गांधी जयंती पर सासाराम मंडलकारा से दो कैदी हो गये आजाद

0
202
बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग एक बार उठी है। नीति आयोग की रिपोर्ट में बिहार की खस्ताहाली उजागर होने के बाद नीतीश कुमार ने अपनी पुरानी मांग रिपीट कर दी है।
बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग एक बार उठी है। नीति आयोग की रिपोर्ट में बिहार की खस्ताहाली उजागर होने के बाद नीतीश कुमार ने अपनी पुरानी मांग रिपीट कर दी है।

सासाराम। महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर सासाराम मंडल कारा से मंगलवार को दो कैदियों को उनके अच्छे आचरण के आधार पर रिहा कर दिया गया। दोनों कैदी तीन-तीन साल की सजा काट रहे थे। उनकी सजा 66 प्रतिशत पूरी हो चुकी थी। रिहाई की शर्तें उन्होंने पूरी कर दी थी।

इस संबंध में मंडलकारा के अधीक्षक संजीव कुमार ने बताया कि सरकार ने गांधी जयंती के अवसर पर वैसे कैदियों की रिहाई की अनुशंसा मांगी थी, जिनका आचरण अच्छा हो और तीन साल की सजा हुई हो। इसके साथ भी कई शर्तें थीं। शर्तों को पूरा करने वाले औरंगाबाद के कांड संख्या 123/12 में तीन साल की सजा काट रहे मृत्युंजय कुमार सिंह और रोहतास जिले के बिक्रमगंज थाना क्षेत्र के जोन्ही टोला के लक्ष्मण सिंह को उनकी सजा के 66 प्रतिशत पूरा होने  पर आज रिहा कर दिया गया। कैदियों की रिहाई के लिए जिला स्तरीय कमेटी का गठन हुआ था। सरकार से दो कैदियों की रिहाई की अनुसंशा की गई थी, जिसे सरकार ने स्वीकार करते हुए दोनों की रिहाई का आदेश दिया था।

- Advertisement -

जदयू नेता का वाहन चोरीः  नगर थाना क्षेत्र के प्रकाश पेट्रोल पंप के समीप चोरों ने जदयू नेता के चार पहिया वाहन की चोरी कर ली। नगर थानाध्यक्ष विलास पासवान ने बताया कि युवा जदयू के जिलाध्यक्ष अशोक पटेल उर्फ पप्पू का चार पहिया वाहन घर के बाहर खड़ा था। वहीं से चोरों ने चोरी कर लिया। पप्पू पटेल के बयान पर अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।

शराब के साथ गिरफ्तारः मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नहोना मोड़ के समीप पुलिस ने मोटरसाइकिल की डिक्की में रखी शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष कमलेश्वर कुमार ने बताया कि देर शाम अंग्रेजी शराब के साथ नोखा थाना के तराड गांव निवासी रमेंद्र कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

चोरी कर भाग रहा युवक गिरफ्तारः सासाराम रेल थाने की पुलिस ने एक अज्ञात महिला का बैग चुरा का भाग रहे एक चोर को गिरफ्तार किया है। रेल थानाध्यक्ष ज्योति प्रकाश ने बताया कि ट्रेन से एक महिला का बैग लेकर भाग रहे कैमूर जिला के ओपरन गांव निवासी बलिराम दुबे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ेंः कोसी त्रासदी की याद दिलाती फिल्म ‘लव यू दुलहिन’

- Advertisement -