राष्ट्रपति कोविंद पहुंचे रांची, कल से झारखंड में उनके तीन कार्यक्रम

0
84
रांची हवाई अड्डे पर राष्ट्रपति रामनाथ काविंद का स्वागत करने पहुंचे राज्यपाल, द्रौपदी मुर्मू, मुख्यमंत्री रघुवर दास व अन्य
रांची हवाई अड्डे पर राष्ट्रपति रामनाथ काविंद का स्वागत करने पहुंचे राज्यपाल, द्रौपदी मुर्मू, मुख्यमंत्री रघुवर दास व अन्य

रांची। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद अपनी तीन दिनी यात्रा पर शनिवार की शाम पांच बजे रांची पहुंचे। वह राजभन में ठहरेंगे। उनकी हाई टी में न्यायाधीश शामिल होंगे। तीन दिनों में वे गुमला, देवघर और रांची में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे। उनके आगमन को लेकर तीनों स्थानों पर कड़े इंतजाम किये गये हैं। एयरपोर्ट पर उनकी आगवानी राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू और मुख्यमंत्री रघुवर दास ने की।

भारत के राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद अपने तीन दिवसीय दौरे पर झारखंड पहुंचे। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट रांची पर उनका स्वागत राज्यपाल श्रीमती द्रौपदी मुर्मू और मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने किया। एयरपोर्ट से राष्ट्रपति सीधे राजभवन गये। मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा की पावन धरती झारखण्ड आगमन पर सवा तीन करोड़ झारखण्डवासियों की ओर से माननीय राष्ट्रपति श्री राम नाथ कोविन्द जी का हार्दिक अभिनंदन है।
ज्ञात हो कि रविवार को राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद रांची से गुमला जाएंगे। गुमला में विकास भारती संस्थान द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। राष्ट्रपति गुमला से देवघर जाएंगे। देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे। राष्ट्रपति 30 सितम्बर को राष्ट्रपति रांची विश्वविद्यालय में आयोजित दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे।
- Advertisement -