हेमंत ने कल्याण गुरुकुल के 20 छात्रों को नियुक्ति पत्र सौंपा

0
428
हेमंत सोरेन से नियुक्ति पत्र प्राप्त करते कल्याण गुरुकुल के छात्र
हेमंत सोरेन से नियुक्ति पत्र प्राप्त करते कल्याण गुरुकुल के छात्र

रांची। हेमंत सोरेन ने कल्याण गुरुकुल, खूंटी के सातवें बैच के 20 छात्रों को नियुक्ति पत्र सौंपा। मुख्यमंत्री ने कहा कि युवा देश और झारखंड के भविष्य हैं। युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराना हमारी सरकार की प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री ने नियुक्ति पत्र मिले छात्रों को अपनी मेहनत के बल पर राज्य का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अपनी मेहनत के दम पर विदेशों में भी झारखंड के युवा कामयाबी का परचम लहराएं। मुख्यमंत्री ने नियुक्ति पत्र मिलने वाले सभी छात्रों को उज्जवल भविष्य की शुभकामना देते हुए कतर देश में वोल्टास में कार्य के लिए के लिए विदा किया। मुख्यमंत्री ने कल्याण गुरुकुल के सभी पदाधिकारियों को बधाई दी। मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई कि विदेश में इन बच्चों के बारे में भी जानकारी रखी जायेगी। अगर कोई कठिनाई आये तो उन्हें दूर किया जाना चाहिए। आगे भी कल्याण गुरुकुल इसी तरह रोजगार की दिशा में युवाओं को आगे बढ़ने का मौका देता रहेगा।

- Advertisement -

यह भी पढ़ेंः बिहार में दिव्यांगों को नामांकन में 5 व सरकारी सेवाओं 4% आरक्षण

विभाग की सचिव हिमानी पांडे ने बताया है कि प्रेझा फाउंडेशन एक गैर लाभकारी विशेष परियोजना है, जिसके तहत अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक, पिछड़े वर्ग और नक्सल प्रभावित क्षेत्र के युवाओं को तकनीकी प्रशिक्षण देकर रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में पूरे राज्य में 26 कल्याण गुरुकुल संचालित हैं। इन गुरुकुलों में 12 विभिन्न ट्रेड में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। कल्याण गुरुकुल से अब तक 569 युवाओं को विदेश में नियोजित किया गया है।

यह भी पढ़ेंः बिहार में बकाया टैक्स चुकाने के लिए एकमुश्त समाधान योजना

नियुक्ति पत्र प्रदान किए जाने के अवसर पर झारखंड मंत्रालय में मुख्य सचिव डॉ डीके तिवारी, विकास आयुक्त सुखदेव सिंह, विभाग की सचिव हिमानी पांडे, मुख्यमंत्री के ओएसडी गोपालजी तिवारी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

यह भी पढ़ेंः झारखंड में खनन राजस्व साढ़े चार साल में 15.70% बढ़ा

यह भी पढ़ेंः झारखंड विकास मोर्चा का नाम 13 साल बाद मिट जाएगा!

- Advertisement -