कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन हर क्षेत्र में लाभ की प्राप्ति दिलाएगा

0
90
दैनिक राशिफलः मेष, वृष, मिथुन, कर्क राशि वालों के लिए आज (9 अप्रैल 2021) का दिन शुभ है। सिंह राशि वाले व्यक्तियों में कार्य करने का उत्साह रहेगा।
दैनिक राशिफलः मेष, वृष, मिथुन, कर्क राशि वालों के लिए आज (9 अप्रैल 2021) का दिन शुभ है। सिंह राशि वाले व्यक्तियों में कार्य करने का उत्साह रहेगा।

राशिफल के हिसाब से  24 नवम्बर 2020  का दिन कन्या राशि वालों के लिए मानसिक रूप से बहुत ही उत्तम रहेगा और हर क्षेत्र में लाभ की प्राप्ति होगी। वहीं मेष राशि वालों के लिए आज के दिन यात्रा करना कष्टप्रद रहेगा।  अतः सावधान रहें,  अन्यथा परेशानी में पड़ जाएंगे। आइए विस्तार से जानते हैं, ज्योतिष एक्सपर्ट रचना भारद्वाज के साथ,  कैसा रहेगा अन्य राशि वालों का आज का दिन। सबसे पहले देखते हैं आज का पंचांगः

24 नवम्बर 2020  पंचांग

सूर्योदय-  प्रातः 6:46 बजे, सूर्यास्त- सायं 5:23  बजे तक, मास- कार्तिक शुक्ल पक्ष, तिथि- दशमी रात्रि अंत 2:41 बजे तक तत्पश्चात् एकादशी, दिन मंगलवार, नक्षत्र- पूर्व भाद्रपद दोपहर 3:31 बजे तक तत् पश्चात् उत्तरा भाद्रपद, योग- हर्षण रात्रि अंत 6:06 बजे तक तत् पश्चात् बज्र, करण- तैतिल, राशि- चन्द्रमा कुम्भ राशि में सुबह 8 बजकर 52 मिनट तक तत्पश्चात् मीन राशि में,

- Advertisement -

आज का शुभ व अशुभ समय

शुभ समय- सुबह 10:49  बजे से 11:55  बजे तक रहेगा

राहुकाल- दोपहर 2.44 बजे से सायं 4.03 बजे तक,

24 नवम्बर 2020 राशिफल 

मेषः- यात्रा न करें, दुर्घटना हो सकती हैं। अगर यात्रा करना जरुरी हो तो गणेश जी के दर्शन कर के घर से निकलें। विदेश यात्रा में भी कष्ट रहेगा। आपकी माता को कष्ट होगा या माता से दूर जाना पड़ सकता है।

वृषः- स्मरण शक्ति आज अच्छी रहेगी। आपकी मेहनत का फल अच्छा मिलेगा। यदि भाई-बहिन से कोई पुराना मन-मुटाव चला आ रहा है तो सम्बन्धों में सुधार होगा।

मिथुनः- आज भूमि खरीदना आपके लिये शुभ रहेगा। व्यापार में नये और लाभकारी अनुबंध रहेंगे। इस समय में आपके संचित धन में वृद्धि होगी। आपको अपने पूर्वजों से धन मिलने का योग बन सकता है।

कर्कः- मित्रगण आपका सहयोग करेंगे। भाग्य की दृष्टि से आज का दिन अच्छा रहेगा। इस समय में आपके जीवन में सुख, शान्ति, मान-सम्मान, प्रतिष्ठा आदि प्राप्त होगी।

सिंहः- आर्थिक दृष्टि से आज का दिन काफी लाभप्रद। ससुराल पक्ष से धन हानि हो सकती हैं। आप अनावश्यक कार्यो में व्यय करेंगे।

कन्याः- आपका मन शान्त रहेगा, अच्छे आचरण की तरफ आकर्षित होंगे। पत्नि की ओर से आर्थिक लाभ मिलेगा। आज आपको हर क्षेत्र में लाभ की प्राप्त होगी।

तुलाः- छोटी बहिन के पुत्र से सुख मिलेगा। क्रूर कार्य से बचे अन्यथा परेशानी में पड़ जायेंगे। नौकरी के लिए प्रयास कर रहे है तो आप सफल होंगे।

