अनीश गुप्ता अब संभालेंगे रांची की कमान, बने कप्तान

0
156

रांची। राज्य सरकार ने 16 आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। रांची एसएसपी कुलदीप द्विवेदी को प्रमोशन देते हुए डीआईजी कोल्हान बनाया गया है, जबकि हजारीबाग के एसपी अनीश गुप्ता को रांची एसएसपी बनाया गया है।
रंजीत प्रसाद को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो का डीआईजी बनाया गया है। डीआईजी साकेत कुमार को झारखंड जगुआर रांची में तबादला कर दिया गया है। अखिलेश कुमार झा की रांची विशेष शाखा में डीआईजी के पद पर नियुक्ति हुई है। मनोज कुमार सिंह को डीआईजी रैंक में प्रमोट कर जंगल वेलफेयर स्कूल नेतरहाट भेजा गया है।

- Advertisement -