लक्ष्मी रतन शुक्ला, विराट कोहली और अनुष्का शर्मा आये मदद में

0
316
लक्ष्मी रतन शुक्ला, विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा भारत में तबाही मचा रही महामारी कोरोना से जंग में मदद को सामने आयी है।
लक्ष्मी रतन शुक्ला, विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा भारत में तबाही मचा रही महामारी कोरोना से जंग में मदद को सामने आयी है।
पूर्व क्रिकेटर लक्ष्मी रतन शुक्ला ने मदद को बढ़ाये हाथ
पूर्व क्रिकेटर लक्ष्मी रतन शुक्ला ने मदद को बढ़ाये हाथ

मुबई/ कोलकाता। लक्ष्मी रतन शुक्ला, विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा भारत में तबाही मचा रही महामारी कोरोना से जंग में मदद को सामने आये हैं। पूर्व क्रिकेटर लक्ष्मी रतन शुक्ला कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में आगे आये हैं। उन्होंने IPL की पूरी कमाई दान में देने की घोषणा की है। उन्होंने मुख्यमंत्री राहत कोष में कमाई जमा करायी है। उधर इंडियन क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली  और उनकी अभिनेत्री पत्नी अनुष्का शर्मा भी ने मदद का हाथ बढाया है। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने कोरोना महामारी से जंग में मदद के लिए 2 करोड़ रुपये दान दिये हैं।

कोरोना बेकाबू होता जा रहा है। देश इस समय कोरोना महामारी की दूसरी लहर का सामना कर रहा है। तीसरी लहर का अंदेशा भी जतायी जाने लगी है। यानी बच्चों से लेकर बूढ़ों तक के कोरोना की चपेट में आने का अंदेशा एक्सपर्ट जता रहे हैं। कई नामी गिरामी लोग इस खतरनाक वायरस की चपेट में आ चुके हैं। कई लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। ऐसी हालत में भारत को देश-विदेश से हर संभव मदद मिल रही है।

- Advertisement -

विराट कोहली ने ट्वीट कर जानकारी दी कि उनकी पत्नी ने कोरोना में मदद के लिए अभियान चलाया है. जिसमें वह भी साथ हैं। दोनों ने इसके लिए 7 करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। जनता से धन जुटाने वाली संस्था केटो के जरिये सहायता राशि इकट्ठा की जा रही है। इस बारे में कोहली और अनुष्का की ओर से विज्ञप्ति जारी की गयी है, जिसमें कहा गया है, ”विराट कोहली और बॉलीवुड सुपरस्टार अनुष्का शर्मा का भारत में कोविड राहत कोष के लिए सात करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य है।”

कोरोना की लहर में नए केस ही नहीं आ रहे, बल्कि पॉजिटिविटी रेट भी चिंता बढ़ा रही है। गोवा, बंगाल और दिल्ली इस मामले में अभी टॉप पर हैं। गोवा में पॉजिटिविटी रेट रिकॉर्ड 41% पर पहुंच गया है। महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ में सुधार है। वरिष्ठ पत्रकार शेषनारायण सिंह का कोरोना से निधन हो गया है। नोएडा के अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था।

इधर सूचना है कि ग्वालियर में रेमेडिसिविर इंजेक्शन की खेप लेकर आ रहा सरकारी प्लेन रन वे पर फिसल गया। इस क्रम मेंप्लेन के दोनों पायलट घायल हो गये। उधर महाराष्ट्र में रेमेडिसिविर का प्रोडक्शन शुरू हो गया है। नितिन गडकरी ने इसके लिए करार में बड़ी भूमिका अदा की थी।

यह भी पढ़ेंः कम्युनिस्ट भी टोना-टोटका, भविष्यवाणी में भरोसा रखते हैं!(Opens in a new browser tab)

- Advertisement -