बिहार दिनभरः विभिन्न जिलों से 12 बड़ी खबरें

0
167
बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग एक बार उठी है। नीति आयोग की रिपोर्ट में बिहार की खस्ताहाली उजागर होने के बाद नीतीश कुमार ने अपनी पुरानी मांग रिपीट कर दी है।
बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग एक बार उठी है। नीति आयोग की रिपोर्ट में बिहार की खस्ताहाली उजागर होने के बाद नीतीश कुमार ने अपनी पुरानी मांग रिपीट कर दी है।
  • संयोजनः बेगूसराय से पत्रकार नंदकिशोर सिंह
  1. बिहार के शिक्षा विभाग में करोड़ों की हेराफेरी हेराफेरी करने के बाद भ्रष्ट अधिकारी डकार गए छात्रों के 8793 करो रुपए। बिहार में शिक्षा विभाग में करोड़ों की हेराफेरी का मामला सामने आया है। वर्ष 2011 से अब तक शिक्षा विभाग के 8973 करोड़ रुपए का हिसाब कई जिलों में लंबित है। विभाग के अपर मुख्य सचिव ने सभी जिलों के संबंधित शिक्षा अधिकारियों को पत्र लिख कर खर्च की रिपोर्ट मांगी है।
  2. कब्जा हटाने गई पुलिस बल पर हमलाः बेगूसराय जिला के नीमा चांदपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत पश्चिमी बंद्वार गाँव में गुरुवार को 50 बीघे जमीन से कब्जा हटाने गई पुलिस पर महादलित समुदाय के लोगों ने ताबड़तोड़ हमला कर पुलिस को खदेड़ दिया। घटना गुरुवार दोपहर की है। महादलितों के हमले में सैप के दो और होमगार्ड के भी दो जवान घायल हो गए। महिला आरक्षी सहित कई पुलिसकर्मी के जवान चोटिल हुए हैं। इस घटना के बाद बेगूसराय के एसपी अवकाश कुमार ने कई थानों की पुलिस को घटना स्थल पर भेज दिया है।

2. देवी-देवता भी नहीं बच पा रहे चोरों के आतंक सेः बिहार के बेगूसराय में चोरों के आतंक से अब मठ मंदिर भी सुरक्षित नहीं हैं। ताजा मामला शहर के सबसे पुराने दुर्गा मंदिर बिशनपुर से जुड़ा हुआ है। वहां से चोरों ने मां दुर्गा की प्रतिमा से लाखों रुपए के गहने चुरा लिए। चोरों ने गहनों के अलावा मंदिर में रखी दानपेटी को भी नहीं बख्शा। दानपेटी का भी ताला तोड़ कर चोरों ने रुपये उड़ा लिये। यह घटना नगर थाना क्षेत्र के विशनपुर स्थित पुरानी दुर्गा मंदिर की है, जहां यह दुर्गा मंदिर लोगों की आस्था का प्रमुख केंद्र है। चोरों ने मंदिर का ताला तोड़ कर बीती रात मूर्ति पर लगे 10 तोला सोने के जेवरात की चोरी की। इसमें गले का हार, कमर धनी, कान की बाली, कंगन समेत कई अन्य सोने के कीमती गहने थे।

3. पटना से नेपाल जाना हुआ आसानः सीएम नीतीश ने किया बी.पी. मंडल पुल का उद्घाटन किया। अब पटना से नेपाल जाना आसान हो गया है। उन्होंने कहा कि पहले बिहार के किसी शहर से पटना आने के लिए 6 घंटे का लक्ष्य सरकार ने रखा था, अब इसे 5 घंटा करने पर काम हो रहा है।

- Advertisement -

4. मांझी को अनंत सिंह पर आपत्ति नहीं, तेज ने न्यौता दियाः बिहार के पूर्व सीएम व हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतन राम मांझी ने गुरुवार को गया में मीडिया से बात करते हुए कहा कि महागठबंधन में मोकामा के विधायक अनंत सिंह को लेकर अगर सर्वानुमति बनती है, तो वह उनका विरोध नहीं करेंगे। उधर लालू के बड़े बेटे तेज प्रताप ने अनंद सिंह को महागठबंधन में आने का न्यौता दिया है।

5.बिहार के डीजीपी का ऑर्डर भी नहीं मानते पुलिस अफसर बिहार के पुलिस अधिकारी अपने मुखिया यानी डीजीपी की भी बात नहीं सुनते। यह हम नहीं, बल्कि खुद डीजीपी के.एस. द्विवेदी कह रहे हैं। राज्य पुलिस मुख्यालय से निकले एक लेटर में डीजीपी ने अपने अफसरों को सही ढंग से ड्यूटी करने और कानून का राज बहाल करने का टास्क दिया है। 9 महीने में दोबारा लिखा लेटर लिखा है।

