ममता बनर्जी के मंत्रिमंडल में 3 दागी मंत्री भी शामिल होंगे, शपथ कल

0
548
ममता बनर्जी के साथ कदमताल करना पश्चिम बंगाल के चीफ सेक्रेट्री अलापन बंद्योपाध्याय को महंगा पड़ गया। केंद्र ने उन्हें दिल्ली तलब कर लिया।
ममता बनर्जी के साथ कदमताल करना पश्चिम बंगाल के चीफ सेक्रेट्री अलापन बंद्योपाध्याय को महंगा पड़ गया। केंद्र ने उन्हें दिल्ली तलब कर लिया।

कोलकाता। ममता बनर्जी के मंत्रिमंडल में 3 दागी मंत्री भी शामिल होंगे। राजभवन को ममता बनर्जी की ओर से जो सूची भेजी गयी है, उसमें 43 लोगों के नाम हैं। सुब्रत मुखर्जी, फिरहाद हाकिम, मदन मित्रा व शोभन चटर्जी के नाम भी इसमें शामिल हैं, जिनमें राज्यपाल जगदीप धनकड़ ने सुब्रत मुखर्जी, फिरहाद हाकिम, मदन मित्रा व शोभन चटर्जी पर CBI का मुकदमा चलाने की अनुमति पहले ही दे है। इनमें नारदा स्टिंग आपरेशन में इनके नाम आये थे। मंत्रिमंडल का कल विस्तार होगा। राजभवन से संभावित मंत्रियों को सूचना भेजा जा चुकी है। सभी को प्रातः 10.45 बजे राजभवन पहुंचने के लिए कहा गया है।

डा. अमित मित्र और ब्रात्य बसु अस्वस्थता के कारण शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं होंगे। दोनों वर्चुअल शपथ लेंगे। जौड़ासांको से जीते विवेक गुप्ता को भी मंत्री बनाये जाने की चर्चा थी, लेकिन राजभवन को भेजी सूची में उनका नाम नहीं है। विवेक गुप्ता हिन्दीभाषी बहुल जोड़ासांको से बीजेपी की मीना पुरोहित को हरा कर विजयी हुए थे।

- Advertisement -

कल जिन्हें मंत्री पद की शपथ के लिए न्यौता भेजा गया है, उनमें कैबिनेट मंत्री के रूप में 1. अमित मित्रा, 2. पार्थ चटर्जी, 3. सुब्रत मुखर्जी, 4. साधन पाण्डे, 5. ज्योतिप्रिय मल्लिक, 6. ब्रात्य बसु, 7. बंकिम चंद्र हाजरा, 8. अरूप विश्वास, 9. मलय घटक, 10. डा. मानस भुइयां, 11. सोमेन महापात्र, 12. उज्ज्वल विश्वास, 13. अरूप राय, 14. फिरहाद हकीम, 15. रथीन घोष, 16. डा. शशि पांजा, 17. चंद्रनाथ सिंह, 18. शोभनदेव चटोपाध्याय, 19. पुलक राय, 20. गुलाम रब्बानी, 21. विप्लव मित्र, 22. जावेद खान, 23. सपन देबनाथ और 24 सिद्दिकुल्ला चौधरी होंगे। कैबिनेट मंत्रियों की कुल संख्या 24 होगी।

इसके अलावा राज्यमंत्रियों की दो श्रेणी बनायी गयी है। राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रूप में 1. बेचाराम मन्ना, 2. सुब्रत साहा, 3. हुमायूं कबीर, 4. अखिल गिरि, 5. चंद्रिमा भट्टाचार्य, 6. रत्ना दे नाग, 7. संध्यारानी टुडू, 8. बुलु चिक बराई, 9. सुजीत बोस और 10. इंद्रनील सेन शपथ लेंगे। यानी स्वतंत्र प्रभार वाले 10 राज्यमंत्री होंगे।

राज्य मंत्री के रूप में दिलीप मंडल, अखरूज्जमां, शिउली साहा, श्रीकान्त महतो, जसमीन शबीना, वीरवाहा हांसदा, ज्योत्सना मंडी, मनोज तिवारी और परेश चन्द्र अधिकारी शपथ लेंगे। यानी 9 राज्यमंत्री होंगे। मंत्रिमंडल में ममता बनर्जी के अलावा 24 कैबिनेट मंत्री, स्वतंत्र प्रभार वाले 10 राज्यमंत्री और 9 स्वतंत्र प्रभार वाले मंत्री होंगे। ममता बनर्जी समेत 44 लोगों का मंत्रिमंडल होगा।

यह भी पढ़ेंः ममता बनर्जी कल राजभवन में तीसरी बार सीएम पद की शपथ लेंगी(Opens in a new browser tab)

- Advertisement -