धारा- 370 और एनआरसी को वोट बैंक के नजरिये से देख रहा है विपक्ष- सुशील मोदी

0
74

भाजपा के लिए देश सर्वोपरि- मोदी

पटना। उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए ट्वीट कर कहा कि, जिनके लिए सबसे पहले दल, परिवार, सत्ता और सम्पत्ति है, वे एनआरसी के मुद्दे को वोटबैंक के नजरिये से देख रहे हैं, लेकिन भाजपा के लिए देश पहले है।

राजनीति में नेशन फर्स्ट के सिद्धांत को जीते हैं। केंद्र सरकार घुसपैठियों की बड़ी संख्या को देश के विभिन्न हिस्सों में अलगाववाद, आतंकवाद, उग्रवाद और तस्करी जैसे कई गंभीर अपराधों की जड़ के रूप देखती है, इसलिए घुसपैठ की समस्या से निपटने के लिए राजनीतिक नफा-नुकसान की चिंता किये बिना सख्ती से काम कर रही है। उक्त बातें सुशील मोदी ने ट्वीट कर कहीं।

- Advertisement -

उन्होंने बताया कि जम्मू-कश्मीर में धारा-370 और असम में एनआरसी के मुद्दे पर कांग्रेस और राजद जैसी पार्टियां राजनीतिक स्वार्थ से ऊपर नहीं उठ पा रही हैं। जम्मू-कश्मीर और असम ऐसे सीमावर्ती राज्य हैं, जहां कांग्रेस सरकारों की लापरवाही के चलते कई दशकों तक पड़ोसी देशों से बड़े पैमाने पर घुसपैठ जारी रहने से इन राज्यों की संस्कृति पर बुरा असर पड़ा, स्थानीय लोगों को रोजगार के मौके गंवाने पड़े और देश की सुरक्षा को गंभीर चुनौतियां मिलने लगीं।

1979 में असम के छात्रों ने घुसपैठियों के विरुद्ध व्यापक आंदोलन कर केंद्र सरकार को समस्या का समाधान निकालने के लिए बाध्य किया था। एनडीए सरकार सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर एनआरसी को अपडेट करने में लगी है। सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में घुसपैठियों की पहचान के लिए एनआरसी की जो सूची तैयार की गई है, उसकी कमियों को दूर करने के लिए कई स्तरों पर विकल्प भी दिये गए हैं।

- Advertisement -