हेमंत ने कहा- झारखंड की 3.25 करोड़ जनता मेरे परिवार की सदस्य

0
149
अपने आवास पर लोगों की समस्याएं सुनते मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन
अपने आवास पर लोगों की समस्याएं सुनते मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड की 3.25 करोड़ जनता मेरे अपने परिवार के सदस्यों की ही तरह है। उनका दुख-दर्द समझना मेरा फर्ज है। दूसरों के दुख-दर्द को समझना और उसे दूर करने का प्रयत्न करना ही हमारी सरकार की प्राथमिकता भी है। एक उम्मीद और आस लेकर पहुंचे फरियादियों के प्रति सभी को संवेदना रखनी चाहिए।

अपने आवास पर लोगों की समस्याएं सुनते मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन
अपने आवास पर लोगों की समस्याएं सुनते मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

फरियाद लेकर पहुंचे लोगों के सुख-दुख सब हमारे हैं। सरकार गठन के बाद से ही मैं आम जनता के साथ लगातार मिल रहा हूं। इससे मुझे आम जनता के दर्द को करीब से जानने का मौका मिलता है। मेरा पूरा प्रयत्न है कि जो लोग यहां एक उम्मीद लेकर आते हैं, उनके दुख-दर्द का निस्तारण हो सके। उक्त बातें मुख्यमंत्री ने आज कांके रोड स्थित आवास में फरियाद लेकर आए लोगों से मिलने के क्रम में कहीं।

- Advertisement -

समस्याओं का जल्द निपटारा किये जाने का भरोसा

मुलाकात करने पहुंचे लोगों में युवक-युवतियां, महिलाएं, बुजुर्ग, सहित सभी वर्ग के लोग शामिल थे। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मुलाकातियों को उनकी समस्याओं का जल्द निपटारा किये जाने का भरोसा दिया। कई सामाजिक संगठनों के लोगों ने भी मुख्यमंत्री को प्रतिवेदन दिया। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री सोरेन ने संबंधित अधिकारियों को जनता की समस्याओं का समाधान तत्काल करने का निर्देश दिया।

मंत्री जोबा मांझी ने पदभार ग्रहण किया

जोबा मांझी ने झारखंड मंत्रालय में महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग का पदभार संभाला
जोबा मांझी ने झारखंड मंत्रालय में महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग का पदभार संभाला

मंत्री जोबा मांझी ने आज झारखंड मंत्रालय में महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग का पदभार संभाला। इस अवसर पर महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग के सचिव अमिताभ कौशल सहित विभाग के अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे। उन्होंने विभागीय अधिकारियों के साथ पहले दिन बातचीत की और विभाग की जानकारी ली। शपथ ग्रहण के बाद उन्होंने अभी तक कार्यभार नहीं संभाला था। मंत्रिमंडल में 11 सदस्य हो चुके हैं। अभी एक पद खाली है। वह कांग्रेस के कोटे का है, लेकिन किसी का नाम अभी तक फाइनल नहीं होने के कारण 12वें मंत्री का शपथग्रहण समारोह बाकी है।

यह भी पढ़ेंः तसर उत्पादन के लिए जरूरी तकनीक मुहैया कराएगी सरकारः हेमंत

- Advertisement -