जनता की निस्वार्थ सेवा करना ही मेरी जिंदगी का मकसद: अमरेन्द्र यादव

0
342
जनता की निस्वार्थ सेवा करना ही मेरी जिंदगी का मकसद: अमरेन्द्र यादव
  • निर्दलीय प्रत्याशी अमरेन्द्र यादव ने चलाया सघन जनसंपर्क अभियान

दुमका : जरमुंडी विधानसभा क्षेत्र से युवा निर्दलीय उम्मीदवार अमरेंद्र कुमार यादव ने जरमुंडी प्रखंड के कई पंचायतों में सघन जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान लोगों ने अमरेन्द्र यादव को वहां की बुनियादी समस्याओं से अवगत कराया। यादव ने लोगों की समस्याओं के निपटारा का आश्वासन दिया।

अमरेन्द्र यादव ने धमना, घोरमारा, बलाथर, बारा, झखिया, बबनडीहा, ठेकचा घोंघा, पेटसार आदि गांवों में सघन जनसंपर्क कर लोगों को चुनावी मैदान में आने का मसकद बताया। उन्होंने कहा कि जनता की सेवा करना ही उनकी जिंदगी का मकसद है। चुनाव के दौरान कई तरह वादों को जनता के सामने परोसा जाता है लेकिन कोई निभाता नहीं। वैसे में जनता के समक्ष उनकी आशाओं पर खरे उतरना ही लक्ष्य है।

- Advertisement -

अपरेन्द्र यादव स्थानीय होने के साथ-साथ जुझारू और वर्षों से जनता की सेवा में तत्पर रहने वाले माने जा रहे हैं। इस दौरान लोगों ने उनके समर्थन में नारे भी लगाये।

मौके पर अमरेन्द्र के साथ उनके कई कार्यकर्ता छतीस महतो, पंकज यादव, मनोज कुमार, जीतन कुमार सोनू, रामसुंदर पंडित, ललित यादव, प्रमोद पंडित, कुमोद यादव समेत कई लोग मौजूद थे।

- Advertisement -