रघुवर दास की अपील- बेटियां पढ़ें और आगे बढ़ें, सरकार साथ है

0
156

गिरिडीह। बच्चियों आप पढ़ो, आगे बढ़ो, स्वावलंबी बनो। रघुवर दास आपके साथ है। आप से किसी प्रकार का भेदभाव बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कोई परेशानी हो तो 181 में बताएं आपकी समस्या के निराकरण का हर संभव प्रयास होगा। मातृ शक्ति, नारी शक्ति की हम पूजा करते हैं। उनका सम्मान करते हैं तो फिर भ्रूण हत्या क्यों। लड़की से भेदभाव क्यों। यह स्त्री ही सृष्टि है वह नहीं होगी तो सृष्टि का क्या होगा। इस सोच के साथ मुख्यमंत्री सुकन्या योजना का शुभारंभ हुआ है। क्योंकि सरकार का मानना है कि अगर देश, राज्य, समाज और परिवार को आगे बढ़ाना है तो नारी शक्ति को आगे बढ़ाते हुए उन्हें सशक्त करना होगा। उपरोक्त बातें मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने कही। श्री दास रविवार को गिरिडीह में आयोजित उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल स्तरीय मुख्यमंत्री सुकन्या योजना जागरूकता कार्यक्रम में बोल रहे थे। श्री दास ने कहा कि इस राज्य से बाल विवाह, भ्रूण हत्या, बच्चियों में शिक्षा की असमानता को हटाना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यूनियन बजट किसान, गरीब, मजदूर और मध्यम वर्ग को समर्पित है। आजादी के बाद सहयोगात्मक और रचनात्मक बजट पेश किया गया। संगठित मजदूरों के साथ असंगठित मजदूरों की चिंता केंद्र सरकार ने की। अब असंगठित मजदूरों को 100 रुपये प्रति महीना और 60 साल की उम्र में 3 हजार का पेंशन सुनिश्चित हुआ। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों को प्रधानमंत्री कृषि सम्मान योजना के तहत प्रति एकड़ 6 हजार रुपये उनके कृषि कार्य हेतु दिया जाएगा, जबकि राज्य सरकार कृषि आशीर्वाद योजना के तहत भी प्रति एकड़ 5 हजार किसानों को देगी। अब 1 एकड़ भूमि वाले किसान को न्यूनतम 11 हजार और 5 एकड़ भूमि वाले किसान को अधिकतम 31 हजार रुपये दिया जाएगा। अन्नदाता के चेहरे पर मुस्कान लाना हमारा उद्देश्य है।

यह भी पढ़ेंः बिहार में सीमांचल एक्सप्रेस की 11 बोगियां बेपटरी, 7 मरे, 27 जख्मी

- Advertisement -

मुख्यमंत्री ने कहा कि अल्ट्रासाउंड कर लिंग के संबंध में जानकारी उपलब्ध कराने वाले चिकित्सक सचेत हो जाएं। आप यह पाप कदापि न करें। अन्यथा आपको जेल जाना होगा। इस संबंध में स्वास्थ्य सचिव को निदेश दिया गया है। ऐसा करने वाले अस्पताल का निबंधन रद्द किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य की योजनाओं से आम लोगों को आच्छादित करना है। राज्य की बेटियों के लिए मुख्यमंत्री सुकन्या योजना लागू हो गई है। अभिभावक अपनी बच्चियों के निबंधन स्कूल में कराएं। सरकार 1 बेटी के जन्म से लेकर शादी तक देगी 70 हजार रुपये। श्री दास ने अभिभावकों से अपील की कि इस योजना की जानकारी आप भी लोगों को दें, ताकि राज्य की कोई बच्ची इस योजना से अछूती ना रहे।

मुख्यमंत्री ने कहा की वर्तमान वित्तिय वर्ष में राज्य की विधवा बहनों की पेंशन राशि मे 400 रुपये की वृद्धि की गई है। अब 600 की जगह 1 हजार रुपये विधवा बहनों को मिलेगा। साथ ही आवास योजना के तहत उन्हें आवास भी सरकार उपलब्ध कराएगी। इस योजना का हर वर्ग की विधवा बहनों को शामिल किया गया है। राज्य के दिव्यांगों को भी पेंशन देने की व्यवस्था की गई है।

यह भी पढ़ेंः

- Advertisement -