सीतामढ़ी में सम्मानित हुए बेगूसराय के बॉलीवुड स्टार अमिय कश्यप

0
674

बेगूसराय बेगूसराय के मंसूरचक से निकलकर मायानगरी मुम्बई में अपनी विशेष पहचान स्थापित करने वाले चर्चित अभिनेता अमिय कश्यप के नाम एक और सम्मान जुड़ गया है। जनकनंदिनी माता सीता की भूमि ज़िला सीतामढ़ी में देश की चर्चित संस्था विश्व जागरण मंच ने राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर के 111वें जन्मोत्सव पर सूबे बिहार के अपने अपने क्षेत्रों के चुनिंदा शख्सियतों को सम्मानित किया। इसमें बिहार में सिनेमा इंडस्ट्री के विकास के लिए बेगूसराय के अभिनेता अमिय कश्यप को भी मंच से “कला रत्न सम्मान” से सम्मानित किया गया।

सीतामढ़ी के नेहरू भवन में आयोजित भव्य कार्यक्रम में संस्था की ओर से प्रखर समाजसेवी अमित चौधरी उर्फ माधव एवम झारखंड सरकार में पुलिस उपाधीक्षक सुनील कुमार ने उन्हें सम्मानित किया। कश्यप ने कार्यक्रम के विशाल मंच से संबोधित करते हुए कहा बिहार से मुम्बई में सिनेमा में काम करने के लिए संघर्ष करने वाली प्रतिभाओं को जिस दिन बिहार में ही सिनेमा में काम मिलने लगेगा, उस दिन हमारा संकल्प पूरा होगा। उन्होंने कहा कि बिहार में सिनेमा इंडस्ट्री का विकास ही मेरे जीवन का एकमात्र उद्देश्य है, ताकि बिहारी प्रतिभा को मुम्बई में धक्के खाने की आवश्यकता नहीं होगी।

- Advertisement -

यह भी पढ़ेंः तीन तलाक पर अध्यादेश से मुस्लिम महिलाएं होंगी सशक्त: राजीव

उन्होंने कहा कि अभी तक बिना कोई सरकारी सहयोग के ही हम कलाकारों ने बिहार में एक दर्जन हिंदी, भोजपुरी व मैथिली फिल्मों का निर्माण किया, जिसमें बिहार की सैकड़ों प्रतिभाओं को अपना हुनर दिखाने का अवसर प्राप्त हो चुका है और यह सिलसिला चलता रहेगा। अपनी आनेवाली फिल्में लव यू दुल्हिन (मैथिली), सइयां ई रिक्शावाला (भोजपुरी) और गुलमोहर (हिंदी) का प्रमोशन भी किया।

मौके पर बिहार सरकार के नगर विकास मंत्री सुरेश शर्मा, पूर्व सांसद सह लोजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सूरजभान सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता नितिन निशांत, सरोज कुमार चौधरी, दिनकर फिल्म सिटी के कार्यकारी निर्माता राकेश महंथ, धीरज उपाध्याय सहित सैकड़ों की संख्या में लोग जुटे थे। बताते चलें कि हिंदी, भोजपुरी व मैथिली के लगभग दर्ज़न भर फिल्मों में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाने वाले अमिय कश्यप  बिहार में सिनेमा इंडस्ट्री के विकास हेतु पिछले एक दशक से लगातार प्रयत्नशील हैं और उसी कड़ी में इन्होंने बिहार सिने आर्टिस्ट एसोसिएशन एवम राष्ट्रकवि दिनकर फिल्मसिटी की नींव भी बेगूसराय में डाली और लगातार सक्रिय हैं।

यह भी पढ़ेंः पीएम ने लांच की सबसे बड़ी स्वास्थ्य योजना ‘आयुष्मान भारत’

- Advertisement -