PM से RLSP की मांगः देश में न्यायिक सेवा आयोग का गठन करें

0
79

बेगूसराय (नंद किशोर सिंह)। आजादी के 72 वर्षों के बाद भी दलित और अति पिछड़ा वर्ग ने संगठित होकर अपने अधिकार की प्राप्ति हेतु ठीक ढंग से आक्रमक आंदोलन कभी नहीं किया है। इसी वजह से उनकी आर्थिक, सामाजिक, शैक्षणिक एवं राजनीतिक समस्या ज्यों की त्यों बनी हुई है। देश के संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर ने आपके लिए भी कानून एक समान बनाया है। इसलिए सभी वर्ग के लोगों को समान रूप से वोट देने का अधिकार मिला है। ये बातें बेगूसराय में राष्ट्रीय लोक समता पार्टी द्वारा आयोजित  दलित-अति पिछड़ा अधिकार जिला सम्मेलन को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष  सह पार्टी के प्रवक्ता भगवान सिंह कुशवाहा ने  रविवार को कहीं।

यह भी पढ़ेंः 10 सितंबर को घर से निकलने के पहले सौ बार सोचें-विचारें

- Advertisement -

उन्होंने कहा कि हमारे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा सह केंद्रीय राज्य मंत्री दलित, अति पिछड़ों को आर्थिक, सामाजिक, शैक्षणिक एवं राजनीतिक अधिकार दिलाने के लिए कृतसंकल्पित हैं। श्री कुशवाहा ने पीएम मोदी से मांग की कि देश में न्यायिक सेवा आयोग का गठन प्रधानमंत्री जी कराएं, बिहार ने तो कर दिया है।

यह भी पढ़ेंः भारत बंद में राजद के शामिल होने से सहम गयी है जनता: भाजपा

उन्होंने कहा कि अब कलम और किताब से जज पैदा होगा। जिस तरह से बिहार में संघ लोक सेवा आयोग का गठन होने से आज धोबी का बेटा भी एसपी बन रहा है, ठीक उसी तरह इसके गठन के बाद  दलित-अति पिछड़ा वर्ग समुदाय  के  बेटे-बेटियां भी  जज बनेंगे। उन्होंने दलित अति पिछड़ा समुदाय के लोगों से आह्वान किया किया कि आप सभी राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा के रथ पर सवारी कीजिए। गरीब रथ अब बंद हो गया है। आप के आने बाले जीवन में चार चांद अवश्य लगेगा।

यह भी पढ़ेंः बेमेल विवाह की भेंट चढ़ गया एक युवा IPS सुरेंद्र कुमार दास

पार्टी के राष्ट्रीय सचिव डॉ. संजू प्रिया ने कहा कि आजादी के 72 वर्षों बाद भी आज दलित, अति पिछड़ा समुदाय के लोगों को जिन ऊंचाइयों पर पहुंचना चाहिए था, वे वहाँ पर नहीं पहुंचे हैं। आज भी वे लोग परेशान हैं। ये लोग शारीरिक रूप से ज्यादा श्रम करते हैं। मानसिक रूप से बहुत कम।  जब ये मानसिक रूप से अघिक  सोचना शुरू कर देंगे,  उसके बाद उस दिन से ही यह  समाज बहुत अधिक आगे बढ़ने लगेगा। यह सब तभी  संभव हो सकता है, जब तक इस समुदाय के लोग अधिक संख्या में शिक्षित होंगे। उन्होंने  दलित और अति पिछड़ा समुदाय की बहन-बेटियों से आग्रह किया कि आप अधिक से अधिक अपनी बेटी को शिक्षित बनायें, ताकि आप सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में अधिक से अधिक भागीदारी कर सकें।

पार्टी के प्रदेश युवा अध्यक्ष हिमांशु पटेल ने कहा कि दलित-अति पिछड़े लोग जब तक मुख्यधारा में नहीं आएंगे, तब तक समतामूलक समाज का निर्माण नहीं होगा। तब तक मजबूत भारत का भी निर्माण नहीं होगा। सम्मेलन को पार्टी के प्रदेश अल्पसंख्यक के अध्यक्ष मो. चुन्ने खां, बेगूसराय जिला के प्रभारी गोपाल शर्मा, ब्रजेश बैठा, मुन्नीलाल मंडल, जितेंद्र नाथ, संजय कुशवाहा, हरे कृष्ण पूर्व प्रखंड प्रमुख उपेंद्र प्रसाद सिंह, महिला सेल की जिलाध्यक्ष चंम्पा देवी, पूर्व मुखिया मधुसूदन महतो, पूर्व जिला पार्षद सदस्य सह जिला उपाध्यक्ष अरविंद महतो, प्रधान महासचिव रविंद्र सिंह, जिला बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष राजेंद्र दास, बाबू साहेब राजपूत, मीडिया प्रभारी विधान प्रिय रंजन समेत कई अन्य लोगों ने भी संबोधित किया।

 

- Advertisement -