बिहार में जयंती पर पूरे दिन छाये रहे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी

0
178

राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने महात्मा गांधी की आदमकद प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

पटना। गांधी जयंती के अवसर पर राज्यपाल श्री लालजी टंडन, मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने पटना के गांधी मैदान स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की विशाल आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व का स्मरण किया। मुख्यमंत्री ने उनके आदर्शां को जीवन में उतारने का संकल्प भी लिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि दो वर्षों तक 2 अक्टूबर 2020 तक ये कार्यक्रम चलेगा। 150वां वर्ष पूरा होने पर पूरे दो वर्ष तक यह कार्यक्रम देश में चलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि गांधी जी के विचारों पर अमल करने के लिए हमलोग प्रतिबद्ध है।

इस अवसर पर पत्रकारों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हम विकेंद्रीकृत तरीके से काम करने की कोशिश करते हैं और विकास का काम कर रहे हैं। स्वच्छता के प्रति हमलोगों की प्रतिबद्धता है। समाज सुधार के लिए सबलोगों के बीच अभियान चलाकर उन्हें प्रेरित कर रहे हैं। सामाजिक अभियान के तहत बाल विवाह, दहेजप्रथा के विरूद्ध तथा शराबबंदी के लिए निरंतर जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

- Advertisement -

चंपारण सत्याग्रह के 100 साल पूरे होने पर हमलोगों ने शताब्दी वर्ष मनाया और उसमें काम के लिए जो संकल्प लिया गया, उसे मूर्तरूप दिया जा रहा है। जिस प्रकार चंपारण सत्याग्रह के शताब्दी वर्ष में हमलोगों को भीतर से बहुत ही प्रसन्नता थी और अंदर से प्रेरणा मिल रही थी, उसी प्रकार अब अगले दो वर्षों तक गांधी जी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का हमलोग काम करेंगे।

मुख्यमंत्री ने बापू सभागार में महात्मा गांधी के 150वें जयंती समारोह वर्ष के शुभारंभ के अवसर पर राज्यस्तरीय कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्ण शराबबंदी के द्वारा समाज सुधार की बुनियाद रखी गई, लेकिन चंद लोग अपने स्वभाव से गड़बड़ करने वाले होते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि गांधी जी भी चाहकर सबको आदर्शवादी नहीं बना सके। हालांकि गड़बड़ करने वाले लोगों के साथ कानून सख्ती से कार्रवाई कर रहा है। शराबबंदी के बाद समाज में काफी परिवर्तन आया है और वातावरण बदला है। अब शांति का वातावरण है और शराब छोड़ने के बाद जो पैसे की बचत हो रही है, उसका सदुपयोग बच्चों की अच्छी शिक्षा, खान-पान एवं रहन-सहन पर किया जा रहा है।

लाल बाहदुर शास्त्री की जयंती मनीः भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बाहदुर शास्त्री की जयंती आज राज्य में पूरे हर्ष एवं उल्लास के साथ मनायी गयी तथा उनकी जीवनी से प्रेरणा लेकर राष्ट्रीय एकता को मजबूत बनाने का संकल्प लिया गया। पटना में राजकीय जयंती समारोह का आयोजन शास्त्रीनगर पार्क में आयोजित किया गया। राज्यपाल श्री लालजी टंडन, मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार, उप मुख्यमंत्री श्री सुशील कुमार मोदी, विधानसभा अध्यक्ष श्री विजय कुमार चैधरी, पथ निर्माण मंत्री श्री नंदकिषोर यादव सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति, सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने स्व0 लाल बहादुर शास्त्री के आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

यह भी पढ़ेंः रांची के आड्रे हाउस का नाम अब महात्मा गांधी स्मृति भवन

- Advertisement -