बेगूसराय में युवक की हत्या गोली मार कर कर दी गयी

0
358
हत्या की सूचना पर विलाप करते परिजन
हत्या की सूचना पर विलाप करते परिजन

बेगूसराय। बेगूसराय में आज एक युवक की हत्या अल्ल सुबह गोली मार कर कर दी गयी। वह भाजपा से जुड़े बताये जाते हैं। जमीन का विवाद वजह मानी जा रही है। बेगूसराय में इन दिनों अपराधियों का हौसला काफी बुलंद है। पुलिस की वर्दी का थोड़ा-सा भी भय नहीं दिख रहा है। आए दिन हत्या की घटना आम बात हो गयी है। मिली जानकारी के अनुसार बीती गुरुवार की देर रात सिंघौल ओपी थाना क्षेत्र के अमरौर किरतपुर गांव निवासी स्वर्गीय तामो सिंह के पुत्र व भाजपा के पंचायत अध्यक्ष गोपाल सिंह 41 वर्ष की हत्या बदमाशों ने सोई अवस्था में  घर पर सिर में गोली मारकर कर दी। मामसा जमीन विवाद से जोड़ कर पुलिस तहकीकात कर रही है।

यह परिवार वालों को घटना की जानकारी तब मिली, जब उसकी माँ ने 4:00 बजे सुबह में अपने पुत्र के लिए चाय बना कर देने के आई थी। जब उसकी मां ने अपने पुत्र को चाय पीने के लिए जोर-जोर से गोपाल बोलकर उठाने के लिए आवाज लगाई तो वह नहीं उठा। उसकी मां को थोड़ा शक हुआ कि लगता है, उसे कुछ हो गया है। जब उसके पास पहुंची तो खटिया पर गोपाल का कपड़ा खून से सना हुआ देखा।

- Advertisement -

उसके बाद वह दहाड़ मार कर रोने लगी। घर के अलावा आसपास के लोग रोने की आवाज सुनकर आए तो देखा, वह बिल्कुल मृत अवस्था में पड़ा था। इस घटना की सूचना तुरंत सिंघौल ओपी थाना के थानाध्यक्ष मनीष कुमार को दिया गया। सूचना पाकर थानाध्यक्ष ने अपने दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर शब को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल ले गया और पोस्टमार्टम  करा कर उसके परिजनों को सुपुर्द पुलिस ने कर दिया। कुछ देर के लिए उमरौर किरतपुर के ग्रामीणों ने मिलकर एन एच 31 अंग्रेजी ढाला के पास सड़क जाम कर आवागमन को ठप कर दिया। सदर डीएसपी राजन सिन्हा ने पहुंच कर ग्रामीणों को काफी समझा-बुझाकर जाम को हटवाया, उसके बाद आवागमन सामान्य हुआ।

अपने पुत्र का शव सदर अस्पताल से आने के बाद उसके शरीर में लिपटकर मृतक गोपाल की मां दहाड़ मार कर रोते हुए कह रही थी- अब हमरा केय माई कह तय हो बेटा। अब हम चाय केकरालय बनैवैय हो बेटा। वहीं उसकी पत्नी अनुराधा देवी का भी हाल रोते-रोते खराब था। उसका 4 साल का इकलौता पुत्र राजू कुमार अपने पापा के शव के पास बैठकर यह कह रहा था कि मम्मी पापा को उठाओ ना, मुझे कब घुमाने डिज्नीलैंड बेगूसराय ले जायेंगे।

यह भी पढ़ेंः

भविष्य में कैबिनेट में जदयू के शामिल होने का कोई प्रश्न नहीं

कभी नीतीश ने कहा था- जहर खा लूंगा, भाजपा संग नहीं जाऊंगा

राम मंदिर व धारा 370 पर भाजपा से कितनी निभेगी नीतीश की

BJP ने कस दी नीतीश की नकेल, आगे-आगे देखिए होता है क्या        

- Advertisement -