कर्क राशि के लिए सुखद रहेगा बुधवार, वृष राशि वालों को परेशानी होगी

0
340
दैनिक राशिफलः मेष, वृष, मिथुन, कर्क राशि वालों के लिए आज (9 अप्रैल 2021) का दिन शुभ है। सिंह राशि वाले व्यक्तियों में कार्य करने का उत्साह रहेगा।
दैनिक राशिफलः मेष, वृष, मिथुन, कर्क राशि वालों के लिए आज (9 अप्रैल 2021) का दिन शुभ है। सिंह राशि वाले व्यक्तियों में कार्य करने का उत्साह रहेगा।

कर्क राशि के लिए बुधवार सुखद रहेगा, जबकि वृष राशि वालों को परेशानी होगी। 17 मार्च 2021 का राशिफल में सितारों का संकेत तो यही कहता है। राशिफल के हिसाब से कर्क राशि वाले व्यक्तियों को आज के दिन  जमीन-जायदाद से संबंधित मामलों में लाभ मिलेगा। कार्य के हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त होने की संभावना रहेगी। सामाजिक मान-सम्मान में वृद्धि होने की पूरी संभावना है। अतः आज का दिन उत्तम रहेगा। वहीं वृष राशि वाले व्यक्तियों को  आज के दिन सहनशीलता व  साहस में कमी महसूस होगी,  जिससे मानसिक अशांति होने की संभावना रहेगी। आपके द्वारा किए गए प्रयासों में भी सफलता मिलने में परेशानी होने की संभावना रहेगी। आइए विस्तार से जानते हैं, ज्योतिष एक्सपर्ट रचना भारद्वाज के साथ, कैसा रहेगा अन्य राशि वालों का आज का दिन।

17 मार्च 2021 का पंचांग 

सूर्योदयः प्रातः 6:25 बजे से, सूर्योदयः (झारखंड) प्रातः 5:25 बजे, सूर्योदयः (बिहार) प्रातः 5:27 बजे, सूर्यास्तः सायं 6:27  बजे तक, मासः फागुन शुक्ल पक्ष, तिथि: चतुर्थी रात्रि 11:29 बजे तक तत्पश्चात् पंचमी, दिनः बुधवार, नक्षत्र: अश्वनी सुबह 7:30 बजे तक तत्पश्चात् भरणी, योगः ऐन्द्र सुबह 8:57 बजे तक तत्पश्चात् वैधृति, करणः वणिज, राशि: चन्द्रमा मेष राशि में भ्रमण करेगा,

- Advertisement -

शुभ समयः सुबह 10:59  बजे से दोपहर 12:29  बजे तक, राहुकालः दोपहर 12:29  बजे से दोपहर 13:59  बजे तक

17 मार्च 2021 का राशिफल 

मेषः- आपको समाज में सम्मान मिलेगा एवं सामाजिक कार्यों में अधिक रूचि लेंगे। आप अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहेगें। यदि आप विवाहित नहीं है तो आपका स्त्रियो की ओर आकर्षण बढेगा।

वृषः- आपमें सहनशीलता की कमी आयेगी। आप भोग-विलास की वस्तुओं पर धन का व्यय करेगे  । आपको ज्वलनशील वस्तुओं से हानि होने की सम्भावना रहेगी।

मिथुनः- आपको आकस्मिक धन प्राप्त हो सकता है।  आप अपनी बातों को सत्य साबित करने में सफल रहेंगे। उन्नति की ओर अग्रसर होंगे।

कर्कः- कर्क राशि के हैं तो आज आप गरीबों एवं निर्बलों की सहायता करने में हिचकिचायेंगें नहीं। आपको सरकार द्वारा मान-सम्मान प्राप्त हो सकता है। कर्क राशि वालों को जमीन-जायदाद से सम्बन्धित क्षेत्रों में लाभ मिलेगा।

सिंहः- आपको स्वास्थ्य सम्बन्धी परेशानियाँ बनी रहेगी। आज आप जनता के प्रिय रहेगें, आप में एक विशेंष आर्कषण रहेगा। आपका सगे-सम्बन्धियों के साथ चल रहे सम्बन्धें में सुधार होगा।

कन्याः- आपके द्वारा किया गया कठिन परिश्रम भी सफलता नहीं मिलने देगा। मन में अशान्ति रहेगी एवं मानसिक तनाव अधिक रहेगा। आपकी तन्त्र-मन्त्र साधना में रूचि अधिक रहेगी। आपका मन अध्यात्म पूजा-पाठ की ओर बढ़ेगा।

तुलाः- आपको पिता से पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। नये व्यापार की योजनायें बनायेंगे साझेदारी या पत्नी के साथ व्यापार में लाभ होगा। आप के मन में परोपकार की भावना अधिक रहेगी

