झारखंड में 11 डीएसपी का तबादला, पूनम मिंज बोकारो की डीएसपी

0
186
झारखंड में 11 डीएसपी का तबादला, पूनम मिंज बोकारो की डीएसपी
झारखंड में 11 डीएसपी का तबादला, पूनम मिंज बोकारो की डीएसपी

रांची। झारखंड में 11 डीएसपी का तबादला हुआ है। राजेश कुमार धनबाद के डीएसपी बनाये गये हैं, जबकि पूनम मिंज को बोकारो का चार्ज मिला है। मनीष चंद्र लाल गुमला के डीएसपी के पद पर पदस्थापित किये गये हैं।

राजेश कुमार को यातायात धनबाद का डीएसपी बनाया गया। पूनम मिंज को यातायात बोकारो का डीएसपी बनाया गया है। संजय कुमार को मुख्यालय साहिबगंज का डीएसपी बनाया गया है।

- Advertisement -

आमोद नारायण सिंह को डीएसपी सारठ बनाया गया, जबकि प्रवीण कुमार सिंह को डीएसपी मुख्यालय रांची बनाया गया है। अजीत कुमार को बालूमाथ का डीएसपी बनाया गया है।

सतीश चंद्र झा को बेरमो का डीएसपी बनाया गया है। रजत माणिक बाखला बेड़ो के डीएसपी बनाये गये हैं। प्रभात रंजन बरवार को सदर डीएसपी रांची बनाया गया है। दीपक कुमार पांडे को डीएसपी विशेष शाखा रांची के पद पर स्थापित किया गया है।

- Advertisement -