झारखंड के पूर्व मंत्री बंधु तिर्की  को सीबीआई ने किया गिरफ्तार

0
363
जेोवीएम से निष्कासित विधायक बंधु तिर्की
जेोवीएम से निष्कासित विधायक बंधु तिर्की

रांची (विशद कुमार)। झारखंड के पूर्व शिक्षा मंत्री एवं झारखंड विकास मोर्चा (जेवीएम) के केंद्रीय महासचिव बंधु तिर्की को सीबीआई की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा की टीम ने उनके बनहोरा स्थित आवास से 12 दिसंबर को तड़के 6 बजे गिरफ्तार कर लिया। आय से अधिक संपत्ति मामले में वह गिरफ्तार किये गये हैं। बंधु तिर्की को गिरफ्तारी के बाद उन्हें सदर हॉस्पिटल में एडमिट कराया। उसके बाद उन्हें सीबीआई की कोर्ट में पेश किया गया। बंधु तिर्की को सीबीआई के स्पेशल जज एके मिश्रा की अदालत में पेश किया गया, जहां कोर्ट ने उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

बताते चलें कि बंधु तिर्की कोलेबिरा विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में चुनाव प्रचार करने गए थे। उसके बाद वह रात के करीब 2 बजे रांची लौटे थे। सुबह के 6 बजे सीबीआई की टीम ने बनहोरा स्थित आवास से उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

- Advertisement -

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आय से अधिक संपत्ति के मामले में सीबीआई के द्वारा बंधु तिर्की को समन जारी किया गया था। जिसके बाद वह खुद उपस्थित न होकर अपने वकील को कोर्ट में उपस्थित कराया था। बता दें कि आय से अधिक संपत्ति मामले में पूर्व सीएम मधु कोड़ा समेत कई पूर्व मंत्रियों पर मामले दर्ज हैं।

मामले की जानकारी देते हुए अधिवक्ता संजय कुमार ने बताया है कि आय से अधिक संपत्ति के मामले में पूर्व सीएम मधु कोड़ा, पूर्व मंत्री भानु प्रताप शाही, कमलेश सिंह एवं बंधु तिर्की पर सीबीआई के द्वारा जांच की जा रही थी। बंधु तिर्की को छोड़ बाकी पर सीबीआई ने चार्जशीट फाइल की थी। वहीं बंधु तिर्की के मामले में सीबीआई द्वारा क्लोजर रिपोर्ट 2013 में अदालत में जमा करायी गयी थी।

इस क्लोजर रिपोर्ट पर कोर्ट ने संज्ञान लेते हुए कहा कि रिपोर्ट से कोर्ट संतुष्ट नहीं हैं, इसलिए इस पर सुनवाई होगी। जिसके बाद जेवीएम के केंद्रीय महासचिव बंधु तिर्की की ओर से मामले को लेकर हाईकोर्ट में अपील की गई थी, जिस पर स्टे लगा हुआ था। आदेश के आलोक में, जिसमें कहा गया है कि, जिन मामलों में कोर्ट के द्वारा स्टे लगा दिया जा चुका है। वैसे सभी मामले जिनके स्टे की अवधि 6 महीना से अधिक हो गई है। वह स्वतः समाप्त हो जायेगी। इस आदेश के मद्देनजर निचली अदालत द्वारा पूर्व मंत्री बंधु तिर्की को समन जारी किया गया और फिर गिरफ्तारी का वारंट जारी किया गया। उसके बाद उनकी गिरफ्तारी हुई।

यह भी पढ़ेंः अभी तो वेंटिलेटर से आईसीयू में आई है पोलियोग्रस्त कांग्रेस

- Advertisement -