वृश्चिकः- धार्मिक स्थलों के दर्शन करेंगे। आपकी धर्मिक कार्यों में रूचि बढ़ जायेगी। आपके शत्रुओं की वृद्धि होगी। अनायास आपका विरोध प्रारम्भ हो जायेगा। आपकी पैतृक सम्पत्ति पर विवाद होने की सम्भावना है।

धनुः- राशिफल के मुताबिक आपको शत्रु नुकसान पहुँचा सकते हैं। आप अपनी सलाह अन्य व्यक्तियों को सोच-समझकर देंगे यदि वह व्यक्ति आपकी सलाह मानता है तो उसे लाभ की प्राप्त होगी आपके पुराने रुके हुए कार्य थोड़े सहयोग से ही पूर्ण होंगे।

मकरः- राशिफल के मुताबिक आपकी देश-विदेश की यात्राओं का योग बन सकता है। जमीन-जायदाद से सम्बन्धित समस्याओं बढे़गी। आप अपने व्यापार में कुछ नया कार्य जोडना चाहते है तो आप कर सकते है।

कुम्भः- आपको शारीरिक परेशानी बढ़ेगी। आपकी दूसरे व्यक्तियों पर शक करने की आदत बढ़ेगी। यदि आपके छोटे भाई-बहिन आपसे सहयोग चाहेंगे तो आप मन से सहयोग करने को तैयार रहेंगे। आपका भाग्य सहयोग करेगा एवं पदोन्नति या अपने क्षेत्र में उन्नति होगी।

मीनः- राशिफल के मुताबिक आप किसी भी बात को शीघ्र उजागर नहीं करेंगे। यदि आप विद्यार्थी है तो आपकी शैक्षणिक शिक्षा में मन अधिक लगेगा।  आप कठिन मेहनत से ही अपने कार्यों में सफल हो सकेंगे।

अंक ज्योतिष अनुसार

यदि आपका जन्म आज या आज के दिन हुआ हो तो आप एक गंभीर व्यक्ति हैं। आपका जीवन भयंकर संघर्ष एवं उथल-फथल से भरा हुआ है। संघर्षों ने आपको गंभीर प्रवृत्ति का व्यक्ति बना दिया है। बचपना आप में नहीं है। छोटी उम्र से ही गंभीर विषयों तथा कार्यों में रुचि लेना प्रारम्भ कर देते हैं। समय का उपयोग करते हैं। सामान्य घटनाएं प्रभावित नहीं करती हैं। आप जो भी बात करते हैं, ठोस प्रमाणों के साथ तथा अनुभव की कसौटी पर कसी हुई होती है। इस कारण आपकी बात के बजन से कोई व्यक्ति आपकी बात का मजाक नहीं उड़ा पाता। आपकी बातचीत सुनकर अनजान से अनजान व्यक्ति आपका मित्र बन जाता है। आप अपनी गंभीरता को छिपाने के लिए कई बार हल्के स्तर पर भी विनोदी बन जाते हैं। श्रेष्ठ तिथियां: 8, 17, 26 हैं। सहायक तिथियां: 19, 10, 28 हैं।

श्रेष्ठ समय: जिन व्यक्तियों का जन्म किसी भी वर्ष में 14 जनवरी से 16 मार्च के मध्य 8, 17, 26 तारीखों को हुआ हो। ऐसे व्यक्ति आपके प्रति वफादार होंगे। जून-जुलाई माह विशेष अच्छा है। अगस्त-सितम्बर के माह बेहतर हैं। अक्टूबर-नवम्बर में मिश्रित फल प्राप्त होंगे। जनवरी और फरवरी का पक्ष अच्छा रहेगा। आपके शुभ दिन: गुरुवार और शनिवार। वर्जित: जिन लोगों की जन्म तिथि 1 और 4 हो उनसे सावधान रहें। वैवाहिक एवं व्यापारिक सम्बंध कदापि न करें। घोर शत्रुता वाले अंक हैं।

विशेष: आप यदि उद्योग, इंजीनियर, सृजन, राजनेता, प्रशासनिक अधिकारी, समाजसेवी, पायलेट, गैस, कैमिकल आदि से जुड़े कार्य करते हैं तो सफलता के शिखर पर पहुंचेंगे। फरवरी से मार्च के मध्य तक का समय सामान्य है। मार्च और अप्रैल ज्यादा अच्छे नहीं हैं। मई का माह अच्छा है। गुजरेगा। पूर्व में किये गये प्रयासों के परिणाम आने लगेंगे। भूमि, भवन, वाहन का क्रय कर सकते हैं।

ऑनलाइन वैदिक ज्योतिष सीखने व परामर्श  के लिए संपर्क करें- रचना भारद्वाज, 9717891538

- Advertisement -