सारण समाचारः दो विवाहिताओं की मौत, लगा हत्या का आरोप

0
83
एनकाउंटर में कल कोलकाता के न्यू टाउन में मारे गये दो बदमाशों का आतंकी कनेक्शन उजागर हुआ है। बरामद बैग पर पाकिस्तान का पता लिखा है।
एनकाउंटर में कल कोलकाता के न्यू टाउन में मारे गये दो बदमाशों का आतंकी कनेक्शन उजागर हुआ है। बरामद बैग पर पाकिस्तान का पता लिखा है।

छपरा। अवतार नगर थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग जगहों से दो विवाहिताओं की हत्या कर शव गायब कर देने का मामला सामने आया है। पहला मामला थाना क्षेत्र के नराँव टोला का है, जिसमें दहेज के लिए विवाहिता की हत्या कर शव गायब कर देने का आरोप लगाया गया है। इस संबंध में विवाहिता के पिता नगर थाना क्षेत्र के तेलपा निवासी दहारी महतो ने एक प्राथमिकी दर्ज करायी है। उन्होंने आरोप लगाया है कि मेरी पुत्री की शादी 2014 में नराँव टोला के रामनाथ महतो के साथ हुई थी। शादी के समय से ही दहेज के लिए मेरी बेटी को प्रताड़ित किया जाता था। अंतत: उन लोगों ने मेरी पुत्री की हत्या कर दी है और शव को गायब कर दिया है। इस मामले में उन्होंने पति रामनाथ महतो, ससुर श्री भगवान महतो एवं सास लालकेसरी देवी को आरोपित किया है।

दूसरा मामला थानाक्षेत्र के हराजी गाँव  का है, जिसमें विवाहिता को प्रताड़ित कर उसकी हत्या कर देने का मामला सामने आया है। इस संबंध में विवाहिता की माँ खैरा थाना क्षेत्र के कालूपुर गाँव निवासी रामदुलारी कुँअर ने एक प्राथमिकी दर्ज करायी है, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया है कि 15 वर्ष पहले हराजी गाँव निवासी मंटू लाल साह के साथ मेरी पुत्री की शादी हुई थी। तब से ही मेरी पुत्री को प्रताड़ित किया जाता था एवं उसके साथ मारपीट की जाती थी। उसके बाद उसकी हत्या कर शव को गायब कर दिया गया है। इस मामले में उन्होंने विवाहिता के पति मंटू लाल साह सहित उसके परिवार के रमेश साह, राहुल साह, रोहित साह, मोहित साह, कविता कुमारी, घनपतिया देवी व गीता देवी को आरोपित किया है।

- Advertisement -

गैस एजेंसी के कर्मचारी से बंदूक की नोक पर 1.80 लाख की छिनतई

मुफस्सिल थानाक्षेत्र के विष्णुपुरा बाजार स्थित विभा गैस एजेंसी के मैनेजर को दिनदहाड़े गनप्वाइंट पर ले  नकाबपोश अपराधियों ने उनसे 1.80 लाख रुपये की लूट की घटना को अंजाम दिया। एजेन्सी के गोदाम मैनेजर शिवजी सिह के मुताबिक रविवार की संध्या करीब साढ़े तीन बजे की है, जब गोदाम गोदाम पर गैस डिलीवरी के लिए इक्के-दुक्के लोगों के आने का सिलसिला जारी था और गोदाम मैनेजर समेत दो अन्य कर्मचारी मौजूद थे। तभी बाइक पर सवार चार की संख्या में बदमाश अचानक गोदाम पर पहुंच गये। नकाबपोश अपराधियों ने मैनेजर के सीने पर पिस्टल तान दी और कैश से भरे बैग हवाले करने की माँग करने लगे, जिसमें लगभग 1 लाख 80 हजार रूपये थे। मैनेजर ने अपराधियो के हवाले कर दिया, जिसे लेकर अपराधी उत्तर दिशा फोरलेन की तरफ भाग निकले।

गौरतलब हो कि अपराधियों ने उक्त गैस एजेंसी को लगभग पिछले 8 महीने के अंदर दूसरी बार निशाना बनाया है। इसकी प्राथमिकी मैनेजर के द्वारा पूर्व में दर्ज कराई जा चुकी है। इसके बावजूद दूसरी घटना को अंजाम दे अपराधियों ने स्थानीय पुलिस के समक्ष एक कड़ी चुनौती पेश की है।

यह भी पढ़ेंः सारण में एक बाइक सवार मरा, नवब्याहता का शव मिला

- Advertisement -