झारखंड में जांच में तेजी के साथ ही बढ़े कोरोना पॉजिटिव, 27 हुए

0
266
कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव सोशल डिस्टेंसिंग से ही संभव है।  झारखंड में कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ रही है। जागरूकता फैलाने के लिए युवकों ने सड़क पर चित्र बना कर बचाव का दिया संदेश
कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव सोशल डिस्टेंसिंग से ही संभव है।  झारखंड में कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ रही है। जागरूकता फैलाने के लिए युवकों ने सड़क पर चित्र बना कर बचाव का दिया संदेश

रांची। कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव सोशल डिस्टेंसिंग से ही संभव है।  झारखंड में कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ रही है। अब तक 27 मामले सामने आ चुके हैं। घर पर रह कर ही इस बीमारी के संक्रमण से बचा जा सकता है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार अभी तक  राज्य में 2,785 लोगों का कोविड-19 टेस्ट किया गया है, जिनमें 27 पॉजिटिव पाए गये एवं 2,251 लोगों का टेस्ट नेगेटिव आया है। वहीं 507 लोगों के टेस्ट के रिजल्ट की अभी प्रतीक्षा है। पॉजिटिव पाए गए लोगों में 9 बोकारो, 2 हज़ारीबाग़, 1 गिरिडीह, 1 कोडरमा, 1 सिमडेगा एवं 13 रांची के हैं। कोरोना से बचाव के लिए राज्य में 3,903 क्वॉरेंटाइन सेंटर कार्य कर रहे हैं, जिनमें 10,582 लोगों को क्वॉरेंटाइन किया जा रहा है। वहीं 99,507 लोग होम क्वॉरेंटाइन में रह रहे हैं। अभी तक 85,969 लोगों ने अपना क्वॉरेंटाइन पूरा कर लिया है।

दाल-भात योजना के तहत 47,98,784 लोगों को मिला खाना

कोविड-19 के संक्रमण से बचने हेतु जारी लॉकडाउन के दौरान   राज्य सरकार द्वारा लोगों की सहायता के लिए खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग, द्वारा  लोगों तक विभिन्न योजनाओं के तहत  राशन एवं खाना पहुँचाने का कार्य किया जा रहा है। विभाग द्वारा  प्राप्त आंकड़ों के अनुसार अब तक 1,56,787 लोगों तक अनाज पहुंचा दिया गया है। वहीं नन पीडीएस के तहत 1,86,375 लोगों तक अनाज उपलब्ध करा दिया गया है।

- Advertisement -

दाल-भात की विभिन्न योजनाओं में अब तक 47,98,784 लोगों को खाना खिलाया जा चुका है।  एनजीओ एवं वोलेंटियर की 841 टीमों द्वारा 22,13,922 लोगों को खाना खिलाया जा चुका है। प्रवासी मजदूरों के लिए 482 राहत  कैंप में 1,50,708 मजदूरों को खाना खिलाया जा रहा है। साथ ही आकस्मिक राहत पैकेट का वितरण भी जरूरतमंदों के बीच किया जा रहा है। अबतक 41,342 लोगों तक विशेष राहत सामग्री के पैकेट पहुंचाये गए हैं।

बाहर फंसे 4,30,753 मजदूरों के खाने-रहने की व्यवस्था

राज्य सरकार द्वारा राज्य के बाहर अन्य राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों में फंसे झारखंडवासियों  के लिए भी  हर संभव सहायता उपलब्ध कराने  की  कोशिश की जा रही है । राज्य सरकार ने इस हेतु  श्रम विभाग में हेल्पलाइन भी चालू कराया  है। अभी तक प्राप्त आंकड़ों के अनुसार 10,335 जगाहों पर 5,43,719 प्रवासी मजदूरों के फंसे होने की जानकारी प्राप्त हुई है।  अब तक सरकार द्वरा 8,450 जगहों पर फंसे 4,30,753 मजदूरों के खाने एवं रहने की व्यवस्था की गयी है। सभी लोगों के संबंध में पूरी जानकारी जुटाई जा रही है, ताकि उन तक हर स्तर से मदद पहुंचाई जा सके।

नियंत्रण केंद्र में कोरोना संबंधी 9,285 शिकायतों का समाधान

राज्य स्तरीय कोरोना नियंत्रण केंद्र में कोविड-19 से संबंधित किसी भी तरह की सहायता हेतु टॉल फ्री नंबर 181 पर संपर्क किया जा रहा है। नियंत्रण केंद्र में कोविड-19 से संबंधित अब तक  कुल 14,471 मामले आये, जिनमें 9,285 मामलों पर सहायता उपलब्ध कराई जा चुकी है। शेष बचे मामलों पर हर संभव कार्रवाई की जा रही है। नियंत्रण केंद्र में खाद्य आपूर्ति से संबंधित  6,424, विधि व्यवस्था से संबंधित 672, चिकित्सा से संबंधित 749, झारखंड में फंसे व्यक्ति से संबंधित 695 एवं अन्य 745 शिकायतों का समाधान किया जा चुका है।

लॉकडाउन पालन करने के लिए सड़क पर बनाया चित्र

लोअर चुटिया में लोगों को लॉकडाउन का पालन करने के लिए कुछ उत्साही युवकों ने सड़क पर चित्र बनाकर संदेश दिया। कोरोना वायरस रोकना है तो सड़क पर न निकलें। युवाओं ने लोगों को जागरूक करने का अपना अलग अंदाज पेश किया है। चित्र के साथ संदेश था कि घर में रहें. सुरक्षित रहें।

यह भी पढ़ेंः कोरोना के बहाने झारखंड में सामाजिक समरसता बिगड़ने नहीं देंगेः हेमंत

- Advertisement -