शपथ ग्रहण से पहले भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की सख्ती 

0
116
महम्मदपुर नरसंहार के असली साजिशकर्ता राजेश यादव को को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का संरक्षण प्राप्त है। सुशील मोदी ने यह आरोप लगाया है।
महम्मदपुर नरसंहार के असली साजिशकर्ता राजेश यादव को को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का संरक्षण प्राप्त है। सुशील मोदी ने यह आरोप लगाया है।

जेट एयरवेज के गोयल को दुबई भागने से रोकना बड़ी कार्रवाईः सुशील मोदी

पटना। शपथ ग्रहण से पहले ही भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार ने सख्ती शुरू कर दी है। जेट एयरवेज के गोयल को दुबई भागने से रोकना बड़ी कार्रवाई है। बिहार के उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा कि एनडीए सरकार ने दूसरे कार्यकाल के लिए शपथ ग्रहण से पहले ही भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़े तेवर दिखाते हुए जेट एयरवेज के संस्थापक नरेश गोयल को पत्नी के साथ विदेश भागने से रोक लिया। गोयल पर नौ भारतीय बैंकों के 6 हजार करोड़ रुपये कर्ज है।

यह भी पढ़ेंः सिरफिरे ने बंदूक के बल पर भोजपुरी अभिनेत्री ऋतु सिंह को बनाया बंधक

- Advertisement -

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने इतनी तेजी दिखायी कि गोयल दम्पती को रोकने के लिए मुंबई से उड़ान भरने के बावजूद विमान को वापस उतारा गया। यदि ऐसा न होता तो सिर्फ तीन घंटे बाद गोयल दुबई के मरीना स्थित अपने पेंटहाउस में होता।

यह भी पढ़ेंः बंगाल में कम्युनिस्ट भी रहे NDA के साथ, गणशक्ति ने भी माना 

यह भी पढ़ेंः बिहार में सारण जिले के लिए खूनी साबित हुआ शनिवार का दिन

श्री मोदी ने कहा कि एनडीए सरकार ने अपने पिछले कार्यकाल में विजय माल्या-नीरव मोदी जैसे भगोड़ों के खिलाफ सख्ती की थी। 9 हजार करोड़ रुपये का कर्ज लेकर भागने वाले माल्या की 13 हजार करोड़ की सम्पत्ति अब तक जब्त की जा चुकी है और नीरव को लंदन की जेल में पहुंचा कर मुंबई में उसका बंगला डायनामाइट से उड़ाया जा चुका है। माल्या और नीरव का प्रत्यर्पण कर जल्द भारत लाया जाएगा। एनडीए सरकार ही वेस्टलैंड हेलीकाप्टर डील में दलाली खाने वाले क्रिश्चियन मिशेल को दुबई से पकड़ कर लायी थी।

यह भी पढ़ेंः पश्चिम बंगाल में मुस्लिम तुष्टीकरण की राजनीति ले डूबी ममता बनर्जी को

बैंकों के कर्ज और धोखाधड़ी के मामले में लिप्त नरेश गोयल को आसमान से उतार कर सरकार ने भ्रष्टाचार के विरुध सर्जिकल स्ट्राइक जारी रखने का संकेत दिया है। श्री मोदी ने कहा कि जो लोग  माल्या और नीरव के विदेश भागने पर शोर मचा रहे थे, उन्होंने गोयल को भागने से रोकने पर चुप्पी क्यों साध ली?

यह भी पढ़ेंः अपनी बेटी-बहू को भी नहीं जिता पाये लालू और मुलायम

यह भी पढ़ेंः भारत की एक लड़की की होती है हर बात सच, जानिये कैसे

यह भी पढ़ेंः आइए आपको मिलाते हैं पटना की फुलझड़ी प्रिया मल्लिक से

- Advertisement -