विवेक तिवारी की पत्नी व परिवार के सदस्य मिले योगी से

0
229
  • मुख्यमंत्री ने घटना को अत्यन्त दुःखद बताया
  • शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदनाएं जतायीं
  • दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्वाई का दिया भरोसा
  • एस.आई.टी. ने विवेचना का कार्य प्रारम्भ किया
  • विवेक तिवारी की पत्नी को 25 लाख की मदद
  • दोनों पुत्रियों के नाम 5-5 लाख की एफ.डी.
  • माता को 5 लाख की आर्थिक मदद के निर्देश
  • विधवा कल्पना को नगर निगम में नौकरी देंगे

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से आज यहां उनके सरकारी आवास पर स्व. विवेक तिवारी की पत्नी कल्पना तिवारी, उनकी दोनों बेटियों तथा परिवार के अन्य सदस्यों ने भेंट की। मुख्यमंत्री ने घटना को अत्यन्त दुःखद बताते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने कहा कि इस जघन्य कृत्य के दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस सम्बन्ध में गृह विभाग तथा प्रदेश पुलिस को सख्त निर्देश दिए गए हैं। राज्य सरकार द्वारा एस.आई.टी. गठित की गई है, जिसने विवेचना कार्य प्रारम्भ कर दिया है। उन्होंने परिवार के सदस्यों को यह भी आश्वस्त किया कि उनकी हर सम्भव सहायता की जाएगी। वे राज्य सरकार के प्रयासों पर पूरा भरोसा रखें।

- Advertisement -

मुख्यमंत्री जी ने स्व. विवेक तिवारी की पत्नी श्रीमती कल्पना तिवारी को  25 लाख रुपए की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने विवेक की दोनों पुत्रियों को 5-5 लाख रुपए की एफ.डी. के माध्यम से आर्थिक सहायता तथा स्व. विवेक तिवारी की माता को 5 लाख रुपए की आर्थिक मदद उपलब्ध कराने के निर्देश भी जिला प्रशासन को दिए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि राहत राशि का तत्काल वितरण सुनिश्चित कराया जाए।

मुख्यमंत्री जी ने कहा कि श्रीमती कल्पना तिवारी को लखनऊ नगर निगम में नौकरी दी जाएगी। यह भी निर्देश दिए गए कि परिवार की आवास सम्बन्धी समस्या का समुचित समाधान कराया जाएगा। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा भी उपस्थित थे।

यह भी पढ़ेंः लालू से सियासी ज्ञान लेकर लौटे तेजस्वी, दिसंबर में होगी रैली

- Advertisement -