झारखंड सरकार ने खराब मौसम के चलते स्कूलों का समय बदला

0
198
झारखंड स्वास्थ्य सेवा के मार्च 2022 तक सेवानिवृत होने वाले चिकित्सकों को राज्य सरकार ने सेवा अवधि में विस्तार करने का निर्णय लिया है।
झारखंड स्वास्थ्य सेवा के मार्च 2022 तक सेवानिवृत होने वाले चिकित्सकों को राज्य सरकार ने सेवा अवधि में विस्तार करने का निर्णय लिया है।

रांची। खराब मौसम और शरद ऋतु को ध्यान में रखते हुए झारखंड सरकार ने सभी स्कूलों के समय में बदलाव का निर्देश जारी किया है। यह निर्देश सभी विद्यालयों (सरकारी एवं निजी) के समय में परिवर्तन करने का के लिए है। झारखंड में बारिश, कोहरे और ठंड के कहर से बच्चों को बचाने की दिशा में यह कदम उठाया गया है।

सरकार ने शरद ऋतु एवं खराब मौसम को देखते हुये सभी विद्यालयों (सरकारी एवं निजी) के समय में परिवर्तन करने का निर्णय लिया है। इस बाबत राज्य सरकार के प्रधान सचिव श्री अमरेन्द्र प्रताप सिंह ने सभी उपायुक्तों को आदेश निर्गत करने का निर्देश दिया है। सभी जिला शिक्षा पदाधिकरी, सभी जिला शिक्षा अधीक्षकों को पत्र लिख कर स्कूलों के समय परिवर्तन को लागू कराने का भी निर्देश दिया है।

- Advertisement -

प्रधान सचिव के पत्र में कहा गया हैं कि सभी सरकारी विद्यालयों का समय प्रातः 10 बजे से किया जाये। साथ ही, झारखण्ड में खराब मौसम को देखते हुए सभी विद्यालय (सरकारी एवं निजी) में वर्ग 1 से 5 तक तत्काल छुट्टी दे दी जाये। अगर मौसम अच्छा रहता है, तब भी स्कूलों का समय प्रातः 11 बजे पूर्वाह्न से  1 बजे अपराह्न तक किया जाये।

साथ ही यह भी निर्देश दिया गया है कि एसएमसी एवं सभी अभिभावकों से विमर्श कर उन्हें अपने बच्चों को गर्म कपड़े में ही स्कूल भेजने हेतु निर्देशित किया जाये।

- Advertisement -