पवन सिंह की मैंने उनको सजन चुन लिया ने ली बम्पर ओपेनिंग

0
915

पटना। पवन सिंह की मैंने उनको सजन चुन लिया ने ली बम्पर ओपेनिंग। सिनेमा घरों और मल्टीप्लैक्स में पहले ही दिन दर्शकों की भीड़ उमड़ पड़ी। भोजपुरी सिनेमा की गायिकी के सिरमौर व एंग्रीयंग मैन पवन सिंह और काजल राघवानी के लाजवाब अभिनय से सजी बहुप्रतीक्षित भोजपुरी फिल्म मैंने उनको सजन चुन लिया ने बिहार के सिनेमाघरों में बम्पर ओपेनिंग ली है। ईद पर भव्य पैमाने पर बिहार और झारखंड के सिनेमाघरों में फिल्म प्रदर्शित की गई।

यह भी पढ़ेंः बिहार में बैट्री चालित वाहनों पर 50 % कम टैक्सः सुशील मोदी

- Advertisement -

ईद के त्यौहार पर यह फिल्म दर्शकों के लिए पवन सिंह की तरफ से ईद का तोहफा मानी जा रही है। फिल्म को दर्शकों का खूब प्यार, आशीर्वाद मिल रहा है। काफी दिनों बाद एक साथ आई पवन सिंह और काजल राघवानी की जोड़ी काफी लुभा रही है। साथ ही साथ आम्रपाली दूबे और अंजना सिंह का स्पेशल सांग भी दर्शकों का मन मोह लेता है। बाकी फिल्म के सभी कलाकारों का जीवंत अभिनय बहुत पसंद आ रहा है।

यह भी पढ़ेंः बंगाल में समय से पहले हो सकता है विधानसभा चुनाव

उल्लेखनीय है कि अम्बर खुशी फ़िल्म इंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी फिल्म मैंने उनको सजन चुन लिया ने रिलीज से पहले ही भोजपुरी बॉक्स ऑफिस और सिने प्रेमियों में सरगर्मी बढ़ा दी थी। म्यूजिक कंपनी डीआरजे रिकार्ड्स के ऑफिसियल यू ट्यूब चैनल से इस फिल्म के ट्रेलर और बैक टू बैक रिलीज हुए गानों को बहुत ज्यादा पसंद किये जाने  के साथ-साथ फिल्म देखने के लिए लोगों में बेशुमार उत्साह पैदा कर दिया था। यह एक पारिवारिक ड्रामा के साथ-साथ फुल इंटरटेनिंग फिल्म है।

यह भी पढ़ेंः बिहार, बंगाल समेत देशभर के विपक्षी दलों में मचा है घमासान 

फिल्म के निर्माता एसपी चौधरी, बुच्ची सिंह व अजय कुमार चौधरी हैं। फिल्म का निर्देशन किया है सिनेमाटोग्राफर से निर्देशक बने देवेंद्र तिवारी, वे पहली बार फिल्म का निर्देशन किये हैं। उनका अब तक का छायांकन का अनुभव फिल्म के निर्देशन में बड़ा ही कारगर साबित हुआ है। फिल्म के सह निर्माता सत्येंद्र कुमार तिवारी, विमलेश सिंह व मधुरेन्द्र सिंह हैं। कार्यकारी निर्माता निशांत सिंह हैं।

यह भी पढ़ेंः हिंदी साउथ वाले भी सीखना चाहते हैं, विरोध राजनीतिक है

लेखक सुरेन्द्र मिश्रा व प्रमोद शकुंतलम हैं। फिल्म के संगीतकार छोटे बाबा हैं। गीतकार मनोज मतलबी, सुमित सिंह चन्द्रवंशी, विनय निर्मल व जाहिद अख्तर हैं। फिल्म का गीत-संगीत बहुत कर्णप्रिय है। संकलन दीपक जऊल, नृत्य कानू मुखर्जी, मारधाड़ एस मल्लेश, कला नाजिर शेख का है। फिल्म प्रचारक सोनू निगम और रामचन्द्र यादव हैं। मुख्य भूमिका में पवन सिंह, काजल राघवानी, प्रीति विश्वास, बृजेश त्रिपाठी, जय सिंह, उमेश सिंह, बिपिन सिंह, बालेश्वर सिंह, अयाज़ खान, अमित शुक्ला, जस्सी पा जी, लोटा तिवारी, संजीव मिश्रा, सोनिया मिश्रा, आर के गोस्वामी एवं मेहमान भूमिका में आम्रपाली दूबे व अंजना सिंह हैं।

यह भी पढ़ेंः जेडीयू के प्रशांत किशोर को ममता बनर्जी ने बंगाल में दे दिया जाब

यह भी पढ़ेंः CII ने माना, बिहार का वित्तीय प्रबंधन देश में सबसे बेहतर

- Advertisement -