाफ अपशब्द बोले। इस बार उन्होंने कहा कि  दिलीप घोष बंगाल की मां-बेटी का सम्मान करना नहीं जानते हैं। उनके शरीर पर गैंडे का चमड़ा है। इस नोटिस के बारे में पूछे जाने से  अणुव्रत ने बताया कि  इस तरह के नोटिस से वे डरते नहीं हैं। मालूम है कि  अणुव्रत मंडल की ओर से जानवर बोले जाने पर  अन्य सभी राजनीतिक दलों ने भी  इसका विरोध किया था।

यह भी पढ़ेंः अभिषेक बनर्जी का दावा, इस बार टीएमसी 250 सीटें जीतेगी(Opens in a new browser tab)

इस बार बंगाल असेंबली इलेक्शन में  जमकर घटिया शब्दों का इस्तेमाल हो रहा है। शुरुआत तो राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की ओर से ही की गई। शुरू में ही ममता बनर्जी ने भाजपा के केंद्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के बारे में नड्डा, चड्ढा, गड्ढा,  खड्डा,  अड्डा  जैसे अपशब्दों का इस्तेमाल किया था। इसके अलावा ममता लगभग हर मीटिंग में  दिलीप घोष समेत भाजपा के अन्य नेताओं के खिलाफ  रावण,  भस्मासुर,  लुटेरा जैसों  शब्दों का  इस्तेमाल करती आई हैं।

यह भी पढ़ेंः भाजपा ने बंगाल में झोंकी ताकत, केंद्रीय नेताओं के लगातार दौरे(Opens in a new browser tab)

दूसरी ओर| तृणमूल कांग्रेस के सेकेंड इन कमांड  अभिषेक बनर्जी ने तो हाल ही में  शुभेंदु अधिकारी के पिता को लेकर अपशब्द कहे थे। उन्होंने शुभेंदु को ललकारते हुए कहा था-  तोर  बापेर  क्षमता आछे…। अभिषेक यहीं पर चुप नहीं बैठे।  दिलीप घोष समेत  बाकी भाजपा नेताओं को  गुंडा कह दिया। तृणमूल के  अन्य एक सांसद  कल्याण बनर्जी तो  टीएमसी छोड़कर भाजपा में  शामिल हुए|  शुभेंदु अधिकारी,  राजीव बनर्जी  जैसे नेताओं के खिलाफ  जनसभाओं में जिन शब्दों  का इस्तेमाल किया,  वह लिखने लायक नहीं। दूसरी ओर दिलीप घोष भी कम नहीं निकले। उन्होंने ममता बनर्जी को साड़ी पहना हुआ हिटलर बता दिया।

यह भी पढ़ेंः राजीव बनर्जी और ममता बनर्जी एक दूसरे की कलई खोल रहे हैं(Opens in a new browser tab)

- Advertisement -