मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दुमका में, शहीदों-महापुरुषों को किया नमन

0
260
सिदो-कान्हो की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन
सिदो-कान्हो की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

DUMKA : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दो दिनों के दौरे पर शनिवार को दुमका पहुंचे। सबसे पहले उन्होंने वीर शीहदों-महापुरुषों को नमन किया। मुख्यमंत्री ने दुमका में सिदो-कान्हो, भगवान बिरसा मुंडा, स्वामी विवेकानंद और डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण पर उन्हें नमन किया।

दुमका में स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा को नमन करते मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन
दुमका में स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा को नमन करते मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

मुख्यमंत्री के दुमका पहुंचने पर दुमका की जनता ने उनका अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री के स्वागत में हजारों की संख्या में लोग दुमका एयरपोर्ट पर उन्हें बधाई देने पहुंचे थे। मुख्यमंत्री को किसी ने फूल तो किसी ने पुस्तक भेंट स्वरूप दी। इस मौके पर मुख्यमंत्री दुमका की जनता के सत्कार से आह्लादित हुए और उनके अभिवादन को आत्मीयता से स्वीकार किया।

- Advertisement -

वीर शहीदों और महापुरुषों को किया नमन

डा भीम राव आंबेदकर की प्रतिमा को नमन करते झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सौरेन
डा भीम राव आंबेदकर की प्रतिमा को नमन करते झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सौरेन

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दुमका एयरपोर्ट से सीधे पोखरा चौक स्थित सिदो-कान्हो की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया, इसके बाद मुख्यमंत्री ने दुमका के विवेकानंद चौक स्थित स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा को नमन किया। तत्पश्चात उन्होंने डीसी चौक स्थित डॉ भीमराव अंबेडकर और भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा को नमन कर माल्यार्पण किया।

हेमंत दो दिन का प्रवास करेंगे दुमका में

आज और कल दो दिन मुख्यमंत्री दुमका में रहेंगे। बरहेट के साथ उन्होंने दुमका सीट पर विजय पायी है। उन्हें एक सीट खाली करनी है। इसके पहले वे क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को विश्वास में लेने की कोशिश करेंगे। 6 जनवरी को उन्हें विधानसभा के पहले सत्र में हिस्सा लेना है। दुमका रवाना होने से पहले उन्होंने संसदीय मामलों का विभाग कांग्रेस विधायक और मंत्री आलमगीर आलम को सौंप दिया। इसकी अधिसूचना भी आज जारी हो गयी।

यह भी पढ़ेंः हेमंत सोरेन सपरिवार शक्तिपीठ रजरप्पा मंदिर पहुंचे, की पूजा-अर्चना

यह भी पढ़ेंः झारखंड में विपक्ष की जीत और भाजपा की पराजय के जानें कारण

यह भी पढ़ेंः झारखंड में भाजपा को शिकस्त ने नीतीश कुमार को दे दी संजीवनी

- Advertisement -