वृश्चिकः- भतीजे का सहयोग मिलने की सम्भावना रहेगी। अधिक प्रयास से प्रतियोगिता में सफलता मिलने के संकेत हैं। आज बोलने की अच्छी क्षमता होगी।

धनुः- नौकरी में शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। नौकरों से धोखा मिल सकता है अतः सचेत रहें। आपको कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा।

मकरः- धार्मिक कार्यों में सम्मलित होने का योग बनेगा। सहन शक्ति की वृद्धि होगी। नये प्रेम सम्बन्ध स्थापित करने का प्रयास करेंगे।

कुम्भः- किसी विशेष दुर्घटना से बचेंगे। पारिवारिक दृष्टि से आज का दिन अच्छा रहेगा। आपको मानसिक चिन्तायें अधिक रहेगी।

मीनः- वैवाहिक सुख एवं आनन्द उपभोग करेंगे। आपका मन गलत कार्यो से दूर रहेगा। आपकी शिक्षा की ओर रूचि बढेगी एवं नये कार्य सीखने की इच्छायें प्रबल होगी।

अंक ज्योतिष के अनुसार

आपके नये वर्ष का स्वामी सूर्य है तथा आपके इस वर्ष का शुभ अंक 1 है। आपका स्थाई अधिपति शुक्र और मंगल हैं। यदि आप अपने स्वभाव में बदलाव लायें तो अनेक सफलतायें आपके कदम चूमेंगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से आपका यह वर्ष उतार-चढ़ाव वाला होगा। आपको बिजली के समान, वैज्ञानिकीय कार्य तथा रेडियो, टेलीविजन आदि बनाने के कार्यों से लाभ मिलेगा। इस वर्ष आपको सामाजिक नैतिक कार्यों में अधिक से अधिक सफलता मिलेगी। नवम्बर-दिसम्बर माह में आप का आय और व्यय का बराबर सामंजस्य बना रहेगा। जनवरी-फरवरी माह में व्यापार में वृद्धि मान-सम्मान तथा भौतिक कार्यों में अधिक यश प्राप्त होगा। मार्च-अप्रैल से आप अपनी योजनाएं बनाकर कार्य शुरू कर दें, बेहद सफलता प्राप्त होगी। किन्तु परिवार में किसी के दुर्घटनाग्रसत होने की आशंका है। इसलिए इस दौरान यात्रएं सावधानीपूर्वक करें। मई जून भी इसी प्रकार से जीवन के हर क्षेत्र में सफलतादायक सिद्ध होंगे।

श्रेष्ठ तिथियांः 6, 15, 24 हैं। श्रेष्ठ समयः वर्ष में 15 जून से 24 जुलाई के मध्य। आपके शुभ दिनः सोमवार, मंगलवार और शुक्रवार। वर्जितः जिनकी जन्मतिथि 9 है उनसे सावधान रहें। घोर शत्रुता वाला अंक है विवाह से बचें।

विशेषः कैरियर के क्षेत्र में होटल, पर्यटन और मादक वस्तुओं का व्यापार करते हैं तो शिखर की सफलताएं प्राप्त होंगी। व्यापार में लाभ, प्रभाव वृद्धि तथा प्रमोशन आदि का संयोग बन रहा है। अनेक प्रकार की सफलताओं से परिपूर्ण ये दोनों माह अच्छे जायेंगे। सितम्बर-अक्टूबर माह में अनेक सम्बन्ध बनेंगे जो लाभदायक सिद्ध होंगे। इस दौरान आप यात्र तथा विदेश यात्र करेंगे। आयात व निर्यात का व्यापार लाभकारी सिद्ध होगा। यदि आप सरकार से ऋण लेना चाहें तो ले सकते हैं। आपके लिए वर्ष के किसी भी माह की 1, 10, 19, 28 तारीखें अधिक शुभकारक हैं। यदि इन तारीखों में आप का शुभ दिन, रविवार, सोमवार, गुरूवार, तथा मंगलवार हो तो अधिक फलदायक सिद्ध होगा।

रचना भारद्वाज, कांटेक्ट नंबर-7428600281

- Advertisement -