कोलकाता में हिन्दी प्रतिभाओं का प्लेटफार्म बन गया हिन्दी मेला

0
432

हिंदी काव्य को लोकप्रियता के लिए संगीत और नृत्य से जुड़ना होगा

कोलकाता। सांस्कृतिक पुनर्निर्माण मिशन के हिंदी मेला का चौथा दिन काव्य, संगीत, लोक गीत और भाव नृत्य को समर्पित था। शुरुआत गांधी के प्रिय भजन वैष्णव जन तो तैने कहिए, जे पीर पराई जाने रे के गायन से हुई। कबीर, मीरा, प्रसाद, नागार्जुन और दुष्यंत कुमार की कविताओं की संगीत पर प्रस्तुति की गई। लोकगीत और भाव नृत्य में युवाओं के अलावा बच्चों की प्रस्तुतियों ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कवि विमलेश त्रिपाठी ने कहा कि हिंदी मेला नई प्रतिभाओं को सामने लाने का एक बड़ा मंच है, जिसने देश भर के साहित्यकारों को  आकर्षित किया।

उमा दगमान ने कहा कि हमें गर्व है कि हिंदी मेला के रूप में इतना बड़ा आयोजन होता है। यह हिंदी भाषियों के आत्मसम्मान का प्रतीक है। डॉ सुमिता गुप्ता ने कहा कि हिंदी मेला की कोशिश हिंदी काव्य को संगीत और नृत्य से जोड़ने की है, ताकि उसकी लोकप्रियता बढ़े। साहित्य को कलाओं से जोड़ना जरूरी है।

- Advertisement -

पीयूष कांत राय ने कहा कि लोकगीत आम जनता के ह्दय का स्पंदन है, जिसे बाजारू लोकगीत विकृत कर रहे हैं। हिंदी मेला इसे लेकर जागरूकता पैदा कर रहा है। डॉ. राजेश मिश्र ने लोकगीत को स्वस्थ रूप देने की अपील की। काव्य संगीत प्रतियोगिता में शिखर सम्मान प्रीति साव, फास्ट ट्रैक ट्युटोरियल, प्रथम पुरस्कार संयुक्त रूप से आयुष पांडेय, ऑक्सफोर्ड हाई स्कूल और तृषांणिता बनिक, प्रेसीडेंसी वी.वी, द्वितीय अनीष पांडेय, मैथोडिस्ट स्कूल, तृतीय पुरस्कार रश्मि त्रिपाठी,  सोहनलाल देवरालिया बालिका विद्यालय, विशेष पुरस्कार रितविक मित्रा मुस्ताफी, शिवांगी कुमारी, हरप्रसाद प्राइमरी स्कूल, मधु सिंह, विद्यासागर विश्वविद्यालय(मिदनापुर) को प्राप्त हुआ।

यह भी पढ़ेंः बिहार के 10 हाफिजों को 12वीं तक की मुफ्त शिक्षा दिलायेगा फ्लेम

पिछले दिन हुई काव्य आवृति प्रतियोगिता वर्ग क में शिखर सम्मान शुभ्रस्वपना मुखोपाध्याय, बेथुन कॉलेज, प्रथम पुरस्कार कीर्तिका सुरोलिया, द्वितीय रेशमी सेन शर्मा प्रेसीडेंसी विश्वविद्यालय, तृतीय अंकिता द्विदेदी, राजा नरेंद्र लाल खान महिला कॉलेज, विशेष पुरस्कार रुम्पा कुमारी साव, वर्दवान वि.वि, श्वेता तिवारी, सुनील दास, सेंट पॉल, आशीष यादव, कांचरापाड़ा कॉलेज, सलोनी शर्मा, विद्यासागर विश्वविद्यालय को मिला। मंच संचालन पंकज सिंह, पूजा गुप्ता, प्रो. मंटू कुमार, अनूप यादव, पूजा गौड़, टिंकू लाहेरी, अनोज कुमार साव, राहुल शर्मा ने किया। धन्यावाद ज्ञापन अनुपमा सिंह ने किया।

यह भी पढ़ेंः सईंया चभर-चभर गड़े ओरिचनवा ना… से गूंज रहे गांव

यह भी पढ़ेंः एफमी की तरह फ्लेम भी बिहार के टापर बच्चों को सम्मानित करेगा

- Advertisement -