केंद्र सरकार ने सरकारी कर्मियों-पेंशनरों का 2 प्रतिशत DA बढ़ाया

0
72
  • केंद्रीय कर्मचारियों को अब 9 फीसदी महंगाई भत्ता, 48 लाख कर्मचारी और 61 लाख पेंशनर्स को फायदा

 नयी दिल्ली। लोकसभा का आसन्न चुनाव ज्यादातर आम लोगों के लिए अच्छे अवसर के रूप में आता है। लोगों को लुभाने के लिए सरकारें उनके हित की घोषणाएं करती हैं। नरेंद्र मोदी सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों को आज बड़ी सौगात दी है। उनका महंगाई भत्ता (DA) दो फीसदी बढ़ा दिया गया है। सरकार के इस कदम को भी लोक लुभावन कदम माना जा रहा है।

यह भी पढ़ेंः सरेंडर करने लालू रांची गये, जानें जाते-जाते क्या कुछ बोल गये

- Advertisement -

अब केंद्रीय कर्मचारियों को 9 फीसदी महंगाई भत्ता (डीए) मिलेगा। बुधवार को आर्थिक मामलों की केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई। केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने बताया कि डीए की गणना कर्मचारी के मूल वेतन (बेसिक सैलरी) के आधार पर होती है। इस साल मार्च में सरकार ने दो फीसदी डीए बढ़ाया था। इसे 5 से बढ़ाकर 7 फीसदी कर दिया था। अब यह 9 फीसदी कर दिया गया है, जो 1 जुलाई 2018 से प्रभावी होगा। वैसे डीए जुलाई में बढ़ जाना चाहिए था, लेकिन जून महीने के सूचकांक के आंकड़े लगभग एक माह बाद देरी से जारी हुए।

यह भी पढ़ेंः बिहार में बंपर वैकेंसी निकली, 4192 पदों पर होगी बहाली

गौरतलब है कि  देशभर में 48 लाख से ज्यादा केंद्रीय कर्मचारी और 61 लाख से ज्यादा पेंशनर्स हैं। इनको बढ़े डीए का फायदा मिलेगा। अगर महंगाई भत्ते में बढोतरी होती है तो इन सभी को सीधा फायदा होगा। फिलहाल कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 7 फीसदी था, जो बढ़कर 9 फीसदी हो गया है। 12 सितंबर 2017 को सरकार ने कर्मचारियों तथा पेंशनभोगियों का महंगाई भत्ता एक प्रतिशत बढ़ाया था। महंगाई भत्ता वह भत्ता होता है, जो सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों को दिया जाता है। यह भत्ता महंगाई और कर्मचारियों की बेसिक सैलरी के आधार पर तय किया जाता है।ः

यह भी पढ़ेंः  मोदी कैबिनेट ने धान का समर्थन मूल्य 200 रुपए बढ़ाया

 

- Advertisement -