ट्रेन के सामने 4 बच्चों के साथ महिला ने लगा दी छलांग

0
151
बेगूसराय में ट्रेन से कट कर महिला व बेटी की जान गयी
बेगूसराय में ट्रेन से कट कर महिला व बेटी की जान गयी

महिला व एक बच्ची की मौत, घटना बरौनी-कटिहार रेलवे खंड पर

बेगूसराय। ट्रेन के सामने 4 बच्चों के साथ महिला ने  लगा दी छलांग। महिला और एक बच्ची की हो गयी मौत। घटना बरौनी-कटिहार रेलवे खंड पर हुई। बरौनी-कटिहार रेलवे खंड पर लोहिया नगर रेलवे गुमटी से कुछ दूर पूरब शनिवार की अपराह्न 3 बजे के करीब एक महिला ने अपने 4 बच्चों के साथ ट्रेन के सामने छलांग लगा दी। इस घटना में उसकी और एक बच्ची की मौत हो गयी।

यह भी पढ़ेंः लड़िका मालिक, बूढ़ दीवान ममिला बिगड़े सांझ विहान

- Advertisement -

बताया जाता है कि किसी बात पर उसका अपनी सास से झगड़ा हुआ था। इसके बाद उसने यह कदम गुस्से में उठाया। अपनी सास से झगड़ा करने के बाद उक्त महिला ने अपने 4 बच्चों को साथ लिया और रेल लाइन के पास आ गयी। उसी दौरान अप में एक पैसेंजर ट्रेन आ रही थी। ट्रेन जैसे ही करीब पहुंची, उसने बच्चों के साथ ट्रेन के सामने पर पटरी पर छलांग लगा दी। इसमें उक्त महिला और उसकी एक बच्ची की मौत ट्रेन से कटकर हो गई। वहीं उसके तीन बच्चे बाल-बाल बच गए।

यह भी पढ़ेंः ससुराल जाने के पहले स्वरोजगार का हुनर सीख रही हैं बेटियां

मिली जानकारी के मुताबिक मृतक महिला की पहचान नीमा चांदपुरा थाना क्षेत्र के अझौर परना  गांव निवासी कृष्ण नंदन शर्मा की पत्नी सुलेखा देवी (35 वर्ष) और उसकी पुत्री श्वेता कुमारी के रूप में हुई है। उसके अन्य 3 बच्चों में एक लड़की सोनी कुमारी और दो पुत्र हिमांशु कुमार और राजा कुमार बाल-बाल बच गये। दोनों शवों को रेलवे लाइन से उठा कर बेगूसराय रेलवे थाना की जीआरपी ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। यह जानकारी थानाध्यक्ष हारून रशीद ने दी।

यह भी पढ़ेंः एक संपादक ऐसा भी, जिसके लिए पद्म भूषण निरर्थक था

यह संयोग कहें कि मृत महिला के तीन बच्चे, जिनमें एक पुत्री सोनी कुमारी और दो पुत्र राजा और हिमांशु बाल-बाल बच गये। मृत महिला सुलेखा देवी के पति कृष्ण नंदन शर्मा परदेस में रहकर अपने बाल बच्चों के लिए मजदूरी करते हैं। वे अभी घर से बाहर परदेस में ही हैं। पुलिस ने घटना की सूचना उन्हें दे दी है।

यह भी पढ़ेंः जेट एयरवेज की खस्ताहाली यानी बड़ी मछली का बीमार होना!

- Advertisement -