मंगोलिया में ‘संघर्ष का परिहार एवं पर्यावरण चेतना’ कार्यक्रम में भाग लेंगे सुशील मोदी

0
162

उपमुख्यमंत्री को भारतीय प्रतिनिधिमंडल का सदस्य किया गया मनोनित

पटना: उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी मंगोलिया में 6, 7 और 8 सितम्बर, 2019 को आयोजित ‘हिन्दू-बौद्ध धर्मों की वैश्विक पहल : ‘संघर्ष का परिहार एवं पर्यावरण चेतना’ के मुद्दे को लेकर अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन में भाग लेंगे। इसके लिए सुशील मोदी को प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा भारतीय प्रतिनिधिमंडल का सदस्य मनोनीत किया गया है। इस अवसर पर भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, दलाई लामा एवं मंगोलिया के पूर्व राष्ट्रपति द्वारा प्रदत्त भगवान बुद्ध की प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा भी की जायेंगी।

जानकारी हो कि जापान, यांगून के बाद मंगोलिया में यह तीसरा संवाद आयोजित किया जा रहा है, जिसमें भारत के प्रधानमंत्री मोदी एवं जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे की पहल पर हिन्दू और बौद्ध धर्म के आध्यात्मिक उपदेशों द्वारा विश्व की वर्तमन चुनौतियों का मुकाबला करने का उद्देश्य है।

- Advertisement -

इस सम्मेलन को आर्ट ऑफ लिविंग के श्री श्री रविशंकर जी, मंगोलिया के प्रधानमंत्री, स्वामी अवधेशानंद गिरि जी महाराज, चिन्मयानन्द मिशन, श्री गुरुमूर्ति आदि हिन्दू और बौद्ध धर्मों के विद्वान सम्बोधित करेंगे।

इसके अलावा मंगोलिया, श्रीलंका, नेपाल, जापान, मलेशिया, थाईलैंड, म्यानमार, कम्बोडिया आदि 12 से ज्यादा बौद्ध धर्मावलम्बी देशों के प्रतिनिधि भाग लेंगे।

- Advertisement -