6. बिहार के शिक्षा विभाग में करोड़ों की हेराफेरी हेराफेरी करने के बाद भ्रष्ट अधिकारी डकार गए छात्रों के 8793 करो रुपए। बिहार में शिक्षा विभाग में करोड़ों की हेराफेरी का मामला सामने आया है। वर्ष 2011 से अब तक शिक्षा विभाग के 8973 करोड़ रुपए का हिसाब कई जिलों में लंबित है। विभाग के अपर मुख्य सचिव ने सभी जिलों के संबंधित शिक्षा अधिकारियों को पत्र लिख कर खर्च की रिपोर्ट मांगी है।

7. पूर्णिया में पेट्रोल पंप कर्मी से 15 लाख लूटेः बिहार के पूर्णिया में कस्बा थाना से महज डेढ़ सौ मीटर की दूरी पर बाइक सवार दो अपराधियों ने बुजुर्ग पेट्रोल पंप कर्मी से करीब 15 लाख रुपए से भरा थैला छीन लिया और आराम से भाग निकले। पेट्रोल पंप कर्मी हरिलाल साह 14 लाख 77 हजार रुपए बैंक में जमा करने जा रहा था।

8. लोकसभा चुनाव लड़ना चाहते हैं प्रेम कुमारः बिहार के कृषि मंत्री व भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रेम कुमार ने आज सासाराम के सर्किट हाउस में पत्रकारों से बात करते हुए अपनी इच्छा जाहिर कर दी। उन्होंने कहा कि उनकी इच्छा 2019 का लोकसभा चुनाव लड़ने की है।

9. बीपीएससी परीक्षा का आंसर शीट जारीः बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने सिविल सर्विस 64 वीं की प्रारंभिक परीक्षा की आंसर शेट जारी कर दी है। जिन अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा दी है, वे Bihar Pcs की वेबसाइट bin. nic.in पर जाकर आंसर की चेक कर सकते हैं। आंसर की परीक्षा में पूछे गए प्रश्न पत्रों के सभी 4 सीट के लिए जारी किया गया है। इसके साथ ही त्रुटियों पर आपत्ति के लिए भी आयोग ने अभ्यर्थियों को समय दिया है। अभ्यर्थी अपनी आपत्ति 5 जनवरी 2019 तक दर्ज करा पाएंगे। जिनके लिए उन्हें सही उत्तर का प्रमाण देना होगा। मालूम हो कि बीपीएससी 64 वी सिविल सेवा की प्रारंभिक परीक्षा 16 दिसंबर 2018 को आयोजित हुई थी।

यह भी पढ़ेंः सारण प्रमंडल के 3 जिलों को छोड़ बिहार से कालाजार का सफायाः मोदी

10. आग से 12 घर जले, एक जान गयीः घटना बिहार के अररिया जिले में  मुख्यालय से 45 किलोमीटर की दूरी पर स्थित भरगामा थाना क्षेत्र के बीर नगर पश्चिम गांव की है, जहां बीती देर रात अचानक गांव में आग लगने के कारण 12 घर जल कर खाक हो गए। इस दौरान घर में सो रफी मोहम्मद मुर्तजा की बेटी शारदा की मौत आग में झुलस कर हो गई।

11. एक करोड़ की शराब गोपालगंज में जब्तः शराब के साथ हैप्पी न्यू ईयर की तैयारी में जुटे लोगों की इच्छा अधूरी रह गयी। बिहार के गोपालगंज जिला में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने जप्त की है एक करोड़ रुपये की शराब। न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए यूपी से हो रही थी तस्करी।

यह भी पढ़ेंः किसान और कर्ज माफी के मुद्दे पर ही अब चुनाव लड़े जाने की तैयारी

12. मुजफ्फरपुर में पेट्रोल पंप के 7 लाख लूटेः  बिहार के मुजफ्फरपुर जिला से लूट की बड़ी खबर मिली है। मामला जैतपुर ओपी इलाके के पोखरैया स्थित दिनेश्वर पेट्रोल पंप से जुड़ा है, जहां से अपराधियों ने देर रात 7 लाख 20 हजार रुपये लूट लिए और आराम से चलते बने।

खबरें कल कीः एक नजर में बिहार की बड़ी खबरें दिन भर की

- Advertisement -