झारखंड की बेटियों को मुख्यमंत्री सुकन्या योजना का लाभ जरूर मिले 

0
140

दुमका/कुसुमडीह। झारखंड के मुख्यमंत्री ने कहा है कि राज्य की बेटियों को मुख्यमंत्री सुकन्या योजना का लाभ जरूर मिले, यह सुनिश्चित करने का प्रयास करें। रघुवर दास ने कहा कि स्कूल में पढ़ाई कर रहीं सभी बच्चियों को सुकन्या योजना का लाभ देंI इससे बच्चियों को पढ़ाई में मदद मिलेगी। बाल विवाह जैसी कुप्रथा को रोकने में भी यह सहायक साबित होगा। बच्चियां अपने सपनों को पंख दे सकेंगी।

यह भी पढ़ेंः शहर बदलते ही क्यों बदल जाती है हमारी तमीज और तहजीब

- Advertisement -

उन्होंने बच्चियों को सलाह दी- आप सभी बच्चियां मन लगाकर पढ़ाई करें, ताकि अपने परिवार, समाज, राज्य और देश का मान अपने कार्यों से बढ़ा सकेंI ये बातें मुख्यमंत्री रघुवर दास ने अपने दुमका प्रवास के दौरान कुसुमडीह स्थित मिलेनियम स्कूल की बच्चियों से मुलाकात के क्रम में कहीं।

यह भी पढ़ेंः झारखंड सरकार पूरी तरह चुनावी मोड में आ गयी है

आपके सशक्तीकरण के लिए सरकार कार्य कर रही है

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य की बेटियों को मुख्यमंत्री सुकन्या योजना का लाभ जरूर मिले। बेटियों की सहभागिता जब तक योजना में नहीं होगी, तब तक आपके सशक्तीकरण की योजना यथार्थ में नहीं बदलेगी। सरकार महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए प्रयासरत है। इस कार्य में हमें सफलता भी मिली है। इस अवसर पर बच्चों ने मुख्यमंत्री का परंपरागत ढंग से स्वागत किया।

यह भी पढ़ेंः संथाल को विकास से दूर करने वालों का 500 करोड़ की ज़मीन पर है कब्जा- रघुवर

यह भी पढ़ेंः झारखंड की बड़ी उपलब्धिः राज्य का वन घनत्व और क्षेत्रफल बढ़ा

यह भी पढ़ेंः रघुवर का दावा- झारखंड से गरीबी, बेरोजगारी और अभाव मिटा कर रहेंगे

यह भी पढ़ेंः बजट के अलावा संथाल को 50 करोड़ और देगी झारखंड सरकार

यह भी पढ़ेंः झारखंड में किसानों की समृद्धि के लिए खर्च होंगे 5 हजार करोड़

यह भी पढ़ेंः झारखंड में रघुवर की राह आसान नहीं, 65 पार का लक्ष्य मुश्किल

- Advertisement -