हर सक्षम व्यक्ति एक गरीब के जीवन में बदलाव लाने का काम करे

0
245

दीपावली का दीपक स्वयं जलकर दूसरों के लिए उजाला फैलाता हैः रघुवर दास

रांची। मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने कहा कि हर सक्षम व्यक्ति एक गरीब व्यक्ति के जीवन में बदलाव लाने का काम करे। इससे समाज में समानता बढ़ेगी। दीपावली का दीपक स्वयं जलकर दूसरों के लिए उजाला फैलाता है, उसी प्रकार हमें दूसरे के जीवन में उजाला लाने के बारे में काम करना चाहिए। उक्त बातें उन्होंने जैप मैदान में आयोजित इप्सोवा दीपावली मेले के उदघाटन के बाद कहीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिसकर्मी हमारे जीवन और कार्य व्यवहार में शांति लाते हैं। उनकी आलोचना करने से पूर्व यह भी सोचना चाहिए कि त्यौहारों में जब हम अपने परिवार के साथ होते हैं, वे हमारी सुरक्षा में अपने परिवार से दूर रहकर ड्यूटी करते हैं। अपने प्राणों को न्योछावर कर हमारे राज्य को नक्सल मुक्त बना रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार हमारे शहीद जवानों के परिजनों के साथ है। उनको सरकार प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास बनाकर देगी। इसी प्रकार अनाथ बच्चों की सुध भी सरकार ले रही है।

- Advertisement -

मुख्यमंत्री ने कहा कि त्योहार और मेला हमारे जीवन में खुशियां लाते हैं। दीपावली में अमीर हो या गरीब हो सभी अपने घर की साफ सफाई कर उसे सजाते हैं। त्योहार स्वच्छता का संदेश भी देते हैं। दीपावली में हम घर-गली को स्वच्छ करते हैं। हमें स्वच्छता केवल एक दिन नहीं पूरे साल रखनी है। कार्यक्रम में आंचल शिशु आश्रम के बच्चों को सम्मानित किया गया।

यह भी पढ़ेंः गांव, गरीब व किसानों के विकास को रघुवर ने अपनी प्राथमिकता बतायी

इस दौरान डीजीपी श्री डीके पांडेय, गृह विभाग के प्रधान सचिव श्री एसकेजी रहाटे, डीजी मुख्यालय श्री पीआरके नायडू, इप्सोवा अध्यक्ष श्रीमती पूनम पांडेय, श्रीमती प्रमिला नायडू, श्रीमती शिखा गुप्ता समेत बड़ी संख्या में गण्यमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

यह भी पढ़ेंः झारखंड में सुखाड़ग्रस्त क्षेत्र के लिए एडवांस प्लांनिग का निर्देश 

- Advertisement -