राष्ट्रीय खेल दिवस पर सम्मानित होंगे तीरंदाजी कोच धर्मेंद्र

0
219
राष्ट्रीय खेल दिवस पर झारखंड के तीरंदाजी कोच धर्मेंद्र तिवारी को आज कोलकाता में ऑनलाइन द्रोणाचार्य अवार्ड दिया जायेगा। साथ ही टाटा आर्चरी एकेडमी के पूर्व प्रशिक्षु व अंतरराष्ट्रीय तीरंदाज दीपिका के पति अतनु दास को अर्जुन अवार्ड से सम्मानित किया जायेगा।

रांची। राष्ट्रीय खेल दिवस पर झारखंड के तीरंदाजी कोच धर्मेंद्र तिवारी को आज कोलकाता में ऑनलाइन द्रोणाचार्य अवार्ड दिया जायेगा। साथ ही टाटा आर्चरी एकेडमी के पूर्व प्रशिक्षु व अंतरराष्ट्रीय तीरंदाज दीपिका के पति अतनु दास को अर्जुन अवार्ड से सम्मानित किया जायेगा। कोलकाता के सॉल्ट लेक स्थित साईं ऑफिस में ऑनलाइन सम्मान समारोह का आयोजन होगा।

राष्ट्रीय खेल दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेजर ध्यानचंद को ट्वीट कर श्रद्धांजलि दी। पीएम ने ट्वीट किया, ‘आज राष्ट्रीय खेल दिवस पर, हम मेजर ध्यानचंद को श्रद्धांजलि देते हैं, जिनकी हॉकी स्टिक के साथ जादू को कभी नहीं भुलाया जा सकता। आज हमारे प्रतिभाशाली एथलीटों की सफलता के लिए परिवारों, कोचों और सहयोगी कर्मचारियों द्वारा दिए गए उत्कृष्ट समर्थन की सराहना करने का भी दिन है।’

- Advertisement -

करम पर्व पर सीएम हेमंत सोरेन ने दी बधाई

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने करम पर्व की झारखण्डवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रकृति महापर्व करम पूजा हमारे संस्कृति की धरोहर है। यह प्रकृति के साथ समाज के समरूपता का परिचायक भी है। प्रकृति के प्रति लोगों का प्रेम और समर्पण ही यहाँ चलने को नृत्य बना देता है, और बोलने को संगीत।

- Advertisement -