Gaya In Top five : नीति आयोग की लिस्ट में गया नंबर दो पर

0
14

Patna : नीति आयोग ने देश के अल्प विकसित 112 आकांक्षी जिलों की नवंबर 2022 के लिए चैम्पियन ऑफ चेंज डेल्टा रैंकिंग जारी की है। टॉप पांच जिलों में बिहार के गया जिला भी शामिल किया गया है। गया को इस लिस्ट में दूसरा स्थान मिला है। पहले स्थान पर हरियाणा का मेवात है वहीं तीसरे स्थान पर असम का बारपेटा हैं। चौथे स्थान पर छत्तीसगढ़ के नारायाणपुर को रखा गया है। साथ ही पांचवें स्थान पर झारखंड का रामगढ़ है।

- Advertisement -

आयोग ने पूरे देश में शिक्षा के क्षेत्र के भी टॉप पांच जिलों की लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट के मुताबिक टॉप पांच जिलों में बिहार के दो जिले शामिल हैं। इनमें शेखपुरा पहले और पूर्णिया तीसरे स्थान पर है, जबकि दूसरे स्थान पर बारपेट, चौथे स्थान पर उत्तर प्रदेश का बहराइच हैं। वहीं पांचवें स्थान पर झारखंड का गिरिडीह है। गौरतलब है कि केंद्र सरकार आंकाक्षी जिलों को विकसित करने के लिए विशेष फंड देती है।

केंद्र सरकार ने देशभर में पांच सौ आकांक्षी प्रखंडों की घोषणा की है। उसमें बिहार के 61 आकांक्षी प्रखंड शामिल हैं। अब केंद्र सरकार राज्य सरकार की मदद इन प्रखंडों में खास कार्यक्रम भी चलायेगी। राज्य के जिन 13 आकांक्षी जिलों के भी प्रखंडों का चयन इस कार्यक्रम के तहत किया गया है उनमें भागलपुर और कैमूर जिलों के सर्वाधिक पांच-पांच 10 प्रखंड, बेगूसराय, मुंगेर, जमुई और गया के चार-चार प्रखंड हैं। इसके साथ ही भोजपुर,कटिहार और बांका के तीन-तीन प्रखंड भी शामिल हैं।

- Advertisement -