जाति-संप्रदाय से ऊपर उठ कर झारखंड सरकार कर रही है काम

0
145

मुख्यमंत्री रघुवर दास का दावा, कहा- 67 साल तक किसी ने गरीबों की सुध नहीं ली

रांची। मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने कहा कि राज्य गठन के बाद पहली बार सरकार की सभी योजनाओं को पारदर्शी तरीके से विकास के अंतिम पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य किया गया है। आजादी के 67 वर्ष बीत जाने के बाद भी किसी ने गरीबों के सुख-दुख की सुध नहीं ली, लेकिन केंद्र एवं राज्य कि वर्तमान सरकार ने गरीबों के सर्वांगीण विकास के लिए सभी योजनाएं गांव, गरीब और किसान सहित सभी वर्गों के हित को देखते हुए बनाई और उसे धरातल पर उतारने का काम किया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 से पहले देश और राज्य के गरीबों में निराशा की भावना रहती थी, परंतु अब ऐसा नहीं है। देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार सरकार बनने के बाद गरीबों के सोच में बदलाव आया है। लोगों में आशा की नई किरण जगी है। देश एवं राज्य की जनता का सरकार के प्रति विश्वास बढ़ा है। उक्त बातें मुख्यमंत्री ने हरमू मैदान में आयोजित शहरी समृद्धि उत्सव 2019-सह-लाभुक सम्मेलन में लोगों को संबोधित करते हुए कहीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2020 तक राज्य के सभी वैसे शहरी एवं ग्रामीण परिवार, जिनका अपना कोई घर नहीं है, उन्हें राज्य सरकार प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत अपना घर मुहैया कराएगी। हर बेघर गरीब का एक सपना होता है कि उसका भी एक अपना घर हो। इस सपना को पूरा करने के लिए देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत वर्ष 2022 तक सभी को घर उपलब्ध कराने का बीड़ा उठाया है। राज्य सरकार केंद्र सरकार के साथ समन्वय बनाकर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लोगों को मिशन मोड में आवास उपलब्ध कराने पर कार्य कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले 4 वर्षों में राज्य सरकार ने भ्रष्टाचार मुक्त शासन देने का कार्य किया है। योजनाओं परियोजनाओं से बिचौलियों की दलाली बंद हुई है। वर्ष 2014 से पहले सरकार के सभी कार्यों में बिचौलिया हावी रहते थे, परंतु अब ऐसा नहीं है। अब लाभुकों को योजनाओं का राशि सीधे डीबीटी के माध्यम से उनके बैंक अकाउंट पर जाता है। शासन और जनता के बीच नज़दीकियां बढ़ी हैं और इसका सकारात्मक प्रभाव भी पड़ा है।

- Advertisement -

झारखंड के सभी जिलों में तीव्र गति से विकास कार्य हुए हैं। सड़क, फ्लाईओवर, नाली, स्कूल, हॉस्पिटल इत्यादि कार्यों के निर्माण में तेजी आई है। राजधानी रांची में हज हाउस 4 करोड़ रुपये की लागत से बनाया जा रहा है। मार्च 2019 तक हज हाउस बनकर तैयार हो जाएगा। पिछले कई वर्षों से हज हाउस के निर्माण में देरी की गई। हज हाउस निर्माण कार्य में घोटाले भी हुए, परंतु वर्तमान सरकार ने हज हाउस का निर्माण कार्य करना प्रारंभ कर दिया है। रांची में रविंद्र भवन और नगर निगम का अपना भवन भी बनाया जा रहा है।

यह भी पढ़ेंः

पुष्य नक्षत्र व सर्वार्थ सिद्धि योग में 21 जनवरी को मनेगी पौष पूर्णिमा

बिहार का छोरा ले आया बुल्गारिया की बहू, रचाई शादी

दारोगा के कहने पर घूस ले रहा सिपाही नवादा में गिरफ्तार

समस्तीपुर में डेयरी संयंत्र व बिहिया में  पशु आहार कारखाना लगेंगे

दो सगी बहनों को चाकू मारा, एक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर

अब उत्तर प्रदेश में भी जदयू ने मांगी सम्मानजनक हिस्सेदारी

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य की वर्तमान सरकार ने जाति-संप्रदाय से ऊपर उठ कर कार्य किया है। सभी वर्गों के लोगों का सर्वांगीण विकास हो, इसी सोच के साथ सरकार ने कार्य किया है। यही कारण है कि पिछले 4 वर्षों में राय सरकार ने कई कीर्तिमान गढ़े हैं। सभी सेक्टरों में तीव्र गति से विकास हुआ है। सभी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सभी वर्गों के लोगों को मिला है। राज्य में 25 लाख चिन्हित गरीबी रेखा से नीचे जीवन गुजर-बसर करने वाले परिवारों को उज्जवला योजना के तहत एलपीजी गैस एवं चूल्हा उपलब्ध कराया गया है। आने वाले दिनों में 15 लाख और गरीब परिवारों की बहनों को एलपीजी गैस एवं चूल्हा राज्य सरकार द्वारा उपलब्ध कराया जाएगा।

- Advertisement -